हिलेरी क्लिंटन से मिलीं आंग सान सू ची

हिलेरी क्लिंटन से मिलीं आंग सान सू ची

हिलेरी क्लिंटन से मिलीं आंग सान सू चीवाशिंगटन: म्यामां की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची ने अपने 17 दिवसीय अमेरिकी दौरे पर विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात की और अपने देश में हुई प्रगति के बारे में चर्चा की।

सू ची के सम्मान में आयोजित एक समारोह में हिलेरी ने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जिस प्रगति के बारे में एक साल पहले कहा था, उसमें मजबूती आई है। हमारा मानना है कि वहां सुधार की प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए।


नोबल पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची को इस यात्रा के दौरान कांग्रेस के सर्वोच्च पुरस्कार ‘कांग्रेस स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया जायेगा । उनकी यात्रा ऐसे समय हो रही है जब ओबामा प्रशासन म्यामां पर शेष प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रहा है । (एजेंसी)

First Published: Wednesday, September 19, 2012, 08:32

comments powered by Disqus