आसाराम का हिमाचल स्थित आश्रम जांच के दायरे में

आसाराम का हिमाचल स्थित आश्रम जांच के दायरे में

आसाराम का हिमाचल स्थित आश्रम जांच के दायरे मेंशिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को राज्य के पांवटा साहिब शहर में आसाराम के आश्रम की जमीन की जांच शुरू कर दी। विवादास्पद गुरु आसाराम के आश्रम पर जमीन अवैध तरीके से हड़पने का अरोप है। उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट शरवन मंता ने बताया कि हम आवंटित की गई जमीन और आश्रम द्वारा वहां निर्मित भवन की के बारे में छानबीन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को आश्रम द्वारा कथित रूप से हड़पी गई जमीन की जांच के आदेश जारी किए।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन को आश्रम द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाने और जल्द से जल्द मामले की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। उत्तराखंड के हरिद्वार से सटे सिरमौर जिले के पावंटा साहिब उपसंभाग के कुंज मदरालिया गांव में वन भूमि पर आश्रम का कथित रूप से अवैध कब्जा है। मंता ने कहा कि आश्रम के अंदर एक छापाखाना, फार्मा यूनिट और एक बड़ा हॉल है।

पूर्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोलन जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार द्वारा 2010 में योग गुरु बाबा रामदेव को पतंजलि योगपीठ आश्रम खोलने के लिए दी गई जमीन वापस ले ली थी। (एजेंसी)

First Published: Thursday, September 19, 2013, 15:08

comments powered by Disqus