Last Updated: Saturday, June 30, 2012, 23:56
नई दिल्ली : उत्तर भारत में आज भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा।
राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 42 . 4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक था।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
राजस्थान में भी गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिली और चुरू में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य में कई स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर, जयपुर, कोटा और बाडमेर में क्रमश: 44.2, 4 .7, 42.6 और 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब और हरियाणा में गर्मी से लोग परेशान रहे। इन दो राज्यों में नारनौल 43.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। चंडीगढ़ में 40.5 और अमृतसर में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। (एजेंसी)
First Published: Saturday, June 30, 2012, 23:56