उत्तर भारत - Latest News on उत्तर भारत | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने केरल में दी दस्तक, उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी

Last Updated: Friday, June 6, 2014, 14:08

देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाने वाला दक्षिण पश्चिम मॉनसून सामान्य तिथि से चार दिन के विलंब के बाद केरल में शुक्रवार को प्रवेश कर गया।

पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का कहर, केरल में आज दस्तक दे सकता है मॉनसून

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 12:48

दिल्‍ली और उत्‍तर भारत सहित देश के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली के लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी का यह कहर आगे भी झेलना पड़ सकता है। उधर मौसम विज्ञान विभाग ने आज (5 जून) मानसून के केरल तट पर पहुंचने का अनुमान जताया है।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी, 45 डिग्री पहुंचा पारा

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 22:33

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहा जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी, जैसलमेर में पारा 45 के पार

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 22:33

उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है और राजस्थान के जैसलमेर एवं कोटा जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है।

उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में इजाफा

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 23:05

उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में आज तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में गरज के साथ छींटे पड़ने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी, दिल्ली में पारा 43.7 डिग्री

Last Updated: Thursday, May 29, 2014, 23:14

उत्तर भारत में आज भयंकर गर्मी पड़ी जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा और राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री रहा। दिल्ली में पारा 43.7 डिग्री तक चला गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

दिल्ली, एनसीआर, चेन्नई, उत्तर एवं पूर्व भारत के हिस्सों में भूकंप का झटका

Last Updated: Thursday, May 22, 2014, 00:38

दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, चेन्नई और पूर्वी एवं उत्तरी भारत के कई हिस्सों में आज रात 6.0 तीव्रता के हल्के भूकंप का झटका आया। बहरहाल, भूकंप से तत्काल किसी तरह की जानमाल की क्षति की कोई खबर नहीं है।

बीजेपी के `धमाल` से उत्तर, पश्चिम भारत का राजनीतिक परिदृश्‍य बदला

Last Updated: Sunday, May 18, 2014, 14:17

लोकसभा चुनाव में भाजपा के जबर्दस्त प्रदर्शन से देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र में राजनीति परिदृश्य बदल गया है जहां कांग्रेस के साथ सपा, बसपा, नेकां, जदयू और राकांपा जैसे क्षेत्रीय दलों का प्रभाव समाप्त होता दिखा रहा है।

लू की चपेट में पूरा उत्तर भारत, दिल्ली में पारा 42 डिग्री पहुंचा

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 23:45

पूरा उत्तर भारत बुधवार को लू की चपेट में रहा जहां ज्यादातर हिस्सों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया। दिल्ली में पारा 42.1 डिग्री तक पहुंच गया जो इस सीजन में अबतक का सबसे अधिक तापमान है।

उत्तर भारत में कोहरे के कारण ट्रेन यातायात प्रभावित

Last Updated: Thursday, January 30, 2014, 16:10

दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में घने कोहरे के कारण आज एक ट्रेन सेवा रद्द कर दी गयी जबकि राजधानी सहित 40 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।

उत्तर भारत के इलाकों में ठंड और कोहरे का कहर

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 23:40

उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में आज तापमान और गिर गया तथा मैदानों में कई स्थानों पर कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। दिल्ली में तड़के कोहरे की परत छाई थी लेकिन दिन निकलते निकलते मौसम साफ हो गया।

उत्तर भारत में ठंड का कहर, यूपी में 9 की मौत

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 23:00

उत्तर प्रदेश में ठंड से नौ लोगों की मौत हो गई वहीं फिर से हुई बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर देश के शेष हिस्सों से फिर कट गया है जबकि उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, रेल यातायात प्रभावित

Last Updated: Tuesday, January 7, 2014, 21:39

उत्तर भारत के कुछ इलाकों में आज भी तापमान लुडका जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा ।

देश की राजधानी समेत उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, ट्रेन और हवाई सेवा प्रभावित

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 09:12

पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। देश की राजधानी दिल्ली भी घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई। जिससे दिल्ली-एनसीआर में कई जगह सड़क हादसे भी हुए हैं। ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे है और कोहरे की वजह से हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।

घने कोहरे ने 13 ट्रेनों की समय सारणी बिगाड़ी

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 00:23

उत्तरी भारत में आज तड़के घना कोहरा छाये रहने की वजह से एक दर्जन से अधिक ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुईं। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें दिल्ली आ रही थीं।

शीतलहर की गिरफ्त में पूरा उत्‍तर भारत, दिल्‍ली में रहा सबसे सर्द दिन

Last Updated: Tuesday, December 31, 2013, 11:01

पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है और कड़ाके की सर्दी के चलते आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। संपूर्ण उत्‍तर भारत में तापमान में जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई है और दिल्ली में दिसंबर का एक दशक का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात रही।

उत्तर भारत में शीतलहर, लेह का पारा -15 डिग्री सेंटीग्रेड

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 21:59

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिलहाल इससे निजात मिलता नहीं दिख रहा है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में फिर से बर्फबारी हुई है। हिमाचल और कश्मीर के कई इलाकों में तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे तक पहुंच गया है।

शीतलहर से पूरे उत्तर भारत की छूटी कंपकंपी

Last Updated: Thursday, December 26, 2013, 21:40

उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा शीतलहर और कड़ाके की ठंड की चपेट में है जबकि कई जगहों पर तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी में आसमान खुला रहा और धूप खिली हुई थी, लेकिन बर्फीली हवाओं से दिन ठिठुरन भरी रही।

तापमान में गिरावट, ठंड से ठिठुरा रहा है उत्तर भारत

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 23:24

क्रिसमस के दिन उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में आज का दिन साफ रहा। क्षेत्र में कहीं भी भारी हिमपात या बारिश नहीं हुई। हालांकि, तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई। दिल्ली में आज खुशनुमा सुबह रही। थोड़ा बहुत कुहासा था जो दिन में साफ हो गया।

राज ठाकरे के साथ मंच साझा कर बिग बी ने किया उत्तर भारतीयों का अपमान: आजमी

Last Updated: Tuesday, December 24, 2013, 22:25

सपा विधायक अबू आजमी ने आज कहा कि अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के साथ मंच साझा करना लाखों उत्तर भारतीयों का अपमान है।

कड़ाके की ठंड की चपेट में उत्तर भारत, यातायात प्रभावित

Last Updated: Saturday, December 21, 2013, 23:33

उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। उधर, जम्मू कश्मीर में 40 दिनों तक चलने वाली सर्वाधिक कड़ाके की सर्दी वाली अवधि ‘चिल्लाई कलां’ आज से शुरू हो गई जबकि मैदानी इलाके सर्द हवाओं की गिरफ्त में हैं। घने कोहरे की चादर ने उत्तरवर्ती क्षेत्र के मैदानी इलाकों को लपेट रखा है। इससे हवाई और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है जबकि कश्मीर घाटी के उपरी इलाकों और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई।

पाकिस्तान भूकंप: शरीफ का प्रभावित इलाकों में मदद का आदेश

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 21:31

पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप के मद्देनजर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सेना को प्रभावित इलाकों में मदद करने का आदेश दिया है।

पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके से दिल्ली समेत हिला उत्तर भारत, 45 लोगों की मौत, 80 घायल

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 23:52

पाकिस्तान में आज (मंगलवार को) आए तेज भूकंप से भारत की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए। भूकंप से पाकिस्तान में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई और करीब 80 घायल हो गए।

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश, उमस जारी

Last Updated: Wednesday, July 24, 2013, 23:56

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आज बारिश हुयी। उत्तरप्रदेश में कई नदियां उफान पर है वहीं राज्य में बारिश संबंधी घटनाओं में पांच लोगों की मौत के साथ बारिश के इस मौसम में मरने वालों की कुल संख्या 161 हो चुकी है।

भारी बारिश के बाद उत्तर भारत में मौसम साफ

Last Updated: Sunday, July 21, 2013, 23:20

भारी बारिश के बाद रविवार को उत्तर भारत में कहीं भी बारिश नहीं हुई जिससे आर्द्रता बढ़ गई जबकि क्षेत्र में तापमान सामान्य रहा। दिल्ली में आज उमस रही और अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत में बारिश, यूपी में 4 लोगों की मौत

Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 00:05

उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में आज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब के अधिकांश भाग, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी बारिश हुई। उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई।

उत्तर भारत में मानसून कमजोर, उमस बढ़ी

Last Updated: Sunday, June 23, 2013, 19:08

उत्तर भारत में मानसून कमजोर पड़ने से बारिश तो थम गई है, मगर उमस बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप निकली और मौसम साफ रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में मगर बादल छाए हुए हैं।

उत्तर भारत मानसून कमजोर, गर्मी में वृद्धि

Last Updated: Saturday, June 22, 2013, 16:19

उत्तर भारत में मानसून कमजोर पड़ने से बारिश पर रोक लग गई है और गर्मी एवं उमस में वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह धूप निकली और वातावरण गर्म रहा।

उत्तर भारत में मानसूनी बारिश का कहर जारी, मृतकों की संख्या 138 पहुंची

Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 15:23

मानसूनी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण आठ और लोगों की मौत के साथ ही आपदा प्रभावित उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है।

उत्तर भारत में मानसून ने ली 73 जानें, 73,000 से अधिक फंसे

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 16:45

मूसलाधार बारिश की वजह से उत्तर भारत में मंगलवार को 11 और लोग मारे गए और इस तरह की घटनाओं में मृतकों की कुल संख्या 73 हो गयी। वहीं चार धाम की यात्रा पर गए 71,440 श्रद्धालु मानसून में हो रही भारी वारिश से तबाही का शिकार बने उत्तराखंड में जबकि 1700 अन्य हिमाचल प्रदेश में फंसे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 की मौत

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 12:08

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लगातार चौथे दिन मंगलवार को भी बारिश जारी है, इस बारिश में अब तक 58 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है तथा 58,000 लोग फंस गए हैं जिनकी हालत दयनीय है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अगले दो दिन और बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है।

उत्तर भारत में बारिश ने बरपाया कहर; भूस्खलन, बाढ़ से 60 से अधिक मरे

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 00:08

मॉनसून की भारी बारिश ने सोमवार को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कहर बरपाया। हरियाणा में यमुना के जलस्तर में चिंताजनक वृद्धि से यहां के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई। इन सबसे 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग बाढ़ में फंस गए हैं।

बारिश से भीगा उ. भारत, राजस्थान पहुंचा मॉनसून

Last Updated: Friday, June 14, 2013, 00:25

दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के राजस्थान पहुंचने के साथ ही गुरुवार को उत्तरी भारत के विभिन्न भागों में भारी वर्षा हुई है, जिससे तापमान में अचानक गिरावट आई है। मानसून पूर्वानुमान से विपरीत पांच दिन पहले ही राजस्थान पहुंचा है।

उत्तर भारत में गर्मी और उमस से हाल हुआ बेहाल

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 21:57

उत्तर भारत में गर्मी और उमस से आम जनजीवन काफी प्रभावित रहा। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और उत्तर प्रदेश में आंधी से दो लोगों की मौत हो गई।

झमाझम बारिश से उत्तर भारत में लू हुआ शांत

Last Updated: Thursday, June 6, 2013, 21:54

भयंकर लू से परेशान लोगों ने गुरुवार को राहत की सांस ली जब दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से मध्यम बारिश हुई और भयंकर गर्मी पर विराम लगा।

मौसम ने ली अगड़ाई, तापमान में गिरावट

Last Updated: Monday, June 3, 2013, 00:29

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश की वजह से उत्तर भारत में रविवार को अपेक्षाकृत कम गर्मी रही। उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में आज तेज बारिश हुई।

उत्तर भारत में गर्मी से राहत नहीं, पारा और चढ़ा

Last Updated: Sunday, May 26, 2013, 21:25

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है तथा उत्तर प्रदेश का इटावा 46.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। राष्ट्रीय राजधानी में भी गर्मी से कोई राहत नहीं है तथा तापमान 44 डिग्री से थोड़ा कम रहा।

गर्मी से राहत नहीं, केरल में एक सप्ताह बाद पहुंचेगा मॉनसून

Last Updated: Sunday, May 26, 2013, 14:03

उत्तर भारत में दिन-ब-दिन बढ़ती गर्मी से राहत के लिए दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की आस लगाए बैठे लोगों का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। दरअसल मौसम वैज्ञानिकों ने केरल में मॉनसून के अभी एक सप्ताह बाद पहुंचने का अनुमान लगाया है।

भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, 8 की मौत

Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 21:06

देश के अधिकतर हिस्सों में चिलचिलाती धूप एवं भीषण गर्मी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच पंजाब एवं हरियाणा में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से आठ लोगों की जान चली गयी।

देश भर में गर्मी का कहर, दिल्ली में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 09:10

इन दिनों देश का विशाल हिस्सा भयंकर गर्मी की चपेट में है तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल पिछले दस साल में मई में सबसे अधिक गर्म दिन रहा। यहां पारा 45.7 डिग्री तक चला गया जो मई में पिछले दस साल में सर्वाधिक तापमान है।

देशभर में गर्मी का प्रकोप जारी, दिल्ली में पारा 45 के पार

Last Updated: Tuesday, May 21, 2013, 21:27

देश भर में गर्मी और लू के थपेड़ों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मध्य प्रदेश में गर्मी से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि नागपुर का तापमान आज 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले छह दशक में सबसे ज्यादा है।

उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में, पारा 48 के पार

Last Updated: Monday, May 20, 2013, 23:19

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर आज भी जारी रहा। राजस्थान का चुरू सर्वाधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत में लू का कहर, दिल्ली में पारा 44 के पार

Last Updated: Sunday, May 19, 2013, 23:17

उत्तर भारत के राज्यों में लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा और कई जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा।

भूकम्प के झटके से हिला उत्तर भारत, एक की मौत

Last Updated: Wednesday, May 1, 2013, 22:51

जम्मू एवं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर बुधवार को आए 5.8 की तीव्रता के भूकंप से एक व्यक्ति की मौत हो गई। भूकंप के झटके राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए।

भूकंप से थर्राया ईरान और पाकिस्‍तान, 70 से ज्‍यादा लोगों की मौत

Last Updated: Tuesday, April 16, 2013, 23:48

ईरान, पाकिस्तान और इस पूरे क्षेत्र में मंगलवार को भूकंप का शक्तिशाली झटका महसूस किया गया। ईरान के सरकारी चैनल का कहना है कि देश में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पाकिस्तान में 34 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, यूपी में 8 और लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 22:27

उत्तर भारत में आज तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के कारण लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली है लेकिन उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में अभी भी पड़ रही कड़ाके की सर्दी के कारण और आठ लोगों की मौत हो गई।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, 24 और मरे

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 11:45

दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है।

ठंड का कहर जारी, 24 घंटे में 24 की मौत

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 20:30

हाड़ कंपा देने वाली ठंड के साथ धुंध के घने आवरण के कारण समूचे उत्तर भारत में आज भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली और पिछले 24 घंटे में देश के विभिन्न भागों में इसके करण 24 लोगों की मौत हो गई।

ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, दिल्ली में पारा 2.4 डिग्री

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 09:15

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, अब तक 100 मरे

Last Updated: Sunday, January 6, 2013, 10:35

समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड से उत्तर प्रदेश में और 16 लोगों की मौत हो गई। इस प्राकृतिक आपदा के कारण देशभर में अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

पूरे उत्तर भारत में जानलेवा ठंड, यूपी में 11 और की मौत

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 19:32

उत्तर प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर सहित देश के तमाम उत्तरी राज्यों में सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश में ठंड से 11 और लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में भीषण ठंड का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, 116 मरे

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 21:00

उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड का कहर भी जारी है ।

कड़ाके की ठंड से उत्‍तर भारत कांपा, यूपी में अब तक 107 मरे

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 09:56

समूचे उत्तर भारत के भीषण ठंड की चपेट में होने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सर्दी ने पिछले 44 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। सर्दी और कोहरे का सितम जारी है। कड़ाके की ठंड के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उधर, ठंड की वजह से उत्तर प्रदेश में 15 और लोगों की जान चली गई। यूपी अब तक ठंड से मरने वालों की संख्‍या 107 हो गई है।

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुरा

Last Updated: Wednesday, January 2, 2013, 09:56

नए साल के आगाज से ही दिल्ली ठंड से ठिठुर रही है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पारा लगातार लुढ़कता जा रहा है जिससे ठंड बढ़ती जा रही है।

उत्‍तर भारत में शीतलहर जारी, यूपी में 92 मरे

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 14:26

पूरा उत्‍तर भारत जबरदस्‍त शीतलहर एवं ठंड की चपेट में है। आलम यह है कि ठंड के चलते आम लोगों को खासी दुश्‍वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, 60 से ज्‍यादा मरे

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 10:08

देश के उत्तरी और उत्तर पूर्वी हिस्से में कोहरे का कोहराम और शीतलहर का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। उत्‍तर प्रदेश, बिहार समेत पूरे उत्‍तर भारत में शीतलहर के प्रकोप से अब तक 60 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

शीतलहर की चपेट में उ. भारत, यूपी में 7 की मौत

Last Updated: Wednesday, December 26, 2012, 10:54

पूरे उत्‍तर भारत शीतलहर का कहर जारी है। आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से ट्रेनों, हवाई यातायात आदि पर काफी असर पड़ा है।

उ. भारत में कड़ाके की ठंड, यूपी में 26 मौतें

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 11:51

पूरे उत्‍तर भारत में कड़ाके की ठंड के चलते लोगों को खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह कोहरे की मार के चलते ट्रेनों व हवाई यातायात पर खासा असर पड़ा है। जानकारी के अनुसार, दिल्‍ली आने-जाने वाली करीब 39 ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है और ये ट्रेनें लेट चल रही हैं। राजधानी दिल्‍ली में भी कोहरा व ठंड के चलते आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, कई ट्रेनें लेट

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 12:15

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे से जनजीवन ठहर सा गया है। ट्रेने देर से चल रही हैं और नई दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उड़ानों में व्यवधान पैदा हुआ। दृश्यता गिरने से वाहनों को फॉग लाइट जलानी पड़ी।

उत्तर भारत में भारी बारिश, यूपी में 18 की मौत

Last Updated: Wednesday, September 19, 2012, 23:24

उत्तर भारत के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से हो रही भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश में 18 लोग मारे गए हैं और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से कई दुकानें एवं गाड़ियां बह गईं।

उत्तर भारत में भारी बारिश, 15 की मौत

Last Updated: Tuesday, September 18, 2012, 19:56

उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज भारी बारिश हुई। इलाके में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गई।

उ. भारत में मूसलाधार बारिश, राहत के साथ आफत

Last Updated: Wednesday, August 29, 2012, 09:30

उत्तर भारत में बुधवार को को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के कुछ भागों में हल्की से मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। बुधवार को भारी बारिश के कारण दिल्ली और एनसीआर में जगह-जगह पर पानी भर गया और लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

उत्‍तर भारत में मॉनसून सक्रिय, 13 फीसदी की कमी

Last Updated: Monday, August 27, 2012, 10:57

उत्‍तर भारत में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है और जगह-जगह पर काफी बारिश हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उत्‍तर पश्चिम भारत में भी सोमवार को काफी वर्षा के आसार हैं। हालांकि, इस साल अब तक देश में मॉनसूनी बारिश में 13 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

उ. भारत में बारिश का कहर, जम्मू में 5 की मौत

Last Updated: Saturday, August 25, 2012, 23:55

जम्मू में वर्षाजनित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और उत्तर भारत के कई भागों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन और बाढ़ के हालात हैं। भारी बारिश के कारण राजधानी दिल्ली में कई जगह जलभराव हुआ जिससे यातायात बाधित रहा।

बारिश में भीगा उत्तर भारत

Last Updated: Tuesday, August 21, 2012, 22:05

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकांश भागों में मंगलवार को झूम के बारिश हुई। यद्यपि बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों से बादलों की बेरुखी जारी रही। मौसम विभाग ने फिलहाल आने वाले दिनों में बारिश की उम्मीद जताई है।

उत्तर भारत को रुला सकती है बिजली, 3 संयंत्र बंद

Last Updated: Monday, August 20, 2012, 20:28

तीन पनबिजली संयंत्रों के बंद होने से दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। ये संयंत्र संयुक्त रूप से करीब 3,000 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करते हैं।

उ.भारत में मौसम की आंख-मिचौली, कहीं बारिश तो कहीं सूखा

Last Updated: Sunday, August 19, 2012, 21:10

उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में रविवार को बारिश दर्ज की गई। यद्यपि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सही मायनों में अभी भी बारिश के लिए तरसती रही। मौसम विभाग ने सोमवार को विभिन्न इलाकों में बारिश होने की उम्मीद जताई है।

उत्तर भारत में बारिश, पारा सामान्य स्तर

Last Updated: Saturday, August 11, 2012, 22:14

उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज वर्षा हुई जिससे क्षेत्र में पारा सामान्य स्तर के करीब आ गया। वहीं, उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है।

उत्तर भारत में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Last Updated: Sunday, August 5, 2012, 21:07

उत्तर भारत में विभिन्न स्थानों पर लगातार बारिश होने के बीच कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं वहीं उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 34 हो गयी है।

उ. भारत में 90 फीसदी बिजली बहाल: पावर ग्रिड

Last Updated: Tuesday, July 31, 2012, 21:27

पावर ग्रिड कारपोरेशन ने मंगलवार शाम यह दावा किया कि उत्तर भारत में 90 फीसदी बहाल हो गई है। इसके अलावा पूर्वी भारत में 50 फीसदी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। पावर ग्रिड ने कहा है कि दिल्ली में पूरी बिजली बहाल हो चुकी है। वहीं, पूर्वोत्तर में सौ फीसदी बिजली बहाल हो चुकी है।

उत्तर भारत में बिजली गुल, करोड़ों हुए प्रभावित

Last Updated: Monday, July 30, 2012, 21:43

उत्तरी ग्रिड में सोमवार को खराबी आने से देश के उत्तरी क्षेत्र के करीब आठ राज्यों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे सामान्य जन-जीवन प्रभावित हुआ। इस अचनाक गहराए बिजली संकट के चलते करोड़ों लोग प्रभावित हुए।

दिल्ली छोड़ उत्तर भारत पर बादल मेहरबान

Last Updated: Sunday, July 29, 2012, 22:37

मानसून उत्तर भारत में भले ही सक्रिय हो गया हो लेकिन बादलों की बेरुखी दिल्ली से रविवार को भी जारी रही। बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से भारी बरसात जारी रही।

उत्तर भारत में बारिश से राहत

Last Updated: Friday, July 27, 2012, 21:28

अरसे बाद दिल्ली में शुक्रवार को बारिश से लोगों को राहत मिली। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी रहा। यद्यपि बिहार में हल्की बूंदाबांदी से उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बारिश होने की सम्भावना है।

उत्तर भारत में फिर लौटी गर्मी, लोग बेहाल

Last Updated: Monday, July 23, 2012, 23:14

देश के उत्तरी भाग के मैदानों में बारिश नहीं होने से इस क्षेत्र में लोगों की दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं और सभी हिस्सों में पारा सामान्य से उपर चढ़ गया है।

उत्तर भारत में हल्की बारिश, खुशनुमा हुआ मौसम

Last Updated: Sunday, July 15, 2012, 00:07

उत्तर भारत में हल्की बारिश और हवाओं के कारण मौसम खुशनुमा बना रहा। सप्ताहांत दिल्ली वासियों के लिए काफी अच्छा रहा । यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम क्रमश: 33 डिग्री सेल्सियस और 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

भूकम्प के झटकों से हिला उत्तर भारत

Last Updated: Thursday, July 12, 2012, 21:08

जम्मू एवं कश्मीर और राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में गुरुवार शाम भूकम्प के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 6.1 मापी गई।

झमाझम बारिश से भींगा उ. भारत, तापमान में गिरावट

Last Updated: Saturday, July 7, 2012, 22:41

हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में शनिवार को हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मुंबई में भारी बारिश, उ. भारत में मॉनसून का इंतजार

Last Updated: Thursday, July 5, 2012, 10:24

मुंबई में गुरुवार को दूसरे दिन भी भारी का क्रम जारी है। बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उत्‍तर भारत में मॉनसून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

अटके मॉनसून ने बढ़ाई फिक्र, भीषण तपिश जारी

Last Updated: Monday, July 2, 2012, 09:01

उत्तर भारत में मॉनसून की देरी के कारण भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इस बार मॉनसून के अटक जाने के कारण कई राज्यों में यह भारी चिंता का विषय हो गया है। यदि मॉनसून में कुछ और देरी होती है तो इसका खराब असर फसलों के उत्पादन पर पड़ सकता है।

मॉनसून में देरी, सूर्य की तपिश से जल रहा है उ. भारत

Last Updated: Sunday, July 1, 2012, 20:07

देश के उत्तरी इलाकों में मॉनसून के अब तक दस्तक नहीं देने से यह इलाका लू की चपेट में है । कई हिस्सों में अधिकारियों ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टिायां बढ़ा दी हैं ।

उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी, लोगों का बुरा हाल

Last Updated: Saturday, June 30, 2012, 23:56

उत्तर भारत में आज भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा।

पूरा उत्तर भारत लू की चपेट में

Last Updated: Friday, June 15, 2012, 20:40

पूरा उत्तर भारत शुक्रवार को भी भीषण लू की चपेट में रहा और कई जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस को जा छुआ।

उत्तर भारत में गर्मी का असर बरकरार

Last Updated: Wednesday, June 13, 2012, 00:54

भारत के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर पारा सामान्य से ऊपर रहा और राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उ. भारत में बारिश से तापमान में हल्की गिरावट

Last Updated: Wednesday, June 6, 2012, 19:04

देश के उत्तरी भागों में हल्की बारिश के कारण बुधवार को तापमान में गिरावट आने से लोगों को कुछ राहत मिली है। लेकिन पश्चिम बंगाल सहित मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से अभी तक भीषण गर्मी की चपेट में हैं और पश्चिम बंगाल में मंगलवार तक लू से मरने वालों की संख्या 30 तक पहुंच गई।

उत्तर भारत में गर्मी से राहत नहीं

Last Updated: Friday, June 1, 2012, 18:42

फिलहाल उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। तेज धूप एवं गर्म हवाओं का दौर शुक्रवार को भी चला। दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली। यहां सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रात तक हल्की बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की थी।

उ. भारत में धूप और लू से राहत नहीं

Last Updated: Thursday, May 31, 2012, 20:00

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित पूरा उत्तर भारत इन दिनों भयंकर लू एवं गर्मी की चपेट में है। गुरुवार को भी तापमान लगातार 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। गर्मी की हालत यह है कि तापमान सुबह ही 30 डिग्री के आसपास पहुंच जा रहा है।

उत्तर भारत में लू एवं गर्मी का दौर जारी

Last Updated: Wednesday, May 30, 2012, 20:17

उत्तर भारत में तेज धूप एवं गर्म हवाओं से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। आलम यह है कि सुबह से ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जा रहा है, जबकि अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस के मध्य बना हुआ है।

दिल्ली में और चढ़ेगा पारा, झुलसाएगी गर्मी

Last Updated: Tuesday, May 29, 2012, 22:18

राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत तेज धूप से झुलस रहा है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का दौर जारी है। दिल्ली वासियों को अभी झुलसाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

दिल्ली में गर्मी ने तोड़े रिकार्ड, पारा 45.2 डिग्री

Last Updated: Friday, May 25, 2012, 19:25

दिल्ली के पालम में शुक्रवार को तापमान 45.2 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि बाकी दिल्ली में तापमान 44 डिग्री रहा। आज का दिन साल का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया।

धूप, गर्मी से पूरा उत्तर भारत बेहाल

Last Updated: Wednesday, May 23, 2012, 22:59

राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई प्रमुख शहरों में लोग भीषण गर्मी व लू से परेशान हैं। दिन में झुलसा देने वाली धूप हो रही है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है।

उ. भारत में भीषण गर्मी, पारा 40 के पार

Last Updated: Monday, May 21, 2012, 13:03

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, बिहार एवं मध्य प्रदेश में तापमान लगातार 40 के ऊपर बना हुआ है।

उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी, लोग परेशान

Last Updated: Saturday, May 19, 2012, 13:21

पारा चढ़ने के कारण पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ी धूप से तप रहा है। हालांकि शनिवार को कुछ स्थानों पर तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। लेकिन पारा 40 डिग्री के आसपास रहने से लोगों को राहत नहीं मिलती दिख रही है।

तेज धूप, गर्म हवाओं से उ. भारत बेहाल

Last Updated: Friday, May 18, 2012, 17:10

दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और झारखण्ड सहित पूरे उत्तर भारत में लोग तेज धूप व गर्म हवाओं से परेशान हैं। धूप व गर्म हवाओं के कारण दिन में घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है।

Last Updated: