कांग्रेस कोर ग्रुप में विवादित अध्यादेश वापस लेने का फैसला : सूत्र

कांग्रेस कोर ग्रुप में विवादित अध्यादेश वापस लेने का फैसला : सूत्र

कांग्रेस कोर ग्रुप में विवादित अध्यादेश वापस लेने का फैसला : सूत्रज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : दागी विधायकों और सांसदों को बचाने वाले विवादित अध्यादेश को लेकर आज प्रधानमंत्री आवास में कांग्रेस कोर ग्रुप की एक बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में इस विवादित अध्यादेश को वापस लेने पर सहमति बन गई है। बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अहमद पटेल और गृहमंत्री सुशील शिंदे मौजूद थे। रक्षा मंत्री एके एंटनी और वित्त मंत्री पी. चिदंबरम बैठक में मौजूद नहीं थे। अब से थोड़ी देर में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अध्यादेश पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे। उसके बाद शाम तक कैबिनेट की बैठक होगी।

इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में राहुल ने अध्यादेश विवाद पर पीएम से अफसोस जताया है। पीएम से उन्होंने कहा कि उनका मकसद सरकार या पीएम को अपमानि करना नहीं था। साथ ही उन्होंने साफ किया कि वह अध्यादेश के खिलाफ हैं। लोगों में इस अध्यादेश के खिलाफ गुस्सा है। उनकी मुलाकात करीब 25 मिनट तक चली। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री इस बातचीत से संतुष्ट हैं और उन्होंने राहुल की बात मान ली है। खबर है कि शाम को कैबिनेट की बैठक में इस अध्यादेश को वापस लिया जा सकता है।

First Published: Wednesday, October 2, 2013, 12:42

comments powered by Disqus