कांग्रेस कोर ग्रुप - Latest News on कांग्रेस कोर ग्रुप | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक से पहले पीएम से मिले राहुल गांधी

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 13:25

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक से पहले शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। राहुल ने प्रधानमंत्री के आवास पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक से पहले मनमोहन सिंह से मुलाकत की जो करीब 30 मिनट तक चली।

कांग्रेस कोर ग्रुप में विवादित अध्यादेश वापस लेने का फैसला : सूत्र

Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 12:42

दागी विधायकों और सांसदों को बचाने वाले विवादित अध्यादेश को लेकर आज प्रधानमंत्री आवास में कांग्रेस कोर ग्रुप की एक बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में इस विवादित अध्यादेश को वापस लेने पर सहमति बन गई है।

कांग्रेस कोर ग्रुप में पार्टी रणनीति पर हुई चर्चा

Last Updated: Friday, July 19, 2013, 21:59

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के मानसून सत्र में तेलंगाना तथा सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून में प्रस्तावित संशोधन जैसे मुद्दों पर अपनायी जाने वाली रणनीति पर चर्चा की।

तेलंगाना मसला: कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में आज होगा विचार

Last Updated: Friday, July 19, 2013, 14:52

कांग्रेस पृथक तेलंगाना राज्य की मांग पर अपने विचारों को अंतिम रूप देने के करीब है और इस मुद्दे पर विचार विमर्श के लिए जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाई जा सकती है। तेलंगाना मामले पर शुक्रवार को कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में विचार किया जाएगा।

राहुल का पहली बार कांग्रेस कोर ग्रुप में आगाज

Last Updated: Friday, July 12, 2013, 23:24

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पहली बार कांग्रेस कोर समूह की बैठक में भाग लिया जिसमें पार्टी के आला नेताओं ने तेलंगाना राज्य के जटिल मुद्दे पर ठोस नतीजा निकालने के संबंध में चर्चा की।

तेलंगाना पर फैसला केंद्रीय कार्यसमिति करेगी : दिग्विजय

Last Updated: Friday, July 12, 2013, 21:59

कांग्रेस कोर समूह की बैठक में शुक्रवार को पृथक तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर चर्चा हुई, लेकिन इस पर फैसला पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति पर छोड़ दिया गया है।

तेलंगाना मसले पर फैसला कल होने की संभावना

Last Updated: Thursday, July 11, 2013, 16:57

आंध्र प्रदेश में सबकी निगाहें कांग्रेस कोर कमेटी की शुक्रवार को होने वाली बैठक पर लगी हैं, जिसमें अलग तेलंगाना राज्य गठन के मुद्दे पर फैसला लिए जाने की संभावना है।

कांग्रेस कोर ग्रुप में तेलंगाना मुद्दे पर विचार

Last Updated: Saturday, June 15, 2013, 01:11

तेलंगाना मुद्दे पर फिर से आंदोलन फूटने और खाद्य सुरक्षा विधेयक पर अनिश्चितता बने रहने के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने स्थिति का शुक्रवार को जायज़ा लिया।

कांग्रेस कोर ग्रुप का फैसला: बंसल और अश्विनी नहीं देंगे इस्तीफा

Last Updated: Sunday, May 5, 2013, 22:25

रेल मंत्री पवन कुमार बंसल और कानून मंत्री अश्वनी कुमार के इस्तीफे की विपक्ष की मांग को कांग्रेस ने आज खारिज कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि फिलहाल दोनों मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे।

बंसल के मंत्रिमंडल में बने रहने पर सस्पेंस बरकरार

Last Updated: Sunday, May 5, 2013, 13:43

प्रधानमंत्री आवास पर सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक खत्म होने के बाद सूत्रों के हवाले से जो खबर आई है उसके मुताबिक पवन कुमार बंसल रेल मंत्री के पद पर फिलहाल बने रहेंगे। इस संबंध में रविवार को एक बार फिर कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक हो सकती है।

घूस मामला: पीएम निवास पर कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक

Last Updated: Saturday, May 4, 2013, 15:26

रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के भांजे की कथित रिश्वत मामले में हुई गिरफ्तारी से उठे विवाद के बीच कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की आज शाम यहां बैठक हो रही है।

बजट सत्र से पहले कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक

Last Updated: Wednesday, February 20, 2013, 15:03

संसद के बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने आज आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठक की ।

कावेरी मुद्दे पर कांग्रेस कोर ग्रुप ने किया विचार विमर्श

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 09:24

कांग्रेस कोर ग्रुप ने आज विवादास्पद कावेरी मुद्दे पर विमर्श किया। इस समूह में प्रधानमंत्री ओर सोनिया गांधी भी शामिल हैं।

डीजल मूल्यवृद्धि को कांग्रेस कोर ग्रुप में हुई चर्चा

Last Updated: Friday, January 11, 2013, 22:06

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत सत्तारूढ़ पार्टी के आला नेताओं ने आज डीजल तथा घरेलू गैस के दाम बढ़ाए जाने की अटकलों के बीच विचार विमर्श किया।

कांग्रेस कोर ग्रुप की पीएम निवास में दोबारा बैठक

Last Updated: Saturday, December 29, 2012, 22:35

गैंगरेप की शिकार लड़की की मौत के बाद मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री निवास में दोबारा बैठक की है। सूत्रों के अनुसार सरकार इंडिया गेट में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत दे सकती है।

कांग्रेस कोर ग्रुप की आज शाम होगी बैठक

Last Updated: Friday, September 21, 2012, 12:12

संप्रग सरकार से तृणमूल कांग्रेस के बाहर होने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता शुक्रवार शाम भविष्य की रणनीति तय करने के लिए बैठक करेंगे।

सरकार अपने फैसले पर कायम, रोलबैक पर कोई फैसला नहीं

Last Updated: Wednesday, September 19, 2012, 12:26

संप्रग से समर्थन वापसी के तृणमूल कांग्रेस के फैसले के एक दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बुधवार को बैठक की।

शिंदे अभी तक नहीं हैं कांग्रेस कोर ग्रुप के सदस्य

Last Updated: Monday, August 13, 2012, 00:03

सुशील कुमार शिंदे को भले ही गृह मंत्री और लोकसभा में सदन का नेता बना दिया गया हो लेकिन ‘सूपर सीडब्ल्यूसी’ के तौर पर जाने जाने वाले कांग्रेस के शक्तिशाली कोर ग्रुप में अभी तक उनका दखल नहीं हो पाया है।

रणनीति तय करने को कांग्रेस कोर ग्रुप की हुई बैठक

Last Updated: Friday, June 8, 2012, 18:50

ऐसे समय में जब अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में अल्पसंख्यक उप कोटा का मुद्दा विवादों में फंस गया है और सहयोगी दल प्रमुख विधेयकों के रास्ते में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने शुक्रवार को रणनीति तय करने के लिए सलाह मशविरा किया।

लोकपाल : कांग्रेस कोर ग्रुप में वोटिंग का फैसला

Last Updated: Thursday, December 29, 2011, 05:31

लोकपाल विधेयक के भविष्य पर अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ विचार विमर्श किया।

कांग्रेस कोर ग्रुप बैठक में लोकपाल पर चर्चा

Last Updated: Tuesday, December 13, 2011, 10:01

लोकपाल विधेयक को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लिया जहां लोकपाल को लेकर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री शाम में यूपीए के घटक दलों के भी मिलने वाले हैं।

कांग्रेस कोर ग्रुप में लोकपाल पर मंथन

Last Updated: Friday, December 9, 2011, 18:22

सरकार द्वारा संसद में अगले सप्ताह लोकपाल विधेयक को लाने की योजना और इसके कुछ प्रावधानों पर टीम अन्ना की आपत्तियों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में विचार विमर्श किया गया।

तेलगांना पर कांग्रेस कोर ग्रुप ने की बैठक

Last Updated: Friday, September 30, 2011, 17:41

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की शुक्रवार रात हुई बैठक के बाद इसके संकेत मिले हैं. सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस कोर ग्रुप की इस बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे.

कोर ग्रुप की बैठक में पहली बार राहुल

Last Updated: Friday, September 16, 2011, 15:45

शुक्रवार को वह पहली बार कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए. वह भी कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की गैर हाजिरी में.