कोहरे से ढकी दिल्ली, बढ़ी ठंड - Zee News हिंदी

कोहरे से ढकी दिल्ली, बढ़ी ठंड

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली गुरुवार सुबह कोहरे की मोटी चादर से ढकी रही जबकि सर्द हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं। वैसे न्यूनतम तापमान बढ़कर 6.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो औसत से एक डिग्री कम है।

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सुबह 8.30 बजे दृश्यता 200 मीटर थी और आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

आईएमडी की ओर से बताया गया है कि दिल्ली में दिनभर हल्का कोहरा छाया रहेगा जबकि शाम के समय यह बढ़ जाएगा।

 

अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

 

बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 29, 2011, 12:48

comments powered by Disqus