ठंड - Latest News on ठंड | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

गर्भावस्था की अवधि घटाता है उच्च तापमान

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 22:53

आप अगर गर्भवती हैं और चाहती हैं कि आपका बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ हो तो बेहतर होगा कि तापमान बढ़ने से पहले आप किसी ठंडी जगह चली जाएं, क्योंकि संभव है कि बढ़ा हुआ पारा आपकी गर्भावस्था की अवधि घटा दे।

फिर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला, ठंड बढ़ी

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 19:56

उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मौसम का रुख एक बार फिर बदल गया है और कल शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आज भी दिन भर जारी रहा। इससे ठंड में इजाफा महसूस किया गया।

ठंडे भोजन को माइक्रोवेव में पर्याप्‍त तरीके से करें गर्म

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 21:14

यदि आप उन लोगों में से हैं, जो सोचते हैं कि पहले से तैयार भोजन खाने से पहले सिर्फ थोड़ा सा गर्म करने की जरूरत भर होती है, तो ऐसा नहीं है। एक अध्ययन के अनुसार, पहले से तैयार जमे हुए भोजन को खाने से पहले पर्याप्त समय के लिए माइक्रोवेव में गर्म करना चाहिए।

जम्मू और कश्मीर के करगिल में पारा माइनस 20 डिग्री

Last Updated: Tuesday, January 28, 2014, 13:40

जम्मू और कश्मीर के करगिल शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह मौसम की सबसे ठंड़ी रात रही।

मुजफ्फरनगर दंगा : ठंड से एक और बच्ची ने तोड़ा दम

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 13:51

शामली जिले के कांधला में ठंड के कारण चार महीने की एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का परिवार मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान विस्थापित हुआ था। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां अहसान को मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान बहावड़ी में अपना घर छोड़ना पड़ा और पिछले महीने तक वह अपने परिवार के साथ एक राहत शिविर में रह रही थी।

बारिश से सराबोर हुई दिल्ली, बढ़ गई ठिठुरन

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 12:07

जाड़े के साथ रूक रूक कर होती बारिश ने भी सुबह सवेरे दिल्ली वासियों का स्वागत किया और शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तेज बारिश से भीगी दिल्ली, ठंड बढ़ने के आसार

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 11:52

दिल्ली में मंगलवार सुबह बदली छाई और दिन बढ़ने के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे दिन बारिश होने की संभावना है।

ठंड से यूपी 15 लोगों की मौत, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 09:23

कंपकंपाती ठंड से उत्तरप्रदेश में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। जम्मू कश्मीर में तापमान और गिर गया तो उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हुयी।

रैन बसेरों पर `आप` पार्टी की पोल खुली, ठंड से 11 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 16:04

दिल्ली में सड़क पर ठंड लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। लोगों की हुई मौत ने सर्दी से बचाने के `आप` पार्टी के दावों की पोल खुल गई है।

मुजफ्फरनगर में ठंड से दो की मौत, छह बीमार

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 16:51

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में ठंड के कारण एक महिला सहित दो व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि शामली जिले के रैन बसेरों में रह रहे छह बच्चे बीमार हो गए हैं। गंगेरू गांव में ठंड के कारण बीमार हुये इरशाद (55) की कल मौत हो गई। इस इलाके में कुछ दिनं से शीतलहर का प्रकोप जारी है।

उत्तर भारत के इलाकों में ठंड और कोहरे का कहर

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 23:40

उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में आज तापमान और गिर गया तथा मैदानों में कई स्थानों पर कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। दिल्ली में तड़के कोहरे की परत छाई थी लेकिन दिन निकलते निकलते मौसम साफ हो गया।

उत्तर भारत में ठंड का कहर, यूपी में 9 की मौत

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 23:00

उत्तर प्रदेश में ठंड से नौ लोगों की मौत हो गई वहीं फिर से हुई बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर देश के शेष हिस्सों से फिर कट गया है जबकि उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

अमेरिका में ठंड का कहर जारी, कई इलाकों में मंगल ग्रह से भी ज्यादा ठंड

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 16:14

आर्कटिक क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवाओं के चलते ठंड इतनी बढ़ गई है कि पृथ्वी की ठंड की तुलना मंगल ग्रह से जाने लगी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में कुछ दिनों में जिस तरह से ठंड में इजाफा हुआ है वह मंगल ग्रह से भी ज्यादा है। अमेरिका में ठंड से 21 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, रेल यातायात प्रभावित

Last Updated: Tuesday, January 7, 2014, 21:39

उत्तर भारत के कुछ इलाकों में आज भी तापमान लुडका जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा ।

बर्फीली हवाओं से जम गया US, हजारों उडानें रद्द, पारा शून्य से 51 डिग्री नीचे!

Last Updated: Tuesday, January 7, 2014, 13:30

बर्फीली हवाओं के कारण अमेरिका में ठंड का कहर रोज व रोज बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी वजह से हजारों उडानें रद्द कर दी गई हैं और तमाम स्कूल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैं। खबर है कि बर्फबारी और सर्दी की वजह से अमेरिका में 20 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में मंगलवार को पारा शून्य से 51 डिग्री नीचे तक गिरने की संभावना जताई की गई है।

देश की राजधानी समेत उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, ट्रेन और हवाई सेवा प्रभावित

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 09:12

पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। देश की राजधानी दिल्ली भी घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई। जिससे दिल्ली-एनसीआर में कई जगह सड़क हादसे भी हुए हैं। ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे है और कोहरे की वजह से हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।

दिल्ली में आज कुछ धुंधला धुंधला सा रहा मौसम

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:21

दिल्ली के लोग आज सुबह जब अपनी रजाइयों से निकलकर सिमटे सकुचाए से बाहर निकले तो चारों तरफ फैली धुंध की झीनी चादर ने उनका स्वागत किया। न्यूनतम तापमान 6.4 था, जो भरे जाड़े के इस मौसम के हिसाब से एक डिग्री कम था।

पंजाब और हरियाणा में ठंड के कहर से जन जीवन प्रभावित

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:06

घने कोहरे ओर पारे मे हो रही लगातार गिरावट के कारण पंजाब, हरियाणा और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ में ठंड की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। क्

कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी, कई जगह पारा 0 से नीचे

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:00

कश्मीर घाटी शीतलहर का प्रकोप जारी है तथा न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में तापमान में और गिरावट आने का अंदेशा है। मौसम विभाग के अधिकारी ने यहां बताया कि जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान कल की तरह ही शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

करगिल में कड़ाके की ठंड, तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 12:19

कश्मीर घाटी में शुक्रवार सुबह तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगे न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान व्यक्त किया है।

दिल्ली में तापमान गिरा, बढ़ गई कंपकपी

Last Updated: Thursday, January 2, 2014, 16:39

नव वर्ष के बाद ठिठुरन भरी ठंड से कुछ राहत के बाद न्यूनतम तापमान फिर से 5 डिग्री सेल्सियस छूने से दिल्लीवासियों को कंपकंपाती ठंड का सामना करना पड़ा।

दिल्ली में सर्दी का प्रकोप जारी, बारिश के आसार

Last Updated: Tuesday, December 31, 2013, 11:15

दिल्ली में सर्दी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिन हल्की बारिश की संभावना जताई है।

शीतलहर की गिरफ्त में पूरा उत्‍तर भारत, दिल्‍ली में रहा सबसे सर्द दिन

Last Updated: Tuesday, December 31, 2013, 11:01

पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है और कड़ाके की सर्दी के चलते आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। संपूर्ण उत्‍तर भारत में तापमान में जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई है और दिल्ली में दिसंबर का एक दशक का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात रही।

दिल्ली में छिटपुट बौछारों ने ठंड का प्रकोप और बढ़ाया

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 23:46

राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम में छिटपुट बौछारों ने ठंड का प्रकोप और बढ़ा दिया जबकि शहर में सुबह न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया जो दिसम्बर के महीने में दशक का सबसे कम तापमान है।

शिविरों में बच्चों की मौत पर केंद्र के सवालों का यूपी सरकार ने अब तक नहीं दिया जवाब

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 19:12

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुजफ्फरनगर में दंगा पीडितों के लिए बनाये गये राहत शिविरों में बच्चों की मौत के बारे में ब्यौरा भेजने के केन्द्र के आग्रह पर अब तक कोई जवाब नहीं दिया हालांकि चार बार लगातार इस तरह का आग्रह किया गया है।

कश्मीर में बढ़ी सर्दी, कारगिल में सबसे ठंडी रात

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 16:31

कश्मीर घाटी के अधिकतर भागों में तापमान में गिरावट आई और शीत लहर की पकड़ कश्मीर पर और मजबूत हो गई। लद्दाख क्षेत्र के करगिल में सर्दियों के मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही।

अफसर के बयान पर बवाल: यूपी सरकार से मांगा इस्तीफा

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 14:39

मुजफ्फरनगर दंगा राहत शिविरों में साजिश सम्बन्धी समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बयान पर बवाल के बाद अब गृह विभाग के प्रमुख सचिव का शिविरों में किसी भी बच्चे की ठंड से मौत नहीं होने सम्बन्धी बयान भी सरकार के लिये जी का जंजाल बन गया है।

गृह सचिव के विवादित बयान पर CM अखिलेश की नसीहत- `अपनी भाषा पर काबू रखें अफसर`

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 14:12

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर दंगा राहत शिविरों में किसी भी बच्चे की ठंड से मौत नहीं होने और ठंड से कभी किसी व्यक्ति की मौत नहीं होने सम्बन्धी गृह विभाग के प्रमुख सचिव के विवादास्पद बयान पर आज कहा कि टीवी चैनलों के जमाने में अधिकारियों को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिये।

तापमान में गिरावट, ठंड से ठिठुरा रहा है उत्तर भारत

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 23:24

क्रिसमस के दिन उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में आज का दिन साफ रहा। क्षेत्र में कहीं भी भारी हिमपात या बारिश नहीं हुई। हालांकि, तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई। दिल्ली में आज खुशनुमा सुबह रही। थोड़ा बहुत कुहासा था जो दिन में साफ हो गया।

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 15:06

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बुधवार को शीत लहर का प्रकोप और बढ़ गया जबकि राज्य में कई जगहों पर पारे में और भी गिरावट दर्ज की गई। चंडीगढ़ में मौसम की सबसे ठंडी रात रही। वहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहरहाल, यह कोहरे से मुक्त दिन रहा और धूप से दिन खिला रहा।

कड़ाके की ठंड की चपेट में उत्तर भारत, यातायात प्रभावित

Last Updated: Saturday, December 21, 2013, 23:33

उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। उधर, जम्मू कश्मीर में 40 दिनों तक चलने वाली सर्वाधिक कड़ाके की सर्दी वाली अवधि ‘चिल्लाई कलां’ आज से शुरू हो गई जबकि मैदानी इलाके सर्द हवाओं की गिरफ्त में हैं। घने कोहरे की चादर ने उत्तरवर्ती क्षेत्र के मैदानी इलाकों को लपेट रखा है। इससे हवाई और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है जबकि कश्मीर घाटी के उपरी इलाकों और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई।

कश्मीर में भीषण ठंड की 40 दिन की अवधि शुरू

Last Updated: Saturday, December 21, 2013, 16:31

कश्मीर घाटी में भीषण ठंड की 40 दिन की अवधि शनिवार सुबह शुरू हो गई जिसे ‘चिल्लई कलां’ कहा जाता है। मौसम विभाग ने दोपहर बाद हिमपात होने की बात कही है।

ठंड ने पकड़ा जोर, कोहरे के आगोश में यूपी

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 20:24

कुछ देर से ही सही लेकिन उत्तर प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है और सुबह पड़ रहा घना कोहरा अब जानलेवा बनता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोहरे के कारण वाहनों की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी तथा 32 अन्य जख्मी हो गये।

कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, रेल और विमान सेवाओं का बुरा हाल

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 09:35

राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों को आज फिर घने कोहरे ने अपने चपेट में ले लिया।

दिल्ली और एनसीआर में सीजन का पहला घना कोहरा, रेल और विमान सेवाओं पर असर

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 12:44

दिल्ली एनसीआर सोमवार को कोहरे की चादर में लिपटी हुई नजर आई। सोमवार सुबह से ही दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है।

दिल्‍ली में ठंड की आहट, हल्के कोहरे में लिपटा शहर

Last Updated: Wednesday, October 30, 2013, 12:37

राष्ट्रीय राजधानी बुधवार सुबह कोहरे की हल्की चादर में लिपटी रही। न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने दिन साफ रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली/एनसीआर वासियों के लिए राहत की बारिश

Last Updated: Saturday, September 21, 2013, 18:00

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को हुई हल्की और कहीं-कहीं भारी बारिश ने शहरवासियों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। बारिश और हवाओं के चलने से शनिवार को दिल्ली का मौसम काफी खुशगवार हो गया।

बारिश में भीगी राजधानी दिल्ली

Last Updated: Saturday, February 23, 2013, 11:25

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार तड़के हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर जारी

Last Updated: Sunday, February 10, 2013, 19:12

हिमाचल प्रदेश में कंपकपाती सर्दी का प्रकोप बना हुआ है और आदिवासी इलाकों में मौसम साफ होने के बावजूद तापमान में कोई परिवर्तन नहीं दिखाई दे रहा और हिमस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

रातभर भीग सर्द हुई दिल्ली

Last Updated: Tuesday, February 5, 2013, 10:28

दिल्ली में देर रात से बारिश हो रही है

उत्तराखंड में खिली धूप, पर ठंड से राहत नहीं

Last Updated: Sunday, January 20, 2013, 08:30

पर्वतीय इलाकों में दो दिनों तथा उंचे इलाकों में बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में आकाश साफ रहा और सूरज दिखायी पड़ा हालांकि ठंड से कोई राहत नहीं मिली है।

दिल्ली में धूप खिली, न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री

Last Updated: Saturday, January 19, 2013, 12:15

दिल्ली में कल की बारिश के बाद आज धूप निकली और न्यूनतम तापमान 7 . 3 डिग्री सेल्यिस रहा जो इस समय का सामान्य तापमान है।

फिर ठंड की चपेट में पंजाब और हरियाणा

Last Updated: Saturday, January 19, 2013, 12:06

पंजाब और हरियाणा में हल्की से भारी बारिश के एक दिन बाद आज ठंड बढ़ गई और पारा सामान्य से नीचे चला गया।

कश्मीर में हिमपात से जनजीवन प्रभावित

Last Updated: Friday, January 18, 2013, 12:26

कश्मीर में शुक्रवार को हुए इस मौसम की पहले भारी हिमपात के बाद क्षेत्र में जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। क्षेत्र में जहां बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, वहीं सड़क और हवाई यातायात भी ठप पड़ गया है।

दिल्ली में हल्की बौछारों से फिर लौटी ठंड

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 23:53

कुछ दिनों तक खुशनुमा मौसम रहने के बाद राजधानी में आज हल्की बौछारों और सर्द हवाओं के चलते ठंड फिर लौट गयी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

दिल्ली में हल्की बौछारों से फिर लौटी ठंड

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 14:48

कुछ दिनों तक खुशनुमा मौसम रहने के बाद राजधानी में आज हल्की बौछारों और सर्द हवाओं के चलते ठंड फिर लौट गयी।

फिर से ठंडी हुई दिल्ली, पारा गिरा

Last Updated: Wednesday, January 16, 2013, 09:17

पिछले कुछ दिन थोड़ा उपर चढ़ने के बाद उत्तर भारत के कई भागों में आज फिर पारा नीचे गिर गया और कुछ दिनों की हल्की गर्मी के बाद आज लोगों का स्वागत फिर से ठंडी सुबह ने किया।

दिल्ली में तापमान लगातार सामान्य से ऊपर

Last Updated: Monday, January 14, 2013, 12:10

राष्ट्रीय राजधानी में तापमान का बढ़ना जारी है ।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, यूपी में 8 और लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 22:27

उत्तर भारत में आज तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के कारण लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली है लेकिन उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में अभी भी पड़ रही कड़ाके की सर्दी के कारण और आठ लोगों की मौत हो गई।

कई तरह की एलर्जी फैला सकते हैं ब्लोअर

Last Updated: Friday, January 11, 2013, 09:27

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी से बचाव के लिए यदि आप हीटर अथवा हॉट एयर ब्लोअर (गर्म हवा देने वाला यंत्र) का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत हैं।

उत्तर भारत में ठंड से 23 और लोग मरे

Last Updated: Friday, January 11, 2013, 11:17

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड से कम से कम 23 और लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में सुहावनी सुबह रही। यहां के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। न्यूनतम तापमान 5. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया!

यूपी में शीतलहर जारी,ठंड से 16 और मरे

Last Updated: Thursday, January 10, 2013, 15:51

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके भयंकर शीतलहर की चपेट में हैं और गलन भरी सर्दी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पिछले 24 घंटे के दौरान ठंड लगने से राज्य में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी।

दिल्ली में खुशनुमा सुबह, ठंड से राहत

Last Updated: Thursday, January 10, 2013, 11:36

दिल्ली में गुरुवार की सुबह खुशनुमा रही और लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत भी मिली।

नेपाल में पारा शून्य से नीचे, ठंड से 49 मरे

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 18:16

नेपाल में इस साल ठंड से अब तक 49 व्यक्तियों की जान जा चुकी है जबकि राजधानी काठमांडो में पारा शून्य से नीचे चला गया है।

लखनऊ में पारा शून्य से नीचे लुढ़का, 34 और मरे

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 14:45

उत्तर प्रदेश में ठंड कहर बरपा रही है और भयंकर सर्दी तथा कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ-साथ रेल, सड़क तथा हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है।

ठंड से कांपा समूचा उत्तर प्रदेश

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 10:34

उत्तर प्रदेश की राजधानी में मंगलवार को तापमान ने 49 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

उ. भारत में शीतलहर का कोहराम, यूपी में 114 मरे

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 00:38

मंगलवार को कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र के महाबालेश्वर तक ठंड का असर देखा गया। उत्तर भारत में शीतलहर ने कोहराम मचा रखा है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 धंटों के दौरान 114 लोगों के मरने की खबर मिली है।

लखनऊ में पारा शून्य से नीचे, ठंड से 24 और मरे

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 18:08

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों से बर्फीली हवा और उसके चलते बढ़ी गलन से उत्तर प्रदेश के लोग बेहाल हैं। ठंड का रौद्र रूप जारी है और लखनऊ, कानपुर, आगरा तथा गाजीपुर में पारा शून्य से नीचे जा लुढ़का है।

ठंड ने बढ़ाई मुसीबत, यूपी में 114 मरे

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 10:52

उत्तर प्रदेश में तापमान में लगातार आ रही गिरावट और बढ़ती शीतलहर लोगों की जिदंगी पर भारी पड़ रही है।

ठंड में बरतें एहतियात, लापरवाही हो सकती है खतरनाक

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 10:31

कड़ाके की ठंड में वैसे तो सभी को सावधान रहने की जरूरत है, लेकिन उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारी के मरीज इन दिनों थोड़ा ज्यादा एहतियात बरतें क्योंकि ठंड भगाने के लिए खाने या ‘पीने’ में की गई जरा सी लापरवाही उनके लिये परेशानी का सबब बन सकती है।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, 24 और मरे

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 11:45

दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है।

बिहार: शीतलहर से हवाई और रेल सेवा बाधित

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 20:34

बिहार में बीते चार दिनों से जारी शीतलहर के कारण आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है जबकि रेल और हवाई सेवाएं बाधित हुई हैं।

ठंड का कहर जारी, 24 घंटे में 24 की मौत

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 20:30

हाड़ कंपा देने वाली ठंड के साथ धुंध के घने आवरण के कारण समूचे उत्तर भारत में आज भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली और पिछले 24 घंटे में देश के विभिन्न भागों में इसके करण 24 लोगों की मौत हो गई।

बिहार में कड़ाके की ठंड, 22 की मौत

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 15:49

बिहार में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ी दी है। सर्दी से यहां बीते 24 घंटे में 22 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मृतकों में कैमूर जिले के छह, नालंदा के सात, सारण के चार, वैशाली और शेखपुरा के दो-दो तथा बेगूसराय का एक व्यक्ति शामिल है।

दिल्ली में ठंड का असर बरकरार

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 12:02

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी में ठंड का कहर,24 घंटे में 76 मरे

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 11:33

उत्तर प्रदेश की राजधानी और सूबे के अन्य शहरों में तापमान में लगातार आ रही गिरावट और शीतलहर के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, दिल्ली में पारा 2.4 डिग्री

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 09:15

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है।

हरियाणा-पंजाब में ठंड से छह ने तोड़ा दम

Last Updated: Sunday, January 6, 2013, 19:14

हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकतर भागों में भीषण ठंड के कारण छह लोगों की जान चली गयी। हिसार और नारनौल में न्यूनतम तापमान शून्य के स्तर पर पहुंच गया।

ठंड से ठिठुरी दिल्ली, पारा 2 डिग्री से नीचे पहुंचा

Last Updated: Sunday, January 6, 2013, 13:18

दिल्ली में आज मौसम का सबसे कम 1.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और शहर में तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, अब तक 100 मरे

Last Updated: Sunday, January 6, 2013, 10:35

समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड से उत्तर प्रदेश में और 16 लोगों की मौत हो गई। इस प्राकृतिक आपदा के कारण देशभर में अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

पूरे उत्तर भारत में जानलेवा ठंड, यूपी में 11 और की मौत

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 19:32

उत्तर प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर सहित देश के तमाम उत्तरी राज्यों में सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश में ठंड से 11 और लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में भीषण ठंड का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है।

श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 15:59

कश्मीर घाटी में ठंड का कहर बढता जा रहा है। बीती रात श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही जहां पारा शून्य से नीचे 5.4 पर पहुंच गया।

राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली सर्दी, माउंट आबू में पारा जमाव बिन्दू से नीचे

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 15:58

राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली सर्दी से सामान्य जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। राज्य के माउंट आबू में पारा जमाव बिन्दू से एक डिग्री नीचे पहुंच गया, जबकि फतेहपुर में पारा जमाव बिन्दू पर और कई हिस्सों में जमाव बिन्दु के आसपास टिका हुआ है।

पंजाब-हरियाणा में ठंड का कहर, पारा शून्य डिग्री तक गिरा

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 15:56

पंजाब और हरियाणा में लोगों को कंपकंपाती सर्दी से कोई राहत नहीं मिली है और तापमान के सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाने के कारण दोनों राज्यों में आम जीवन प्रभावित हुआ है।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी, पारा 3 डिग्री से नीचे

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 12:14

दिल्ली में कई दिनों जारी कड़ाके की ठंड का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान सामान्य से चार बिंदु नीचे 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी में घना कोहरा, तापमान गिरा

Last Updated: Friday, January 4, 2013, 11:20

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य शहरों में शुक्रवार को घना कोहरा है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान गिरा है और सर्दी बढ़ी है।

उ. भारत में ठंड का कहर जारी, दिल्ली में पारा 2.7 डिग्री

Last Updated: Friday, January 4, 2013, 10:53

देश की राजधानी नई दिल्ली साल के पहले दिन से ठंड के हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, 116 मरे

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 21:00

उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड का कहर भी जारी है ।

डल झील पर बिछ गई बर्फ की चादर

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 18:51

कश्मीर घाटी में सर्दी का प्रकोप बना हुआ है और इस मौसम में पहली बार डल झील की सतह जम गयी है।

कड़ाके की ठंड से उत्‍तर भारत कांपा, यूपी में अब तक 107 मरे

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 09:56

समूचे उत्तर भारत के भीषण ठंड की चपेट में होने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सर्दी ने पिछले 44 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। सर्दी और कोहरे का सितम जारी है। कड़ाके की ठंड के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उधर, ठंड की वजह से उत्तर प्रदेश में 15 और लोगों की जान चली गई। यूपी अब तक ठंड से मरने वालों की संख्‍या 107 हो गई है।

दिल्ली में ठंड ने 43 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा

Last Updated: Wednesday, January 2, 2013, 19:41

दिल्ली में ठंड ने बुधवार को 43 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। इस दिन अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 11 डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 1969 के बाद यह पहला मौका है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री नीचे चला गया है।

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुरा

Last Updated: Wednesday, January 2, 2013, 09:56

नए साल के आगाज से ही दिल्ली ठंड से ठिठुर रही है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पारा लगातार लुढ़कता जा रहा है जिससे ठंड बढ़ती जा रही है।

नए साल में ठंड से कांपी कश्मीर घाटी

Last Updated: Tuesday, January 1, 2013, 15:37

कश्मीर घाटी में रहने वाले लोगों ने हड्डियां कंपा देने वाली सर्दी के बीच मंगलवार को नए साल का स्वागत किया। घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे मापा गया।

कोहरे से दिल्ली में विमानों का आवागमन प्रभावित

Last Updated: Tuesday, January 1, 2013, 11:47

राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आज घने कोहरे के कारण करीब 30 विमानों का आवागमन प्रभावित हुआ ।

नए साल में ठंड से ठिठुरी राजधानी दिल्ली

Last Updated: Tuesday, January 1, 2013, 11:10

राजधानी दिल्ली में आज नववर्ष 2013 की शुरूआत घने कोहरे और हाड़ कंपाती जबरदस्त ठंड के बीच हुई।

दिल्ली में सीजन का सबसे सर्द मौसम

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 11:16

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह सीजन की सबसे ज्यादा सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्‍तर भारत में शीतलहर जारी, यूपी में 92 मरे

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 14:26

पूरा उत्‍तर भारत जबरदस्‍त शीतलहर एवं ठंड की चपेट में है। आलम यह है कि ठंड के चलते आम लोगों को खासी दुश्‍वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

यूपी में पारा लुढ़का, शीतलहर का कहर जारी

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 11:16

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शीतलहर के चलते गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले समय में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

राजस्थान में माउंट आबू सबसे ठंडा

Last Updated: Thursday, December 27, 2012, 14:47

राजस्थान में आज सबसे कम 2.4 डिग्री सैल्सियस तापमान माउंट आबू में दर्ज किया गया।

यूपी में शीतलहर बनी जानलेवा, 47 मरे

Last Updated: Thursday, December 27, 2012, 11:40

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड जानलेवा बनती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान भीषण ठंड से सूबे के अलग-अलग जिलों में 47 लोग दम तोड़ चुके हैं।

बिहार में कंपकपा देने वाली ठंड

Last Updated: Wednesday, December 26, 2012, 15:55

बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। उत्तर-पश्चिम से आ रही हवाओं के कारण दिन में आसमान साफ रहने के बावजूद अत्यधिक ठंड महसूस हो रही है।

शीतलहर की चपेट में उ. भारत, यूपी में 7 की मौत

Last Updated: Wednesday, December 26, 2012, 10:54

पूरे उत्‍तर भारत शीतलहर का कहर जारी है। आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से ट्रेनों, हवाई यातायात आदि पर काफी असर पड़ा है।

यूपी में शीतलहर-ठंड का कहर, 27 मरे

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 12:32

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और ठंड का कहर जारी है। सूबे के अलग-अलग हिस्सों में सर्दी से सोमवार को 27 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आने वाले दिनों में घने कोहरे का असर जारी रहने की सम्भावना है।

दिल्ली में कोहरे-ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 13:14

दिल्ली में सोमवार की सबुह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। कोहरा और ठंड के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

उ. भारत में कड़ाके की ठंड, यूपी में 26 मौतें

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 11:51

पूरे उत्‍तर भारत में कड़ाके की ठंड के चलते लोगों को खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह कोहरे की मार के चलते ट्रेनों व हवाई यातायात पर खासा असर पड़ा है। जानकारी के अनुसार, दिल्‍ली आने-जाने वाली करीब 39 ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है और ये ट्रेनें लेट चल रही हैं। राजधानी दिल्‍ली में भी कोहरा व ठंड के चलते आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से बढ़ी सर्दी

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 11:47

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रविवार सुबह हल्की धुंध छाई रही और आसमान में बादलों का डेरा लगा रहा। हल्की बारिश और ठंडी हवा चलने के कारण मौसम सर्द रहा।

कश्मीर घाटी में पारा लुढ़का

Last Updated: Tuesday, December 4, 2012, 16:27

जम्मू एवं कश्मीर में पारे का लुढ़कना जारी है।

दिल्ली में छाया कोहरा, मौसम हुआ ठंडा

Last Updated: Monday, November 5, 2012, 12:12

दिल्ली में सोमवार सुबह धुंध छाई रही और मौसम ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर तक कोहरा छाया रहेगा।

दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, पारा 15.6 डिग्री पर

Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 11:26

दिल्ली में रविवार सुबह ठंड महसूस की गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर से पहले तक वातावरण में कोहरा छाया रहेगा।

दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक

Last Updated: Monday, October 29, 2012, 11:13

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम सर्द रहा और न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।