Last Updated: Thursday, May 24, 2012, 20:21
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली : नितिन गडकरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। मुंबई में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आज यह फैसला लिया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने पारित कर दिया। दिसंबर 2012 में नितिन गडकरी का भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म हो रहा था। अब दोबारा अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी 2014 का लोकसभा चुनाव गडकरी के नेतृत्व में ही लड़ेगी।
भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत गुरुवार सुबह 11 बजे यशवंतराव चव्हाण सभागृह में अध्यक्षीय भाषण के साथ हुई। दोपहर के भोजन के बाद 3 बजे से दूसरा सत्र शुरू हुआ। 25 मई को दूसरे दिन की बैठक में कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा होगी जिसका समापन भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के भाषण से होगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और आर्थिक हालात पर विशेष रूप से चर्चा होनी है।
First Published: Thursday, May 24, 2012, 20:21