भाजपा अध्यक्ष - Latest News on भाजपा अध्यक्ष | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की कवायद शुरू, संघ नेताओं से मिले राजनाथ

Last Updated: Wednesday, May 28, 2014, 23:33

सरकार गठन के बाद भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और संघ के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनकी जगह पार्टी का शीर्ष पद संभालने वाले संभावित नामों को लेकर चर्चा की।

गडकरी: लंबी पारी खेलकर बनाया संसद तक रास्ता

Last Updated: Monday, May 26, 2014, 22:40

किसी भी कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने का लक्ष्य रखकर चलने वाले नितिन गडकरी लोकसभा में भले ही नये नवेले हों, लेकिन महाराष्ट्र में लोक निर्माण विभाग के मंत्री के तौर पर उनके काम ने ऐसी छाप छोड़ी कि वह भाजपा अध्यक्ष के पद तक पहुंचने में कामयाब रहे।

छोटी होगी मोदी की कैबिनेट, जे पी नड्डा बन सकते हैं भाजपा अध्यक्ष

Last Updated: Saturday, May 24, 2014, 21:44

नई सरकार के गठन के बारे में कहा जा रहा है कि भारत के नए प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी 26 मई को अपनी एक ‘‘छोटी और कसी’’ हुई कैबिनेट के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

मोदी कैबिनेट पर मंथन जारी, भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे जगत प्रकाश नड्डा!

Last Updated: Saturday, May 24, 2014, 11:32

भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष राजनाथ सिंह के मोदी सरकार में शामिल होने पर राज्यसभा सांसद और बीजेपी के वर्तमान महासचिव जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। नड्डा नरेंद्र को करीबी माने जाते है।

राजनाथ सिंह आज संवाददाता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 09:35

लोकसभा चुनाव 2014 के परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। चुनाव बाद पार्टी की रणनीति को लेकर सिंह गत दो दिनों में पार्टी और आरएसएस के नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं।

आडवाणी से मिलकर ही उनकी भूमिका पर निर्णय : राजनाथ

Last Updated: Wednesday, May 14, 2014, 20:15

एग्जिट पोल में राजग की जीत के अनुमान लगाए जाने के साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक होगी और लालकृष्ण आडवाणी सहित वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद ही उनकी भूमिका पर निर्णय किया जाएगा।

राजग को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी: राजनाथ सिंह

Last Updated: Sunday, May 11, 2014, 23:13

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज दावा किया कि लोकसभा चुनावों में राजग का आंकड़ा 300 सीटों को पार कर जाएगा और केन्द्र में इस गठबंधन की सरकार बनेगी।

RSS के शीर्ष नेताओं से मिले राजनाथ, दो घंटे तक चली गुफ्तगू

Last Updated: Sunday, May 11, 2014, 19:41

नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के एक दिन बाद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज यहां संघ कार्यालय में संघ के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

वाराणसी बनेगी नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि : राजनाथ

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 19:37

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी जीत के बाद वाराणसी या वड़ोदरा में से कौन सी सीट अपने पास रखेंगे, इसको लेकर सस्पेंस राजनाथ सिंह के इस बात के साथ खत्म हो गया कि वाराणसी मोदी की कर्मभूमि बनने जा रही है।

पांच साल में बदल देंगे लखनऊ की तस्वीर: राजनाथ

Last Updated: Sunday, April 27, 2014, 20:52

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर आज महासम्पर्क अभियान पर निकले और अगले पांच साल में राजधानी लखनऊ की तस्वीर बदल देने के वादे और संकल्प के साथ मतदाताओं से सीधे-सीधे रूबरू हुए।

सोनिया ने 2004 में देश को धोखा दिया : राजनाथ

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 20:15

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने 2004 में प्रधानमंत्री नहीं बनकर देश को धोखा दिया था।

जसवंत को पार्टी का निर्णय मान लेना चाहिए था : राजनाथ

Last Updated: Wednesday, April 23, 2014, 23:23

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि जसवंत सिंह को पार्टी के उस फैसले को स्वीकार कर लेना चाहिए था जिसमें उन्हें राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट से नहीं उतारने का निर्णय किया था।

मनसे यूपी, बिहार की पार्टियों की तरह नहीं: राज ठाकरे

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 16:27

भाजपा के साथ विलय की संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि उनका समर्थन भाजपा के लिए नहीं बल्कि उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए है।

चुनाव को सांप्रदायिक रंग देना चाहते हैं भाजपा विरोधी दल : राजनाथ

Last Updated: Saturday, April 5, 2014, 19:57

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का आरोप है कि भाजपा विरोधी पार्टियां चुनाव को सांप्रदायिक रंग देना चाहती हैं।

राजनाथ के पास ढाई करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

Last Updated: Saturday, April 5, 2014, 18:58

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ लोकसभा सीट से नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में अपने पास ढाई करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति होना बताया है।

गुजरात में 2002 के दंगों के लिए माफी नहीं मांगेंगे मोदी : राजनाथ

Last Updated: Thursday, April 3, 2014, 18:45

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत में कहा कि 2002 के गुजरात दंगों के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी माफी नहीं मांगेंगे।

सत्ता में आए तो 6 महीने में महंगाई कम : राजनाथ

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 23:56

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के शासन में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर उसे आड़े हाथ लेते हुए आज कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो छह महीने के अंदर महंगाई को काबू में लाएगी।

जसवंत की सेवाओं और अनुभव का सदुपयोग करेगी भाजपा: राजनाथ

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 15:13

राजस्थान के बाड़मेर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से टिकट नहीं दिए जाने से नाराज जसवंत सिंह को शांत करने के प्रयास में भाजपा ने शनिवार को कहा कि वह वरिष्ठ नेता हैं और उनकी सेवाओं का पार्टी उचित उपयोग करेगी।

शिवसेना से हमारे रिश्ते गहरे और अटूट : भाजपा

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 20:53

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा कि शिवसेना से भाजपा के संबंध अटूट हैं और दोनों दल मिलकर आगामी आम चुनाव में महाराष्ट्र में अधिकतम सीटों पर विजयी होंगे।

तमिलनाडु में ‘मोदी लहर’ को भुनाना चाहती है भाजपा

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 18:31

आगामी 24 अप्रैल को तमिलनाडु में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में छह दलीय गठबंधन करने वाली भाजपा का मकसद यहां ‘मोदी लहर’ का फायदा उठाना है। पार्टी जल्द ही इस दिशा में अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी।

राजद एमएलसी नवल किशोर यादव भाजपा में शामिल

Last Updated: Thursday, February 27, 2014, 20:39

राष्ट्रीय जनता दल के बिहार विधान परिषद (एमएलसी) नवल किशोर यादव ने अपने सैकडों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

अध्यादेश आया तो विरोध करेगी भाजपा : राजनाथ

Last Updated: Wednesday, February 26, 2014, 19:54

भ्रष्टाचार विरोधी दो विधेयकों पर केंद्र द्वारा अध्यादेश लाए जाने की तैयारी के बीच भाजपा ने आज कहा कि अगर यह रास्ता अपनाया जाता है तो वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलकर अपना विरोध जताएगी।

‘घोषणा मुख्यमंत्री’ हैं अरविंद केजरीवाल : भाजपा

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 16:58

भाजपा ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को ‘घोषणा मुख्यमंत्री’ करार देते हुए आरोप लगाया कि वह बड़े वादे कर रहे हैं और उन्हें पूरा नहीं कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘केजरीवाल ‘घोषणा मुख्यमंत्री’ हैं।

मोदी-पवार की मुलाकात से भाजपा का इनकार

Last Updated: Friday, January 31, 2014, 21:53

भाजपा ने आज इन खबरों का खंडन किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार और उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के बीच लोकसभा चुनावों को लेकर कोई मुलाकात हुई है।

भाजपा ने जारी किया वोटर पंजीकरण को मोबाइल एप्लीकेशन

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 00:48

भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर एक ऐसा मोबाइल आधारित एप्लीकेशन जारी किया जिससे पहली बार मतदान करने के इच्छुक लोगों का पंजीकरण आसानी से हो सकेगा।

भाजपा संसदीय चुनाव समिति से शत्रुघ्न का पत्ता कटा

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 21:17

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंडल पांडेय द्वारा जारी 31 सदस्यीय बिहार भाजपा संसदीय चुनाव समिति में सिने अभिनेता और पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल नहीं है।

दागियों को लोकसभा का टिकट नहीं :लक्ष्मीकांत वाजपेयी

Last Updated: Thursday, January 2, 2014, 00:35

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उप्र इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बुधवार को साफ कर दिया कि सूबे में दागियों और उनके रिश्तेदारों से पार्टी बराबर दूरी बनाए रखेगी और लोकसभा में उन्हें टिकट नहीं देगी।

कोई ताकत BJP को लोकसभा में बहुमत पाने से नहीं रोक सकती: राजनाथ

Last Updated: Sunday, December 22, 2013, 20:33

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा कि धरती की कोई शक्ति उनकी पार्टी को लोकसभा चुनावों में बहुमत से नहीं रोक सकती। सिंह ने कहा, ‘लोगों ने बदलाव का आह्वान किया है।

चारों राज्यों में बनेगी भाजपा की ही सरकार : राजनाथ सिंह

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 23:49

पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी।

नहीं बदलेगा भाजपा का PM उम्मीदवार : राजनाथ

Last Updated: Saturday, November 16, 2013, 20:57

नरेन्द्र मोदी के नजदीकी सहयोगी द्वारा एक युवती की कथित अवैध जासूसी करने के आरोप पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पुनर्विचार करने की कांग्रेस की मांग को मुख्य विपक्षी दल ने ठुकराते हुए कहा कि भाजपा का पीएम उम्मीदवार नहीं बदला जाएगा।

तीसरे मोर्चे के प्रयास सफल नहीं होंगे : राजनाथ सिंह

Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 23:38

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने दावा किया कि जिन चार राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं उनमें भाजपा की सरकारें बनेंगी। उन्होंने तीसरे मोर्चे के प्रयास पर कहा कि यह प्रयोग न पहले सफल हुआ है और न ही आगे होगा।

लोगों को बहका रहे हैं राहुल गांधी : राजनाथ सिंह

Last Updated: Saturday, October 26, 2013, 11:55

दादी और पिता की मौत को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी को खारिज करते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा कि वह उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं लेकिन वह भावनात्मक मुद्दे उठाकर लोगों को बहकाने का प्रयास कर रहे हैं।

चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख की राजनाथ ने संभाली कमान

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 21:54

नरेंद्र मोदी को भाजपा का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के एक पखवाड़े बाद आज पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी की चुनाव प्रचार समिति की कमान अपने हाथों में ले ली।

गडकरी ने विदर्भ राज्य पर सभी दलों से मांगा सहयोग

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 17:38

पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र से अलग विदर्भ राज्य का गठन करने के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील की है।

लोस चुनाव में 450 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी : राजनाथ

Last Updated: Saturday, September 28, 2013, 00:15

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले वर्ष 2014 में होने जा रहे आम चुनाव में 450 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने और 272 सीटों पर जीत हासिल करने की योजना बना रही है।

RSS को फंसाने के लिए झूठ का सहारा ले रही है कांग्रेस : राजनाथ

Last Updated: Wednesday, September 25, 2013, 22:08

कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज अजमेर विस्फोट मामले में आरएसएस को फंसाने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी पर झूठ का सहारा लेने का आरोप लगाया।

शीला के शासन में भ्रष्टाचार की होगी जांच : गोयल

Last Updated: Sunday, September 22, 2013, 18:48

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि यदि उनकी पार्टी दिल्ली की सत्ता में आयी तो शीला दीक्षित के शासनकाल में हुए राष्ट्रमंडल घोटाले सहित कथित भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितता के बड़े मामलों की जांच कराएगी।

राज्य में अमन के लिए रोका था राजनाथ को : आजम

Last Updated: Sunday, September 22, 2013, 18:05

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर नहीं जाने देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद आजम खान ने कहा कि इलाके में शांति और अमन के लिए ऐसा किया गया।

भाजपा में शामिल होने वालों को तंग कर रही सरकार: राजनाथ

Last Updated: Sunday, September 22, 2013, 15:19

सेना की एक गोपनीय जासूसी इकाई की कथित गतिविधियों को लेकर आलोचनाओं से घिरे पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह के समर्थन में आते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सरकार जानबूझकर उन सभी लोगों को परेशान कर रही है जो भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।

राजनाथ से मिले चंद्रबाबू नायडू, घंटे भर चली बैठक

Last Updated: Saturday, September 21, 2013, 21:27

एनडीए का विस्तार करने की भाजपा की इच्छा के बीच तेदेपा नेता एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से करीब एक घंटे तक मुलाकात की। हालांकि नायडू ने दावा किया कि इस बैठक में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।

दंगों पर नरेंद्र मोदी खुद माफी मांगे : पायलट

Last Updated: Tuesday, September 10, 2013, 16:16

साल 2002 के गुजरात दंगों को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अफसोस होने के भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के बयान को खारिज करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि गोधरा कांड के बाद भड़के दंगों के लिए माफी खुद नरेंद्र मोदी को मांगनी चाहिए क्योंकि किसी को माफी के लिए मजबूर करने का कोई मतलब नहीं है।

`सपा राज में मुस्लिम तुष्टीकरण की पराकाष्ठा`

Last Updated: Wednesday, September 4, 2013, 21:23

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति अपनाने का आरोप दोहराते हुए कहा है कि मुस्लिम वर्ग के लोग अधिकांश मामलों में अनुसूचित वर्ग के लोगों को निशाना बना रहे हैं।

भाजपा बौद्धिक प्रकोष्ठ के संयोजक बने बालाशंकर

Last Updated: Saturday, August 31, 2013, 13:49

संघ परिवार के विचारक आर बालाशंकर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बौद्धिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।

राजनाथ के रात्रिभोज में एक टेबल पर मोदी-आडवाणी

Last Updated: Friday, August 30, 2013, 08:53

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा पार्टी सांसदों के लिए आज यहां आयोजित रात्रि भोज में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी स्टार अतिथि थे।

PM पद के लिए भाजपा का विकल्प साफ : राजनाथ

Last Updated: Friday, August 2, 2013, 22:26

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का पक्ष लेते हुए और कहा कि शीर्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार स्पष्ट करने की बारी अब कांग्रेस की है।

लोकसभा चुनाव नवंबर में संभव : लक्ष्मीकांत

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 22:28

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने गुरुवार को कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार हड़बड़ी में निर्णय ले रही है, उससे ऐसा लगता है कि नवंबर में लोकसभा चुनाव होने की पूरी उम्मीद है।

`पूर्ण बहुमत मिला तो संविधान में संशोधन कर बनाएंगे भव्य राम मंदिर`

Last Updated: Sunday, July 28, 2013, 17:43

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि 2014 में अगर केन्द्र में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता है, तो संविधान में संशोधन करके हम अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे।

`कांग्रेस प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करे`

Last Updated: Friday, July 26, 2013, 16:08

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करे ।

गडकरी ने गांधीनगर में मोदी से की मुलाकात

Last Updated: Sunday, July 21, 2013, 23:38

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए हाल में भाजपा की चुनाव अभियान समिति का सदस्य बनाए गए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से गांधीनगर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

राजनाथ भी राम मंदिर निर्माण पर शाह के साथ

Last Updated: Saturday, July 6, 2013, 22:06

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बारे में भाजपा महासचिव अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सभी हिंदू वहां ऐसा चाहते हैं।

खाद्य सुरक्षा विधेयक का विरोध नहीं: राजनाथ

Last Updated: Saturday, July 6, 2013, 20:11

खाद्य सुरक्षा विधेयक के कार्यान्वयन के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लाए गए अध्यादेश को लोकतंत्र पर ‘क्रूर मजाक’ करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा कि उनकी पार्टी संसद में विधेयक का विरोध नहीं करेगी।

नरेंद्र मोदी के बयान के बचाव में उतरे राजनाथ सिंह

Last Updated: Wednesday, June 26, 2013, 15:11

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है कि वे प्राकृतिक आपदा प्रभावित उत्तराखंड से 15 हजार गुजरातियों को बचा ले गए हैं।

राजनाथ ने जदयू से पूछा-मोदी ने क्या अपराध किया

Last Updated: Sunday, June 23, 2013, 22:26

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को जदयू पर हमला बोलते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या अपराध किया है, जिससे जदयू ने राजग से नाता तोड़ लिया।

मोदी नहीं थे आडवाणी के इस्तीफे की वजह : राजनाथ

Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 10:45

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक बार फिर इस बात से इंकार किया है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने नरेंद्र मोदी को गोवा में चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाने की वजह से पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया था।

दिग्विजय ने भाजपा अध्‍यक्ष राजनाथ को चेताया

Last Updated: Monday, June 10, 2013, 14:26

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोमवार को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को गुजरात के मुख्यमंत्री के खिलाफ यह कहकर चेताया कि नरेंद्र मोदी ने हमेशा उन्हीं हाथों को ‘काटा’ है जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ाया।

नरेंद्र मोदी का चयन पार्टी नहीं, देश के लिए महत्वपूर्ण : राजनाथ

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 23:54

नरेंद्र मोदी को चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपने के बाद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत लोकतंत्र है और लोकतंत्र में जो कोई भी सबसे अधिक लोकप्रिय है, नेता है।

मोदी ने अपने संबोधन में राजनाथ को कहा ‘दरियादिल’

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 20:57

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा में लालकृष्ण आडवाणी समेत अन्य नेताओं पर उस वक्त परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए दिखाई दिये जब उन्होंने राजनाथ सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी दरियादिली को बाहर बैठे लोग नहीं समझेंगे।

उमा भारती ने राजनाथ को लिखी चिट्ठी, मांगी माफी

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 22:17

खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा नहीं लेने वाली भाजपा उपाध्यक्ष उमा भारती ने आज पार्टी प्रमुख राजनाथ सिंह को एक पत्र लिखकर अपनी अनुपस्थिति से असहज स्थति पैदा होने के लिए माफी मांगी है।

कोलगेट पर प्रधानमंत्री से राजनाथ ने मांगा इस्तीफा

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 17:00

गोवा में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से आज कोयला घोटाले को लेकर इस्तीफा मांगा।

गोवा में भाजपा की बैठक शुरू, मोदी की भूमिका का होगा ऐलान

Last Updated: Friday, June 7, 2013, 16:45

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गोवा की राजधानी पणजी में आज से शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रबंधन समिति की जिम्मेदारी देने का फैसला लगभग हो चुका है।

भाजपा पीएम प्रत्याशी पर फैसला जल्द लेगी : राजनाथ

Last Updated: Thursday, May 30, 2013, 21:14

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने संकेत दिया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर कोई संदेह नहीं है और पार्टी शीघ्र ही प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के बारे में फैसला ले लेगी।

नक्सली हमले में नफा-नुकसान देखने का वक्त नहीं : राजनाथ

Last Updated: Wednesday, May 29, 2013, 23:49

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि सुकमा में हुए नक्सली हमले को राजनीतिक लाभ हानि के रूप में नहीं देखना चाहिए।

वरुण गांधी को राजनाथ में दिखी अटल की छवि

Last Updated: Wednesday, May 1, 2013, 19:59

नरेन्द्र मोदी को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश किये जाने की संभावनाओं के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी ने कहा है कि उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह में अटल बिहारी की छवि दिखाई देती है।

केंद्र की संप्रग सरकार को उखाड़ फेंके : राजनाथ

Last Updated: Wednesday, May 1, 2013, 19:41

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने केन्द्र में सत्तारुढ़ संप्रग सरकार को घोटालेबाज बताते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए समाजवादी पार्टी और बसपा को जातिवादी और मजहबी पार्टियों की संज्ञा दी।

2जी मसौदा रिपोर्ट और कोयला घोटाला पर संसद में सरकार को घेरेगी भाजपा

Last Updated: Sunday, April 21, 2013, 19:33

भाजपा ने कहा है कि वह 2जी स्पेक्ट्रम मुद्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को बदनाम करने की कोशिश और कोल ब्लॉक आवंटन की जांच को लेकर कल से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में कड़ा विरोध करेगी।

टीम राजनाथ मिशन-2014 में दिलाएगी जीत : भाजपा

Last Updated: Sunday, March 31, 2013, 22:04

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा घोषित नयी टीम को विभिन्न तबकों और देश के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली संतुलित टीम बताते हुए पार्टी नेताओं ने आज कहा कि यह आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाएगी।

राजनाथ की नई टीम में किसे क्या मिला-एक नजर

Last Updated: Sunday, March 31, 2013, 20:29

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय बोर्ड में शामिल कर लिया गया है। इस तरह छह साल बाद पार्टी की सबसे ताकतवर समिति में मोदी की वापसी हुई है।

भाजपा संसदीय बोर्ड में मोदी के नाम पर लगी मुहर, शाह और उमा पर फंसा पेंच!

Last Updated: Sunday, March 31, 2013, 00:04

नरेंद्र मोदी के नाम पर भाजपा संसदीय बोर्ड ने मुहर लगा दी है। इस तरह पार्टी की सबसे ताकतवर समिति में मोदी की छह साल बाद फिर से वापसी हो रही है। यह पहला मौका है जब भाजपा संसदीय बोर्ड में किसी मुख्यमंत्री को शामिल किया जा रहा है।

कर्नाटक : भाजपा विधायक के सेक्स सीडी में दिखने पर बवाल

Last Updated: Thursday, March 28, 2013, 21:33

कर्नाटक एक बार फिर सेक्स सीडी की वजह से चर्चा में आ गया है। कथित रूप से भाजपा के विधायक रघुपति भट्ट को यौन गतिविधि में संलिप्त दिखाते हुए एक सीडी सामने आई है जिसे लेकर बवाल मच गया है।

साइबर आतंकवाद भारत की गंभीर चुनौती : भाजपा

Last Updated: Saturday, March 2, 2013, 18:15

साइबर आतंकवाद को भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि इंटरनेट पर अल्पसंख्यकों की भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया जाना नये प्रकार के खतरों को दर्शाता है।

भाजपा से दूरियां मिटाने को मुलायम राजी!

Last Updated: Wednesday, February 27, 2013, 21:28

समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज लोकसभा में भाजपा को यह पेशकश करके सबको हैरान कर दिया कि अगर वह मुसलमानों और मंदिर मस्जिद के प्रति सोच बदल ले तो दोनों दलों के बीच की दूरी कम हो जाएगी।

उप्र भाजपा संगठन में कई नए चेहरे, मनीष बने मीडिया प्रभारी

Last Updated: Saturday, February 23, 2013, 17:49

उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री और भाजपा के युवा नेता मनीष शुक्ला को उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश भाजपा का मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

हैदराबाद विस्फोट के लिए पाक जिम्मेदार: राजनाथ

Last Updated: Friday, February 22, 2013, 20:23

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आंध्र प्रदेश की राजधानी में हुए आतंकवादी हमलों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार से पड़ोसी मुल्क के साथ रिश्ते खत्म करने और कुछ समय के लिए विश्वास निर्माण प्रक्रिया बंद करने को कहा।

वसुंधरा का आज दिल्ली से जयपुर तक शक्ति प्रदर्शन

Last Updated: Thursday, February 7, 2013, 11:14

महारानी वसुंधरा राजे गाजे-बाजे के साथ दिल्ली से जयपुर लौट रही हैं। भाजपा आलाकमान ने उन्हें प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। शक्ति प्रदर्शन के लिए दिल्ली से जयपुर के बीच 200 किलोमीटर का रोड शो होगा।

PM पद का प्रत्याशी संसदीय बोर्ड तय करेगा: राजनाथ

Last Updated: Sunday, February 3, 2013, 19:12

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने 2014 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी को लेकर कहा है कि इसका निर्णय केन्द्रीय संसदीय बोर्ड (सीपीबी) द्वारा उचित समय आने पर किया जाएगा।

सत्ता में आए तो पाक अल्पसंख्यकों को देंगे नागरिकता: राजनाथ

Last Updated: Saturday, February 2, 2013, 19:22

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान में उत्पीड़न के कारण वहां से भाग कर भारत आ रहे अल्पसंख्यकों के लिए शरणार्थी पुनर्वास नीति बनायी जाए। इन लोगों को भारत की नागरिकता दी जानी चाहिए।

उद्धव और राज साथ आएं तो अच्छा होगा: राजनाथ सिंह

Last Updated: Thursday, January 31, 2013, 16:45

साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना अध्‍यक्ष उद्धव ठाकरे और महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के बीच सुलह की पहल के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को कहा कि दोनों भाइयों का साथ आना राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए हितकर होगा।

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष पद पर वसुंधरा की होगी ताजपोशी!

Last Updated: Thursday, January 31, 2013, 11:23

भाजपा आलाकमान ने राजस्थान भाजपा अध्यक्ष का पद वसुंधरा राजे को देने का मन बना लिया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

मिशन 2014 : राजनाथ से मिले मोदी, लोकसभा चुनाव पर मंथन

Last Updated: Sunday, January 27, 2013, 23:39

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मिले और उन्हें भाजपा अध्यक्ष बनने की औपचारिक बधाई दी। करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई।

हिम्मत है तो संघ-भाजपा पर प्रतिबंध लगाए कांग्रेस : राजनाथ सिंह

Last Updated: Sunday, January 27, 2013, 09:04

शिंदे के बयान की पृष्टभूमि में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि भाजपा कांग्रेस पार्टी को चुनौती देती है कि अगर उसमें हिम्मत है तो वह संघ और भाजपा पर प्रतिबंध लगाकर दिखाए।

भाजपा के ‘नाथ’ अब राजनाथ

Last Updated: Monday, January 28, 2013, 16:00

यह सत्य है कि तय मानी जा रही किसी बात का सिरे से खारिज हो जाना और दूर-दूर तक संभावना के न होते हुए भी कमान हाथ में आ जाना राजनीति में ही संभव है। भाजपा के अध्यक्ष पद के चुनाव में कुछ इसी तरह की कहानी दोहराई गई है।

शीर्ष नेताओं में मतभेद से गडकरी का इस्तीफा : वैद्य

Last Updated: Wednesday, January 23, 2013, 20:56

वरिष्ठ संघ विचारक एमजी वैद्य ने आज कहा कि नितिन गडकरी के दूसरी बार पार्टी प्रमुख बनने को लेकर भाजपा के आला नेताओं में स्पष्ट मतभेद के चलते उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

त्रिपुरा में अकेले विस चुनाव लड़ेगी भाजपा

Last Updated: Wednesday, January 23, 2013, 20:17

भाजपा त्रिपुरा में 14 फरवरी को होने वाला विधान सभा चुनाव अकेले लड़ेगी। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुधींद्र दासगुप्ता ने कहा, ‘हमने प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।`

शिंदे ने हिंदू समाज का किया आपमान: गडकरी

Last Updated: Monday, January 21, 2013, 17:39

कांग्रेसनीत केंद्र सरकार को आतंकवाद के नाम पर सियासत करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हिंदू आतंकवाद फैलाने की बात कहकर देश के हिंदू समाज का अपमान किया है।

नितिन गडकरी की दोबारा ताजपोशी के संकेत

Last Updated: Sunday, January 20, 2013, 00:12

नितिन गडकरी को भाजपा के अध्यक्ष के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए चुना जा सकता है। पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए रविवार को अधिसूचना जारी करेगी और गडकरी इसके लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

हुंकार रैली में मोदी को न्योता हाईकमान तय करेगा : पांडेय

Last Updated: Saturday, January 19, 2013, 20:03

बिहार भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि आगामी 15 अप्रैल को पटना में होने वाली भाजपा की हुंकार रैली में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यौता देने का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

बिहार भाजपा अध्यक्ष पद पर मंगल पांडेय की ताजपोशी

Last Updated: Friday, January 18, 2013, 19:20

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार के करीबी सहयोगी मंगल पांडेय को कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में औपचारिक रूप से आज बिहार भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

मंगल पांडेय का बिहार भाजपा अध्यक्ष बनना तय

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 20:50

दिन भर चले सियासी उठापटक, हंगामा और नारेबाजी के बीच एकमात्र नामांकन के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के करीबी सहयोगी और विधान पार्षद मंगल पांडेय का बिहार प्रदेश भाजपा का अगला अध्यक्ष बनना तय हो गया।

यूपी में अकेले लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : भाजपा

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 22:17

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई का कहना है कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी दल से तालमेल नहीं करेगी।

जनक्रांति पार्टी का 21 जनवरी को भाजपा में होगा विलय

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 18:14

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बताया है कि 21 जनवरी को जनक्रांति पार्टी का भाजपा में विलय हो जाएगा।

जनवरी 2013 तक भाजपा के अध्यक्ष रहेंगे गडकरी

Last Updated: Saturday, December 15, 2012, 22:42

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को फैसला किया कि नितिन गडकरी जनवरी 2013 तक पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे।

लक्ष्मीकांत दोबारा बने उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष

Last Updated: Sunday, December 2, 2012, 14:43

लक्ष्मीकांत बाजपेई को आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई का दोबारा अध्यक्ष चुन लिया गया।

जेठमलानी ने फिर साधा गडकरी पर निशाना

Last Updated: Tuesday, November 27, 2012, 16:22

पार्टी से निलम्बन के बाद भी राज्यसभा सांसद ने राम जेठमलानी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख नितिन गडकरी सहित अरुण जेटली एवं सुषमा स्वराज की फिर आलोचना की और कहा कि वह पार्टी से निष्कासित होने के लिए तैयार हैं।

गडकरी प्रकरण पार्टी का अंदरूनी मामला: वेंकैया

Last Updated: Thursday, November 15, 2012, 18:05

भाजपा के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए गुरुवार को कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है और वरिष्ठ नेता इस पर विचार कर रहे हैं।

एम जी वैद्य का बयान दुर्भाग्यपूर्ण: गडकरी

Last Updated: Monday, November 12, 2012, 16:21

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता एम जी वैद्य के इस दावे को कि दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए खारित कर दिया जिसमें कहा गया है कि उन्हें पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने की कुछ लोगों द्वारा चलाई जा रही मुहिम के पीछे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ है।

`नितिन गडकरी के खिलाफ अभियान के पीछे नरेंद्र मोदी`

Last Updated: Monday, November 12, 2012, 14:35

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी को लेकर पार्टी के अंदर बीते कुछ दिनों से मचे घमासान के बीच सोमवार को एक बार फिर अंतर्कलह की बातें सामने आईं। आरएसएस के पूर्व प्रवक्‍ता एमजी वैद्य ने अब नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

अब जगदीश शेट्टीगर ने गडकरी से मांगा इस्तीफा

Last Updated: Saturday, November 10, 2012, 13:10

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को आज एक और हमले का सामना करना पड़ा जब पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जगदीश शेट्टीगर ने मांग की कि पूर्ति समूह को संदिग्ध वित्तपोषण के आरोपों के मद्देनजर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

गडकरी ने की आडवाणी से मुलाकात

Last Updated: Thursday, November 8, 2012, 11:37

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने गुरुवार को जन्मदिन की बधाई देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की जो गडकरी के अध्यक्ष पद पर बने रहने से नाराज नजर आते हैं। गडकरी ने आडवाणी से उनके घर पर मुलाकात की। दोनों के बीच 15 मिनट तक मुलाकात चली।

भाजपा ने गडकरी का किया समर्थन, पार्टी में मतभेद बरकरार

Last Updated: Tuesday, November 6, 2012, 23:11

नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग और पार्टी में इस विषय पर मतभेद की खबर के बीच आज पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक में भाजपा अध्यक्ष को उनपर लग रहे आरोपों से क्लीनचिट देने का प्रयास करते हुए कहा गया कि मुखौटा कंपनियों में उनकी वैधानिक या नैतिक सहभागिता नहीं है।

अध्‍यक्ष पद की कुर्सी तुरंत छोड़ें गडकरी: जेठमलानी

Last Updated: Tuesday, November 6, 2012, 15:34

सीनियर अधिवक्‍ता और वरिष्‍ठ भाजपा नेता राम जेठमलानी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नितिन गडकरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जेठमलानी ने कहा है कि गडकरी को लेकर बीजेपी के कई वरिष्‍ठ नेता नाखुश हैं।