गडकरी को मिलेगा दूसरा कार्यकाल! - Zee News हिंदी

गडकरी को मिलेगा दूसरा कार्यकाल!

नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को पार्टी अध्यक्ष के रूप में एक और कार्यकाल मिलने की संभावना है क्योंकि पार्टी ने इसके लिए अपने संविधान में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी।

 

सूत्रों ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने यहां आयोजित एक बैठक में पार्टी अध्यक्ष को दूसरा कार्यकाल प्रदान करने के लिए पार्टी के संविधान में संशोधन करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर पार्टी महासचिव अनंत कुमार ने केवल इतना कहा, ‘कुछ आंतरिक पार्टी मुद्दों पर आज की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा की गई।

 

आतंरिक पार्टी मामलों के बारे में कोई भी निर्णय मुम्बई में इस महीने के अंत में आयोजित होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में किया जाएगा।’ पार्टी सूत्रों ने बताया कि कार्यकारिणी का आयोजन 24 और 25 मई को होगा। संभावना है कि इसमें पार्टी अध्यक्ष के कार्यकाल से संबंधित नियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। (एजेंसी)

First Published: Saturday, May 12, 2012, 13:57

comments powered by Disqus