चार राज्यों से 42.78 करोड़ राशि जब्त - Zee News हिंदी

चार राज्यों से 42.78 करोड़ राशि जब्त

नई दिल्ली : चुनाव आयोग की ओर से दिए गए निर्देश पर विधानसभा चुनाव वाले चार राज्यों में मारे गए छापे में अभी तक 42.78 करोड़ रुपए की कथित अवैध राशि जब्त की गई है।

 

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यहां बताया कि अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में सात चरण मेंचुनाव की घोषणा होने के बाद से उत्तर प्रदेश में 29.65 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। पंजाब में अधिकारियों ने 12.11 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड में गत दिसम्बर में चुनाव की घोषणा होने के बाद से अभी तक 55 लाख रुपये जब्त किये गए हैं।

 

मणिपुर से 47 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। अमृतसर में  पुलिस ने 12 किलोग्राम हेरोइन भी पकड़ी जिसे कथित रूप से पाकिस्तान से तस्करी करके लाया गया था। इसकी कीमत 60 करोड़ रुपए आंकी गई है। गोवा से इस संबंध में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 24, 2012, 09:54

comments powered by Disqus