Last Updated: Friday, May 10, 2013, 23:44
चेन्नई : तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने डीजल के दाम में ताजा बढोतरी को अन्यायपूर्ण बताया है। जयललिता ने इसके साथ ही आसमान छूती कीमतों पर काबू पाने में विफलता के लिए केंद्र की आलोचना की है। जयललिता ने एक बयान में कहा है कि तेल कीमतों में वृद्धि से गरीब लोग बुरी तरह प्रभावित होंगे। चंडीगढ़ से मिले समाचार के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने भी डीजल कीमतों में बढ़ोतरी की आलोचना की है। (एजेंसी)
First Published: Friday, May 10, 2013, 23:44