प्रकाश सिंह बादल - Latest News on प्रकाश सिंह बादल | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मोदी की जीत निर्णायक नेतृत्व के लिए जनादेश : बादल

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 20:25

ऐतिहासिक जीत में राजग की अगुवाई करने के लिए नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज गठबंधन की भारी जीत को स्पष्ट तथा निर्णायक नेतृत्व के लिए मजबूत जनादेश बताया।

मोदी और बादल हैं दलित विरोधी : कांग्रेस

Last Updated: Wednesday, April 23, 2014, 19:34

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी तथा पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को दलित विरोधी करार दिया है और कहा कि दोनों ने अपने-अपने प्रदेशों में दलितों की अनदेखी की है।

जेटली के बारे में फैसला भाजपा ही करेगी : बादल

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 22:15

भाजपा नेता अरूण जेटली को राजग में उप-प्रधानमंत्री पद का संभावित उम्मीदवार करार देने के बीच उठे सियासी तूफान के बाद प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि चुनाव के बाद इस बारे में फैसला भाजपा को लेना है।

बादल के बयान को जेटली ने नहीं दी तवज्जो, कहा-किसी पद की लालसा नहीं

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 14:00

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के इस बयान के बाद कि केंद्र की सत्ता में राजग के आने पर भाजपा नेता अरुण जेटली को उप प्रधानमंत्री का पद दिया जा सकता है, जेटली शनिवार को बादल के बयान को ज्यादा तवज्जो न देते हुए नजर आए।

केंद्र में NDA की सरकार बनी तो अरुण जेटली बनेंगे उप-प्रधानमंत्री: प्रकाश सिंह बादल

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 13:46

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी तो अरुण जेटली उप-प्रधानमंत्री या वित्त मंत्री बनेंगे।

बादल ने मोदी को सराहा, कांग्रेस पर साधा निशाना

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 19:05

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर आरोप लगाए कि वह पंजाब के साथ ‘सौतेला व्यवहार’ कर रही है। बादल ने कहा कि अगर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो राज्य के विकास की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी।

भ्रष्टाचार की पूरी ABCD कांग्रेस की पहचान बन गई: नरेंद्र मोदी

Last Updated: Sunday, February 23, 2014, 18:43

शिरोमणि अकाली दल नेताओं के साथ मंच साझा करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने यहां ‘फतेह रैली’ को संबोधित करते हुए गुजरात के कच्छ क्षेत्र में सिख किसानों के पलायन से संबंधित विवाद को सिरे से खारिज करते हुए इसे ‘अफवाह और झूठ का पुलिंदा’ बताया।

जदयू की चाहत-बादल फहराएं लालकिले से तिरंगा

Last Updated: Sunday, February 16, 2014, 22:49

नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल (यूनाईटेड) ने राष्ट्र की अगुवाई के लिए अकाली नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जोरदार वकालत की।

1984 के दंगे गहरी साजिश के परिणाम थे : बादल

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 17:42

ऑपरेशन ब्लू स्टार मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि 1984 के दंगे ‘एक गहरी साजिश का परिणाम’ थे और यह साजिश तत्कालीन केंद्र सरकार और कांग्रेस ने मिलकर रची थी।

हार की आशंका देख पीएम ने किया हटने का फैसला : बादल

Last Updated: Sunday, January 5, 2014, 21:06

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की आशंका को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री पद की होड़ से हटने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य हैं मोदी: बादल

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 20:11

भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य व्यक्ति बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को कांग्रेस से आगामी लोकसभा चुनावों से पहले इस पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करने के लिए कहा।

पंजाब में नरेंद्र मोदी की रैली के लिए सभी तैयारियां पूरी

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 19:17

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 21 दिसंबर को राज्य में होने वाली रैली के लिए सभी तैयारियां की गयी हैं।

बादल के खिलाफ मानवाधिकार हनन का मामला खारिज

Last Updated: Thursday, November 28, 2013, 17:19

अमेरिका की एक अदालत ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ मानवाधिकार हनन के एक मामले को इस आधार पर खारिज कर दिया है कि एक सिख समूह ने बादल को उचित तरीके से अदालती समन पेश नहीं किया।

अब बादल ने भी की वाजपेयी को भारत रत्न देने की मांग

Last Updated: Tuesday, November 19, 2013, 22:59

अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न देने की मांग करने वालों की कतार में शामिल होते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इकलौते ऐसे नेता हैं जिनकी धर्मनिरपक्षेता की साख पर कोई विवाद नहीं है।

हालात अनियंत्रित, मोदी एकमात्र विकल्प : बादल

Last Updated: Saturday, November 16, 2013, 20:24

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज दावा किया कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के चलते देश में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी है तथा मतदाताओं के समक्ष नरेंद्र मोदी ही एकमात्र विकल्प हैं।

बादल की भाजपा-इनेलो से हाथ मिलाने की अपील

Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 00:29

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज भाजपा और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) को अपने मतभेदों को दूर कर आगामी चुनाव में कांग्रेस को पराजित करने के लिए हाथ मिलाने की अपील की।

सीएम का फैक्स पाकर नवजोत सिंह सिद्धू ने किया आमरण अनशन रद्द

Last Updated: Saturday, September 28, 2013, 13:20

अमृतसर के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने आमरण अनशन रद्द कर दिया है, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से भरोसा मिलने के बाद अनशन रद्द किया।

बादल की तस्वीरों वाले एंबुलेंस को फंडिंग नहीं

Last Updated: Sunday, September 15, 2013, 19:29

केंद्र ने अपनी ओर से आंशिक रूप से मुहैया किए गए कोष से पंजाब में संचालित किए जा रहे एंबुलेंसों पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तस्वीरें लगाने के चलते इस मद के लिए कोष पर रोक लगा दी है।

बादल ने मोदी से कहा, गुजरात से आगे बढ़िए

Last Updated: Monday, September 9, 2013, 21:07

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने नरेंद्र मोदी की जमकर वाहवाही करते हुए कहा कि देश के इस ‘सबसे महानतम नेता’ को गुजरात से आगे बढ़ना चाहिए।

नरेंद्र मोदी देश के सबसे महान नेता हैं: बादल

Last Updated: Monday, September 9, 2013, 20:16

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख नरेंद्र मोदी को देश का सबसे महान नेता करार दिया।

यूएस कोर्ट के समन बादल को सौंपेगा मानवाधिकार समूह

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 10:43

एक सिख अधिकार समूह ने कहा है कि वह मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अमेरिकी अदालत के सम्मन देने के लिए ‘हेग सेवा संधि’ (हेग सर्विस ट्रीटी) के प्रावधानों का उपयोग करेगा।

बादल हो सकते हैं एनडीए के नए संयोजक

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 22:26

भाजपा नीत गठबंधन से जदयू के अलग होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल राजग के नए संयोजक हो सकते हैं और उन्हें 2014 के चुनावों से पहले अन्य दलों को विपक्षी गठबंधन में शामिल होने के लिए मनाने का काम सौंपा जाएगा।

आडवाणी की पहुंच से नीतीश बाहर, अब बादल की मदद

Last Updated: Thursday, June 13, 2013, 10:29

राजग में आई दरार खत्म करने में जुटे आडवाणी की पहुंच से लगता है नीतीश कुमार बाहर हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक आडवाणी ने बादल से आग्रह किया है कि वह नीतीश कुमार से बात कर उन्हें गठबंधन में बने रहने के लिए मनाएं।

मोदी पर भाजपा का फैसला मास्टर स्ट्रोक : बादल

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 20:11

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज नरेंद्र मोदी को वर्ष 2014 के आम चुनाव के लिए भाजपा की चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने को मास्टर स्ट्रोक बताया।

अमेरिका में बादल के खिलाफ मामला खारिज

Last Updated: Monday, May 20, 2013, 12:24

अमेरिका स्थित एक सिख संगठन ने सोमवार को कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ दायर मामले को खारिज करने के अमेरिकी जिला अदालत के फैसले को चुनौती देगा।

बादल मामला: अमेरिकी कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Last Updated: Tuesday, May 14, 2013, 10:04

विस्कोन्सिन में एक अमेरिकी अदालत ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ कथित मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

जयललिता ने डीजल मूल्यवृद्धि की आलोचना की

Last Updated: Friday, May 10, 2013, 23:44

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने डीजल के दाम में ताजा बढोतरी को अन्यायपूर्ण बताया है। जयललिता ने इसके साथ ही आसमान छूती कीमतों पर काबू पाने में विफलता के लिए केंद्र की आलोचना की है।

सरबजीत की मौत की जांच हो: बादल

Last Updated: Thursday, May 2, 2013, 09:43

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मांग की कि किसी स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसी से पाकिस्तान में भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत की परिस्थितयों की जांच कराई जानी चाहिए ।

भुल्लर को माफी दी जानी चाहिए: SAD

Last Updated: Thursday, April 18, 2013, 15:17

शिरोमणि अकाली दल के सांसदों और मंत्रियों ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करके मृत्युदंड पाए देविंदर पाल सिंह भुल्लर की माफी की मांग की।

बीजेपी के पीएम उम्मीदवार का समर्थन करेंगे: बादल

Last Updated: Monday, April 15, 2013, 18:48

राजग के महत्वपूर्ण सहयोगी जदयू द्वारा नरेन्द्र मोदी को एकतरह से नकारने के बाद एक अन्य घटक शिरोमणि अकाली दल ने आज कहा कि वह इस विषय पर भाजपा के निर्णय के साथ रहेगा।

भुल्लर की फांसी की सजा माफ हो: बादल

Last Updated: Monday, April 15, 2013, 14:11

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रधानमंत्री से सोमवार को मिलकर फांसी की सजा पा चुके देवेन्दर सिंह भुल्लर की सजा माफ करने की अपील की ।

सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रहा है केंद्र: बादल

Last Updated: Monday, February 25, 2013, 19:20

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज केंद्र पर राज्य के साथ सौतेली मां की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार अनुदानों के वितरण में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाती है।

अमेरिकी अदालत करेगी बादल के खिलाफ सुनवाई

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 16:50

अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन के एक मामले की सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तारीख तय की है।

PM पद के उम्मीदवार पर अभी चर्चा नहीं: बादल

Last Updated: Sunday, November 18, 2012, 22:38

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को कहा कि 2014 के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर राजग के साथ कोई विचार-विमर्श नहीं हुआ है।

धार्मिक मामलों में कांग्रेस कर रही हस्तक्षेप: बादल

Last Updated: Sunday, November 11, 2012, 23:44

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को कांग्रेस पर सिखों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

भाजपा को दोबारा सत्ता पर काबिज करें: बादल

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 17:53

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह हिमाचल प्रदेश में भाजपा को दोबारा सत्ता पर काबिज करें। नालगढ़, हारोली और उना में रैली के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केंद्र की सत्ता से हटा देना चाहिए।

आतंकवाद पैदा करना चाहती है कांग्रेस: बादल

Last Updated: Thursday, October 11, 2012, 18:56

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज यहां कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में फायदे के लिए गलत मंशा से राज्य में आतंकवाद का मामला उठा रही है।

बादल ने यूएस कोर्ट से मांगी 90 दिनों की मोहलत

Last Updated: Saturday, September 1, 2012, 16:06

अमेरिका की एक अदालत के सम्मन का जवाब देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने खिलाफ दायर मानवाधिकार उल्लंघन के मामले का बचाव करने के लिए 90 दिनों की अतिरिक्त मोहलत मांगी है।

बादल को मिला अमेरिकी अदालत का सम्मन

Last Updated: Friday, August 10, 2012, 15:04

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को उनके राज्य में सिखों को कथित तौर पर यातना देने के मामले में अमेरिकी अदालत की ओर से जारी सम्मन सौंपा गया है। बादल इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं।

गुरुद्वारा कांड: पीड़ितों से मिलने अमेरिका पहुंचे बादल

Last Updated: Wednesday, August 8, 2012, 22:39

पूर्व निर्धारित निजी दौरे पर अमेरिका पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल गुरुद्वारा हमला में मारे गए सिख श्रद्धालुओं के परिजन से मुलाकात करने के लिए विस्कोंसिन जाएंगे।

यूएस से शवों को लाने का खर्च वहन करेगी पंजाब सरकार: बादल

Last Updated: Tuesday, August 7, 2012, 15:15

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अमेरिका के गुरूद्वारे में हुई गोलीबारी के पीड़ितों के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि शवों को भारत लाने का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

गुरुद्वारा गोलीकांड: सीएम बादल जाएंगे अमेरिका

Last Updated: Monday, August 6, 2012, 23:25

अमेरिका के विस्कोनसिन में एक गुरुद्वारे में गोलीबारी की घटना के परिप्रेक्ष्य में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा कि अमेरिका में रह रहे सिखों की सुरक्षा का मुद्दा वह ओबामा प्रशासन के समक्ष उठाएं।

धार्मिक स्थलों की पवित्रता सुनिश्चित हो: बादल

Last Updated: Monday, August 6, 2012, 08:39

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अमेरिका के एक गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं पर हमले को अत्यंत दुखद और शर्मनाक घटना करार देते हुए प्रशासन से वहां धार्मिक स्थलों की पवित्रता सुनिश्चित करने को कहा है।

जो फैसला राजग का वहीं हमारा: SAD

Last Updated: Monday, June 18, 2012, 15:07

पंजाब के मुख्यमंत्री एवं सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने आज कहा कि उनकी पार्टी आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजग के निर्णय का समर्थन करेगी।

राजोआना की फांसी के विरोध में पंजाब बंद

Last Updated: Wednesday, March 28, 2012, 04:09

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा बरकरार रहने के बाद पंजाब में आज बंद का आह्वान किया गया है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आज प्रधानमंत्री से मिलकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करने वाले हैं।

राजोआना पर बादल ने दिया आश्वासन

Last Updated: Saturday, March 24, 2012, 18:05

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि उनकी सरकार फांसी की सजा पाए बलवंत सिंह राजोआना से जुड़े मामले में हरसंभव कानूनी उपाय करेगी।

बलवंत की फांसी पर राजनीति तेज

Last Updated: Friday, March 23, 2012, 18:55

अकाल तख्त ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करनी चाहिए ताकि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह की फांसी की सजा पर रोक लगाई जा सके।

बादल रिकॉर्ड पांचवीं बार बने मुख्यमंत्री

Last Updated: Wednesday, March 14, 2012, 04:00

शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के 85 वर्षीय नेता प्रकाश सिंह बादल ने बुधवार को रिकॉर्ड पांचवीं बार पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

बादल पांचवीं बार आज करेंगे शपथ ग्रहण

Last Updated: Tuesday, March 13, 2012, 14:29

प्रकाश सिंह बादल लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए और रिकॉर्ड पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने के लिए कल फतेहगढ़ साहिब जिले में स्थित ऐतिहासिक चप्पड़ चिड़ी बंदा बहादुर मेमोरियल में शपथग्रहण करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगीं ममता

Last Updated: Sunday, March 11, 2012, 03:41

ममता बनर्जी अखिलेश यादव और प्रकाश सिंह बादल के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगी।

बादल नेता निर्वाचित, शपथ 14 को

Last Updated: Friday, March 9, 2012, 15:49

शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन ने शुक्रवार को पंजाब में सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया तथा राज्यपाल शिवराज पाटिल ने दोनों दलों को 14 मार्च को शपथ ग्रहण के लिए न्यौता दिया।

पंजाब के अगले सीएम बादल, 14 को लेंगे शपथ

Last Updated: Thursday, March 8, 2012, 06:14

पंजाब में अगले पांच साल तक रहेगा बादल का राज। शिरोमणि अकाली दल की बैठक में प्रकाश सिंह बादल को नेता चुना गया। 14 मार्च को बादल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पीएम ने मुलायम, बादल को दी बधाई

Last Updated: Tuesday, March 6, 2012, 13:38

समाजवादी पार्टी, अकाली दल और भाजपा के क्रमश: उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा में जीत पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को इन दलों के नेताओं को फोन कर उन्हें बधाई दी।

विकास के एजेंडे से जीत मिली: बादल

Last Updated: Tuesday, March 6, 2012, 11:45

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने विधानसभा में चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय जनता को देते हुए मंगलवार को कहा कि पिछले पांच साल के दौरान विकास के एजेंडे और शांति कायम रहने से उन्हें मदद मिली।

पंजाब: बादलों की लड़ाई में प्रकाश पड़े भारी

Last Updated: Tuesday, March 6, 2012, 10:25

पंजाब के लाम्बी विधानसभा क्षेत्र पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने एक बार फिर कब्जा जमा लिया है। यहां बादल परिवार के सदस्यों के बीच दिलचस्प मुकाबला था।

पंजाब: अकाली-भाजपा की वापसी, रचा इतिहास

Last Updated: Tuesday, March 6, 2012, 07:51

पंजाब में पिछले चार दशकों में जो नहीं हुआ वह शिरोमणि अकाली दल (एसएडी)-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन ने कर दिखाया।

कांग्रेस में सीएम के लिए जंग : बादल

Last Updated: Saturday, January 21, 2012, 16:20

पंजाब में के निवर्तमान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यहां कहा कि कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री बनने की लड़ाई चल रही है और हर दूसरा नेता मुख्यमंत्री बनने की सोच रहा है।

बादल से 13 गुना धनवान हैं बहू व बेटा

Last Updated: Thursday, January 12, 2012, 15:26

पंजाब का बादल परिवार करोड़ों रुपये की संपत्ति का मालिक है, इसमें किसी को कोई शक नहीं होगा, पर आपको यह जानकर जरूर आश्चर्य होगा कि इस परिवार के मुखिया यानी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पास उनके बेटे और बहू की तुलना में काफी कम संपत्ति है।

'आयोग पर सोच-समझकर टिप्पणी करें बादल'

Last Updated: Wednesday, January 4, 2012, 05:50

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और चुनाव आयोग के बीच टकराव बढ़ गया है। बादल ने चुनाव से पहले किये गए अफसरों के तबादले रोकने की चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।

दायरे में काम करे निर्वाचन आयोग: बादल

Last Updated: Tuesday, January 3, 2012, 13:26

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने निर्वाचन आयोग से अपील की है कि वह राज्य में अपने अधिकारियों को संवैधानिक दायित्वों के मानदंड के भीतर कार्रवाई करने के लिए कहे।