थोड़ी राहत के बाद पारा फिर से चढ़ा

थोड़ी राहत के बाद पारा फिर से चढ़ा

नई दिल्ली : उत्तर भारत में थोड़ी राहत के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखी गयी और कई इलाको में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से अधिक रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियय ज्यादा है। कल अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो भी सामान्य एक डिग्री उपर है। कल न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर था।

पंजाब और हरियाणा में मौसम गर्म बना रहा जहां अनेक स्थानों पर आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हरियाणा में पारे का स्तर 40.2 डिग्री सेल्सियस पर रहने के साथ अंबाला सबसे गर्म स्थान रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान में भी लू का प्रकोप रहा और धौलपुर 44 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।
राज्य में पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी पड़ी।

अगले 24 घंटे में भी कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।
तटीय आंध्र प्रदेश के साथ पश्चिम बंगाल और पूर्वी तटीय तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चलती रहीं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 9, 2012, 23:13

comments powered by Disqus