तापमान - Latest News on तापमान | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, 46 डिग्री पहुंचेगा पारा!

Last Updated: Tuesday, June 10, 2014, 14:23

राजधानी दिल्ली में तेज गर्म हवाओं का दौर जारी है और आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का असर बरकरार

Last Updated: Monday, June 9, 2014, 13:12

राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी का सितम जारी है। दिन का तापमान आज 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

आसमान से बरसी ‘आग’, फिलहाल राहत नहीं

Last Updated: Saturday, June 7, 2014, 19:30

उत्तर प्रदेश में झुलसाती धूप के रूप में आसमान से मानो आग बरस रही है और इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्से प्रचंड गर्मी से तपते रहे और मौसम की इस मार से फिलहाल राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है।

दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं

Last Updated: Friday, June 6, 2014, 14:20

दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली और मौसम गर्म रहा। दिल्ली में आज तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहने के आसार हैं। गौर हो कि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहने के बाद आज पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, पारा 44 के पार

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 20:36

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को लू का प्रकोप बना रहा और मौसम का सबसे गर्म दिन महसूस किया गया जहां तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी, 45 डिग्री पहुंचा पारा

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 22:33

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहा जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राजधानी दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार नहीं

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 12:41

राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं और आज का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी, जैसलमेर में पारा 45 के पार

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 22:33

उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है और राजस्थान के जैसलमेर एवं कोटा जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है।

दिल्ली वासियों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 13:41

गर्मी का कहर जारी है और दिल्ली वासियों को इससे कोई राहत नहीं मिल पाई है। आज का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में इजाफा

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 23:05

उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में आज तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में गरज के साथ छींटे पड़ने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

दिल्लीवासियों को करना होगा गर्मी का सामना

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 13:11

दिल्ली में आज सुबह मौसम सुहाना रहा। न्यूतनम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दिन चढने के साथ ही तापमान बढता गया।

तिब्बत के पठार पर सिकुड़ रहे हैं हिमनद: रिपोर्ट

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 19:35

चीनी वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालयी नदियों के उदगम चिंगहई-तिब्बत के पठार के हिमनद पिछले तीन दशक में 15 फीसदी सिकुड़ गए हैं तथा ग्लोबल वार्मिंग (धरती के बढ़ते तापमान) की वजह से स्थिति भविष्य में और बिगड़ सकती है।

बिहार में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 10:10

बिहार में पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं ने तापमान बढ़ा दिया है, जिससे राज्य में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि का अनुमान जताया है।

वैश्विक तापमान वृद्धि में एकरूपता नहीं : अध्ययन

Last Updated: Monday, May 5, 2014, 15:39

दुनिया में गर्मी बढ़ रही है लेकिन सभी जगहों पर और समान दर से नहीं बढ़ रही है ।

बिहार में गर्मी बढ़ी, 40 के पार पहुंचा पारा

Last Updated: Monday, April 28, 2014, 11:49

बिहार में राजधानी पटना और दूसरे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण अब गर्मी भी काफी बढ़ गई है। पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इधर, मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह पटना का अधिकतम तामपान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उत्‍तर प्रदेश में पारा 40 डिग्री के पार

Last Updated: Monday, April 28, 2014, 09:48

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित अन्य हिस्सों में पिछले दो तीन दिनों से तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी और तापमान में वृद्धि होगी।

यूपी में गर्मी बढ़ी, पारा 40 के पार

Last Updated: Wednesday, April 9, 2014, 12:27

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य हिस्सों में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे तापमान में इजाफा हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

बिहार में बढ़ी गर्मी, पारा 40 डिग्री के पार

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 10:58

बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। हालांकि, रात में मौसम सामान्य रहने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

गर्भावस्था की अवधि घटाता है उच्च तापमान

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 22:53

आप अगर गर्भवती हैं और चाहती हैं कि आपका बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ हो तो बेहतर होगा कि तापमान बढ़ने से पहले आप किसी ठंडी जगह चली जाएं, क्योंकि संभव है कि बढ़ा हुआ पारा आपकी गर्भावस्था की अवधि घटा दे।

कश्मीर में न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड से राहत

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 15:09

कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने से इलाके के लोगों को ठंड की स्थिति से थोड़ी राहत मिली।

कारगिल में तापमान शून्य के 21 डिग्री नीचे

Last Updated: Thursday, January 30, 2014, 16:06

जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 21 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। यह साल का सबसे न्यूनतम तापमान है।

कश्मीर में शीतलहर जारी, करगिल में पारा -19.2 डिग्री

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 18:24

कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शीतलहर जारी है क्योंकि अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू के नीचे रहा तथा सीमांत नगर करगिल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 19 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज कुछ धुंधला धुंधला सा रहा मौसम

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:21

दिल्ली के लोग आज सुबह जब अपनी रजाइयों से निकलकर सिमटे सकुचाए से बाहर निकले तो चारों तरफ फैली धुंध की झीनी चादर ने उनका स्वागत किया। न्यूनतम तापमान 6.4 था, जो भरे जाड़े के इस मौसम के हिसाब से एक डिग्री कम था।

कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी, कई जगह पारा 0 से नीचे

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:00

कश्मीर घाटी शीतलहर का प्रकोप जारी है तथा न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में तापमान में और गिरावट आने का अंदेशा है। मौसम विभाग के अधिकारी ने यहां बताया कि जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान कल की तरह ही शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

शीतलहर की गिरफ्त में पूरा उत्‍तर भारत, दिल्‍ली में रहा सबसे सर्द दिन

Last Updated: Tuesday, December 31, 2013, 11:01

पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है और कड़ाके की सर्दी के चलते आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। संपूर्ण उत्‍तर भारत में तापमान में जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई है और दिल्ली में दिसंबर का एक दशक का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात रही।

दिल्ली में छिटपुट बौछारों ने ठंड का प्रकोप और बढ़ाया

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 23:46

राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम में छिटपुट बौछारों ने ठंड का प्रकोप और बढ़ा दिया जबकि शहर में सुबह न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया जो दिसम्बर के महीने में दशक का सबसे कम तापमान है।

उत्तर भारत में शीतलहर, लेह का पारा -15 डिग्री सेंटीग्रेड

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 21:59

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिलहाल इससे निजात मिलता नहीं दिख रहा है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में फिर से बर्फबारी हुई है। हिमाचल और कश्मीर के कई इलाकों में तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे तक पहुंच गया है।

पंजाब और हरियाणा में कोहरे से सामान्य जनजीवन प्रभावित

Last Updated: Tuesday, December 24, 2013, 13:32

पूरे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, हिसार, भठिंडा, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर सहित अन्य स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम रहा।

दिल्‍ली में ठंड की आहट, हल्के कोहरे में लिपटा शहर

Last Updated: Wednesday, October 30, 2013, 12:37

राष्ट्रीय राजधानी बुधवार सुबह कोहरे की हल्की चादर में लिपटी रही। न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने दिन साफ रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली/एनसीआर वासियों के लिए राहत की बारिश

Last Updated: Saturday, September 21, 2013, 18:00

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को हुई हल्की और कहीं-कहीं भारी बारिश ने शहरवासियों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। बारिश और हवाओं के चलने से शनिवार को दिल्ली का मौसम काफी खुशगवार हो गया।

'ग्लेशियरों के पिघलने से नहीं सूखेगी गंगा'

Last Updated: Monday, August 5, 2013, 21:01

वैश्विक तापमान बढ़ने के कारण हिमालय के ग्लेशियर पिघल जाने के बावजूद गंगा और सिंधु जैसी हिमालयी नदियों के जलस्तर में अगली सदी में कोई कमी नहीं आएगी क्योंकि मॉनसून की बढ़ती बारिश से इसकी भरपाई होगी। यह दावा वैज्ञानिकों ने एक रिपोर्ट में किया है।

भारी बारिश के बाद उत्तर भारत में मौसम साफ

Last Updated: Sunday, July 21, 2013, 23:20

भारी बारिश के बाद रविवार को उत्तर भारत में कहीं भी बारिश नहीं हुई जिससे आर्द्रता बढ़ गई जबकि क्षेत्र में तापमान सामान्य रहा। दिल्ली में आज उमस रही और अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

1850 के बाद 2001-10 का दशक सर्वाधिक गर्म रहा

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 10:11

तापमान मापन के लिए 1850 से आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल शुरू होने के बाद से 2001-10 का दशक सबसे गर्म दशक रहा, तथा इस दौरान विश्व को अप्रत्याशित रूप से मौसमों की चरम परिणति का सामना करना पड़ा। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) द्वारा बुधवार को जारी किए गए एक ताजा अध्ययन में ये बातें सामने आईं।

यूपी में बारिश का दौर जारी, तापमान गिरा

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 10:17

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य जिलों में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने पारे को नीचे गिरा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो दिनों तक बारिश का दौर यूं ही जारी रहेगा।

उत्तर भारत मानसून कमजोर, गर्मी में वृद्धि

Last Updated: Saturday, June 22, 2013, 16:19

उत्तर भारत में मानसून कमजोर पड़ने से बारिश पर रोक लग गई है और गर्मी एवं उमस में वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह धूप निकली और वातावरण गर्म रहा।

दिल्ली में कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 12:26

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह सुहावनी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है।

उप्र. में गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत

Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 10:57

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य जिलों में पिछले 36 घंटों से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहाना हो गया है।

बाबा बर्फानी के दर्शन पर ग्रहण, 40 प्रतिशत पिघला

Last Updated: Friday, June 14, 2013, 09:16

लगता है इस साल बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं हो पाएंगे। अमरनाथ में 3888 मीटर की ऊंचाई पर प्राकृतिक रूप से बनने वाला बर्फ का शिवलिंग 40 प्रतिशत तक पिघल गया है।

उत्तर भारत में गर्मी और उमस से हाल हुआ बेहाल

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 21:57

उत्तर भारत में गर्मी और उमस से आम जनजीवन काफी प्रभावित रहा। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और उत्तर प्रदेश में आंधी से दो लोगों की मौत हो गई।

फिर चली दिल्ली में गर्म हवाएं, तापमान बढ़ा

Last Updated: Wednesday, June 5, 2013, 23:25

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और दिल्ली में फिर से गर्म हवाओं ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है जिससे दिल्ली में बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम ने ली अगड़ाई, तापमान में गिरावट

Last Updated: Monday, June 3, 2013, 00:29

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश की वजह से उत्तर भारत में रविवार को अपेक्षाकृत कम गर्मी रही। उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में आज तेज बारिश हुई।

दिल्ली में आंधी और बौछार के आसार

Last Updated: Monday, May 27, 2013, 12:54

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहेंगे और बौछार पड़ने व आंधी चलने की भी सम्भावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के अनुसार, सोमवार की सुबह पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में 0.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश में लू का कहर, पारा 46 के पार

Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 12:59

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तपती गर्मी और लू का कहर बदस्तूर जारी है। हालांकि अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के कई शहरों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

देश भर में गर्मी का कहर, दिल्ली में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 09:10

इन दिनों देश का विशाल हिस्सा भयंकर गर्मी की चपेट में है तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल पिछले दस साल में मई में सबसे अधिक गर्म दिन रहा। यहां पारा 45.7 डिग्री तक चला गया जो मई में पिछले दस साल में सर्वाधिक तापमान है।

दिल्ली में और बढ़ेगा तापमान

Last Updated: Friday, May 24, 2013, 11:48

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले एक दशक के मई महीने में गुरुवार सबसे गर्म दिन रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमानों के मुताबिक, शुक्रवार को तापमान में और वृद्धि होने की सम्भावना है।

यूपी में झुलसाने वाली गर्मी, पारा 47 के ऊपर

Last Updated: Friday, May 24, 2013, 11:40

राजधानी लखनऊ सहित समूचे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना से इंकार किया है।

भीषण गर्मी से बेहाल हुए दिल्लीवासी

Last Updated: Friday, May 24, 2013, 09:11

राजधानी में इस मौसम का सबसे गर्म दिन यहां के लोगों के लिए और परेशानी भरा रहा क्योंकि शहर के कई इलाकों में ट्रांसमिशन नेटवर्क में तकनीकी खामियों की वजह से छह घंटे तक के लंबे समय तक बिजली गुल रही।

दिल्ली में गर्मी ने दस साल का रिकार्ड तोड़ा

Last Updated: Thursday, May 23, 2013, 20:48

देश का विशाल हिस्सा गुरुवार को भी भयंकर गर्मी की चपेट में रहा तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का दिन पिछले दस साल में मई में सबसे अधिक गर्म दिन रहा। यहां पारा 45.7 डिग्री तक चला गया जो मई में पिछले दस साल में सर्वाधिक तापमान है।

देशभर में गर्मी का प्रकोप जारी, दिल्ली में पारा 45 के पार

Last Updated: Tuesday, May 21, 2013, 21:27

देश भर में गर्मी और लू के थपेड़ों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मध्य प्रदेश में गर्मी से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि नागपुर का तापमान आज 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले छह दशक में सबसे ज्यादा है।

दिल्ली में अभी गर्मी से राहत नहीं

Last Updated: Tuesday, May 21, 2013, 12:17

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने राजधानी में गर्म हवा और लू के जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में, पारा 48 के पार

Last Updated: Monday, May 20, 2013, 23:19

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर आज भी जारी रहा। राजस्थान का चुरू सर्वाधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान: चुरू में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस

Last Updated: Monday, May 20, 2013, 19:56

देश के रेगिस्तानी प्रदेश राजस्थान में आज लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे और चुरू का तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में 45 पार हो सकता है पारा

Last Updated: Monday, May 20, 2013, 12:15

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पारा 45 के पार जा सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी में यह साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया जा सकता है।

यूपी में प्रचंड गर्मी, पारा 47 डिग्री के पार

Last Updated: Monday, May 20, 2013, 11:29

राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। सुबह की तेज धूप से दोपहर में मौसम काफी गर्म होने लगा है। राज्य का अधिकतम तापमान 47 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है।

उत्तर भारत में लू का कहर, दिल्ली में पारा 44 के पार

Last Updated: Sunday, May 19, 2013, 23:17

उत्तर भारत के राज्यों में लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा और कई जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा।

दिल्ली में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा

Last Updated: Saturday, May 18, 2013, 22:59

दिल्ली में शनिवार को लोगों को 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान का सामना करना पड़ा जो अब तक इस मौसम का सबसे अधिक तापमान था।

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार

Last Updated: Sunday, May 12, 2013, 11:42

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तेज धूप निकली, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक बिंदु ऊपर 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश

Last Updated: Saturday, May 11, 2013, 22:32

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों को शनिवार को आंधी और मूसलाधार बारिश से दो-चार होना पड़ा। बारिश की वजह से तापमान में आयी गिरावट से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। अगले दो दिनों में और बारिश की संभावना है।

आंधी के बाद दिल्ली/एनसीआर में गिरा तापमान

Last Updated: Saturday, May 11, 2013, 22:20

पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में तपती गर्मी के बाद शनिवार शाम आंधी के बाद तापमान गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

`मई में दिल्ली का पारा जा सकता है 45 के पार`

Last Updated: Friday, May 10, 2013, 00:39

मौसम वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि मई महीने में दिल्ली का तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो 70 साल में एक बार फिर दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ेगी।

ओडिशा में पारा 44 डिग्री के पार

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 13:22

देश में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है। ओडिशा में भी गर्मी के चलते आग बरसने लगी है।

दिल्ली में गर्मी तेज होने का अनुमान

Last Updated: Tuesday, May 7, 2013, 11:11

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज धूप निकली, जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर तेज धूप और गर्मी रहने का अनुमान जताया है।

बिहार में तापमान 43 डिग्री के पार

Last Updated: Wednesday, May 1, 2013, 10:24

बिहार में गर्मी का मिजाज बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के करीब सभी इलाकों में बुधवार सुबह तेज धूप निकली, जबकि गया में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार हो चुका है।

मध्य प्रदेश का तापमान 43 डिग्री के पार

Last Updated: Monday, April 29, 2013, 10:59

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कड़ी धूप निकलने लगी है और गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। बीते 24 घंटें में सीधी और शाजापुर राज्य में सबसे गर्म जिले रहे जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

11300 सालों में कभी इतनी गर्म नहीं रही धरती

Last Updated: Friday, March 8, 2013, 14:11

वैज्ञानिकों को पता चला है कि धरती का वर्तमान तापपान जितना है उतना पिछले 11,300 सालों के दौरान कभी उतना नहीं रहा और यह बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

फिर सर्द हवाओं और बारिश की गिरफ्त में दिल्ली

Last Updated: Saturday, February 16, 2013, 12:00

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह सर्द हवाओं ने मौसम में सिहरन पैदा कर दी। न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री ऊपर 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के ऊपर बादल, बारिश की संभावना

Last Updated: Saturday, February 2, 2013, 12:07

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है।

कश्मीर घाटी और लद्दाख में शीतलहर जारी

Last Updated: Sunday, January 27, 2013, 14:32

कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शीतलहर जारी है और न्यूनतम तापमान हिमांक (जमाव के बिंदु) से कई डिग्री नीचे बना हुआ है।

पंजाब और हरियाणा में तापमान गिरा

Last Updated: Monday, January 21, 2013, 12:09

पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे चले जाने से काफी सर्दी महसूस की गई।

दिल्ली में धूप खिली, न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री

Last Updated: Saturday, January 19, 2013, 12:15

दिल्ली में कल की बारिश के बाद आज धूप निकली और न्यूनतम तापमान 7 . 3 डिग्री सेल्यिस रहा जो इस समय का सामान्य तापमान है।

दिल्ली में तापमान लगातार सामान्य से ऊपर

Last Updated: Monday, January 14, 2013, 12:10

राष्ट्रीय राजधानी में तापमान का बढ़ना जारी है ।

दिल्ली में धूप खिली, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 11:15

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धूप खिली जबकि न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर घाटी, लद्दाख में तापमान शून्य से नीचे

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 13:52

जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को सर्द हवाओं का असर जारी रहने से घाटी और लद्दाख इलाके में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे दर्ज किया गया।

हरियाणा-पंजाब में ठंड से छह ने तोड़ा दम

Last Updated: Sunday, January 6, 2013, 19:14

हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकतर भागों में भीषण ठंड के कारण छह लोगों की जान चली गयी। हिसार और नारनौल में न्यूनतम तापमान शून्य के स्तर पर पहुंच गया।

ठंड से ठिठुरी दिल्ली, पारा 2 डिग्री से नीचे पहुंचा

Last Updated: Sunday, January 6, 2013, 13:18

दिल्ली में आज मौसम का सबसे कम 1.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और शहर में तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं।

यूपी में घना कोहरा, तापमान गिरा

Last Updated: Friday, January 4, 2013, 11:20

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य शहरों में शुक्रवार को घना कोहरा है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान गिरा है और सर्दी बढ़ी है।

कोहरे की चादर में लिपटा यूपी, तापमान लुढ़का

Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 10:04

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अन्य प्रमुख शहर शनिवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटे रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में पारा शून्य से नीचे पहुंचा

Last Updated: Wednesday, December 12, 2012, 15:12

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण बुधवार को लाहौल एवं स्पिति जिले के मुख्यालय केलांग में तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

दोहा जलवायु वार्ता में अनिश्चितता के बादल बरकरार

Last Updated: Saturday, December 8, 2012, 18:48

दोहा दौर की जलवायु वार्ता पर आज भी अनिश्चितता के बादल बरकरार रहे क्योंकि अमेरिका के नेतृत्व में धनी देशों ने गरीब देशों की इस मांग के आगे झुकने से इंकार कर दिया कि वे वैश्विक तापमान की समस्या से पृथ्वी ग्रह को बचाने के लिए ज्यादा जिम्मेदारी निभाये।

उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

Last Updated: Saturday, December 8, 2012, 11:13

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य शहरों में पिछले एक सप्ताह से चल रही पछुआ हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली में कोहरे ने दी दस्तक

Last Updated: Tuesday, December 4, 2012, 12:06

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह कोहरा छाया रहा और वातावरण सर्द रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

श्रीनगर में तापमान पहुंचा शून्य से नीचे

Last Updated: Tuesday, November 20, 2012, 14:46

जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित घाटी और लद्दाख क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है ।

तापमान में वृद्धि से जलीय जीवों के आकार में कमी!

Last Updated: Wednesday, November 7, 2012, 09:57

वैश्विक तापमान में वृद्धि से जलीय जीवों के आकार में भूमि पर रहने वाले जीवों की तुलना में 10 गुना अधिक कमी आ रही है। वैज्ञानिकों ने इस विषय पर किए गए एक सबसे बड़े अध्ययन में यह दावा किया है।

यूपी में तापमान गिरा, सर्दी बढ़ी

Last Updated: Tuesday, October 30, 2012, 10:51

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और अन्य शहरों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

बिहार में पारा गिरा, रातें हुईं ठंडी

Last Updated: Tuesday, October 16, 2012, 11:51

बिहार की राजधानी पटना सहित करीब सभी क्षेत्रों में अब रात में लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गया का तापमान गिरकर मंगलवार को 19 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया।

यूपी में फिर बढ़ी गर्मी, उमस से हाल बेहाल

Last Updated: Saturday, September 29, 2012, 11:12

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज धूप के कारण तापमान में जहां वृद्धि दर्ज की गयी है, वहीं दूसरी ओर लोग उमस से पूरी तरह से बेहाल हैं।

यूपी में तापमान गिरा, मौसम हुआ सुहाना

Last Updated: Monday, July 9, 2012, 11:02

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

तेजी से बढ़ रहा आर्कटिक का तापमान

Last Updated: Monday, July 9, 2012, 10:43

समुद्री बर्फ के तेजी से पिघलने और ग्लोबल वार्मिग के कारण आर्कटिक का तापमान वैश्विक औसत से चार गुना तेजी से बढ़ रहा है। यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न स्कूल ऑफ अर्थ साइंसेज एंड स्टडी के इयान सिमंड्स ने अपने शोध में पाया है कि जमीनी और वायुमण्डली स्तर के इस मिश्रण के कारण आकर्टिक का तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

झमाझम बारिश से भींगा उ. भारत, तापमान में गिरावट

Last Updated: Saturday, July 7, 2012, 22:41

हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में शनिवार को हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

वैश्विक तापमान में इजाफे से बढ़ सकता है समुद्र स्तर

Last Updated: Monday, June 25, 2012, 08:24

एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि यदि विश्व का तापमान इसी प्रकार अबाधित रूप से बढ़ता रहा हो तो आने वाली शताब्दियों में दुनिया भर में समुद्र स्तर पांच मीटर तक बढ़ सकता है जिससे बांग्लादेश और कई छोटे द्वीप देशों पर बुरी तरह असर पड़ेगा।

दिल्ली में आज शाम हो सकती है बारिश

Last Updated: Friday, June 22, 2012, 12:01

दिल्ली में शुक्रवार सुबह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शाम को गरज के साथ छींटे पड़ने से कुछ राहत मिल सकती है।

बिहार में पारा 45 डिग्री के पार पहुंचा

Last Updated: Friday, June 15, 2012, 14:48

बिहार में तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी है, जिस कारण गर्मी से लोग बेहाल हैं। गया का शुक्रवार सुबह का तापमान ही 33.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है जबकि गुरुवार को राजधानी पटना अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।

थोड़ी राहत के बाद पारा फिर से चढ़ा

Last Updated: Saturday, June 9, 2012, 23:13

उत्तर भारत में थोड़ी राहत के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखी गयी और कई इलाको में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी रहा।

उ. भारत में बारिश से तापमान में हल्की गिरावट

Last Updated: Wednesday, June 6, 2012, 19:04

देश के उत्तरी भागों में हल्की बारिश के कारण बुधवार को तापमान में गिरावट आने से लोगों को कुछ राहत मिली है। लेकिन पश्चिम बंगाल सहित मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से अभी तक भीषण गर्मी की चपेट में हैं और पश्चिम बंगाल में मंगलवार तक लू से मरने वालों की संख्या 30 तक पहुंच गई।

यूपी के तापमान में गिरावट की उम्मीद

Last Updated: Wednesday, June 6, 2012, 11:13

उत्तर प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

दिल्‍ली में गर्मी ने तोड़ा दस साल का रिकार्ड

Last Updated: Thursday, May 31, 2012, 17:03

दिल्ली में गर्मी ने गुरुवार को पिछले दस साल का रिकार्ड तोड़ दिया। आज का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार नहीं

Last Updated: Saturday, May 26, 2012, 13:07

दिल्ली में शनिवार सुबह तेज धूप निकली। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज तापमान 44 डिग्री के आसपास रहेगा।

बढ़ते तापमान से गेहूं की खेती पर असर

Last Updated: Wednesday, May 9, 2012, 12:18

देश का औसत तापमान 2098 तक 3.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 4.3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है और इससे जहां गेहूं की खेती पर बुरा असर पड़ सकता है, वहीं मलेरिया के तेजी से फैलने की भी संभावनाहै।

लद्दाख में हिमपात, कश्मीर में बारिश

Last Updated: Monday, March 26, 2012, 10:57

लद्दाख क्षेत्र में ताजा हिमपात होने के कारण सोमवार को कारगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री नीचे चला गया।