दिल्लीवासियों को ठंड से मिली राहत - Zee News हिंदी

दिल्लीवासियों को ठंड से मिली राहत

नई दिल्ली: रात में बारिश के बाद दिल्लीवासी सोमवार सुबह जब उठे तो आसमान में बादल छाये हुए थे लेकिन उन्हें ठंड से थोड़ी राहत महसूस हुई क्योंकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

 

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार  का न्यूनतम तापमान रविवार  के 8.4 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के समय 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई।

 

सुबह के समय हल्का कोहरा था लेकिन इसका इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों के परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

 

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार सुबह तापमान कुछ गिरावट के साथ सात डिग्री सेल्सियस हो सकता है । जबकि दिन के समय अधिकतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

 

गत महीने क्रिसमस के दिन सुबह में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.9 डिग्री सेल्सियस हो गया था जो कि इस मौसम का सबसे कम तापमान है।  (एजेंसी)

First Published: Monday, January 2, 2012, 11:44

comments powered by Disqus