दिल्ली में बारिश से बढ़ गई ठंड - Zee News हिंदी

दिल्ली में बारिश से बढ़ गई ठंड

नई दिल्ली: दिल्ली में बीती रात हुई बारिश से शनिवार की सुबह सर्द रही, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से उपर बना रहा। राजधानी में शनिवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 7.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार शाम 5:30 बजे से सुबह 8:30 बजे के बीच 7.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

 

मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री और शुक्रवार की तुलना में 0.1 डिग्री अधिक है।

 

दिल्ली में शुकरवार को इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में शुक्रवार शाम जबरदस्त बारिश के साथ ओले पड़ने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार के बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है।
इससे ठंड बढ़ गई है।

 

शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस था। आज अधिकतम तापमान 13 डिग्री से 18 डिग्री के बीच होने की संभावना है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 7, 2012, 11:53

comments powered by Disqus