दिल्ली में मोदी की रैली के स्थल पर भूमि पूजन

दिल्ली में मोदी की रैली के स्थल पर भूमि पूजन

नई दिल्ली : दिल्ली में आगामी 29 सितंबर को होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली की सफलता के लिए प्रदेश भाजपा के नेताओं ने गुरुवार को रोहिणी के जापानी पार्क में रैली स्थल पर भूमि पूजन किया। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी यहां एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल के साथ वरिष्ठ नेताओं मांगेराम गर्ग और विजेंद्र गुप्ता समेत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भूमि पूजन में भाग लिया। गोयल ने दावा किया कि रैली ऐतिहासिक होगी और यह मोदी की सबसे बड़ी रैली होगी जिसमें 4 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की रैली की तैयारियों के लिए अगले कुछ दिनों में मंडल और जिला स्तर पर बैठकें होंगी। (एजेंसी)

First Published: Thursday, September 19, 2013, 22:37

comments powered by Disqus