विजय गोयल - Latest News on विजय गोयल | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

‘घोषणा मुख्यमंत्री’ हैं अरविंद केजरीवाल : भाजपा

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 16:58

भाजपा ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को ‘घोषणा मुख्यमंत्री’ करार देते हुए आरोप लगाया कि वह बड़े वादे कर रहे हैं और उन्हें पूरा नहीं कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘केजरीवाल ‘घोषणा मुख्यमंत्री’ हैं।

`AAP की पोल खोलने में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता`

Last Updated: Wednesday, February 5, 2014, 23:00

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष विजय गोयल ने आज अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आम आदमी पार्टी (आप) की पोल खोलने में जुट जाएं।

पवार, दिग्विजय समेत 37 सदस्य रास के लिए चुने गए निर्विरोध

Last Updated: Friday, January 31, 2014, 20:17

शरद पवार, दिग्विजय सिंह और विजय गोयल समेत 37 सदस्य विभिन्न राज्यों से राज्यसभा के लिए आज निर्विरोध चुने गए।

सीपी ठाकुर, जटिया और गोयल भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार

Last Updated: Friday, January 24, 2014, 23:46

भाजपा ने आज राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर, सत्यनारायण जटिया और विजय गोयल सहित सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।

सोमनाथ भारती के खिलाफ धरना देगी बीजेपी

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 10:44

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर इस्तीफे का दबाव बनाने के लिए दिल्ली भाजपा ने अपनी जिला इकाई से 24 जनवरी को धरने पर बैठने को कहा है।

आप का उद्देश्य ‘माओवादी विचारधारा का प्रकटीकरण’: दिल्ली बीजेपी

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 10:48

दिल्ली भाजपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसा रास्ता अपना रही है जो ‘माओवादी विचारधारा का प्रकटीकरण है’। इसने आप और कांग्रेस के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया और कहा कि इनमें से किसी भी पार्टी को लोगों को हो रही मुश्किल की परवाह नहीं है।

बिजली की दरों को लेकर आंदोलन छेड़ेगी बीजेपी

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 10:59

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर बिजली की दरों में कोई स्पष्टता नहीं लाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि यदि इस मुद्दे का तत्काल हल नहीं किया गया तो वह बिजली आंदोलन छेड़ेगी।

कांग्रेस-आप के बीच क्या पक रहा, सामने आए: बीजेपी

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 19:21

दिल्ली में सरकार बनाने पर संशय बरकरार रहने के बीच बीजेपी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच क्या पक रहा है, वह सामने आना चाहिए।

‘आप’ सरकार बनाए, हम देंगे रचनात्मक सहयोग: बीजेपी

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 21:40

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में 28 सीट जीत कर दूसरे नंबर पर आई आम आदमी पार्टी ‘आप’ से शुक्रवार को कहा कि वह सरकार बना कर बिजली की दरों में 50 प्रतिशत की कटौती तथा प्रतिदिन 700 लीटर मुफ्त पानी देने के अपने वायदों को पूरा करे और मुख्य विपक्षी दल उसे इसमें रचनात्मक सहयोग देगा।

आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन आश्चर्यजनक: बीजेपी

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 12:48

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को स्वीकार किया कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) का प्रदर्शन बेहद आश्र्चयजनक है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि भाजपा ही दिल्ली में सरकार बनाएगी।

बीजेपी ने माना, आम आदमी पार्टी ने बांटे सत्ता विरोधी वोट

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 19:28

चुनाव परिणाम आने में अब जबकि मात्र दो दिन शेष रह गए हैं तब मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने माना कि दिल्ली में सत्ता विरोधी मत कुछ हद तक आम आदमी पार्टी (आप) के भी खाते में गये हैं हालांकि पहले वह इस पार्टी को कोई महत्व नहीं देती थी।

वादे पूरे करने में नाकाम रही है कांग्रेस सरकार: दिल्ली भाजपा

Last Updated: Sunday, November 10, 2013, 20:17

शीला दीक्षित की अगुवाई वाली सरकार पर अपने पिछले घोषणा-पत्र में किए गए वादे पूरे करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आज कहा कि पार्टी की ओर से किए गए आश्वासन झूठ के पुलिंदे से ज्यादा कुछ भी नहीं है ।

हषर्वर्धन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने से खुश हूं :गोयल

Last Updated: Wednesday, October 23, 2013, 17:24

बुधवार से पहले तक अपने को मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में पेश कर रहे दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि हषर्वर्धन को इस पद का उम्मीदवार बनाए जाने से वह ‘खुश’ हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने के लिए वह कड़ी मेहनत करते रहेंगे।

हषर्वर्धन के सामने बीजेपी को एकजुट करना सबसे बड़ी चुनौती

Last Updated: Wednesday, October 23, 2013, 15:23

अपनी साफ छवि के लिए जाने जाने वाले और दिल्ली विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा उम्मीदवार हषर्वर्धन के सामने सबसे बड़ी चुनौती खेमे में बंटी भाजपा को एकजुट करने की होगी।

हर्षवर्धन बने दिल्ली में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

Last Updated: Thursday, October 24, 2013, 00:34

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी के लिए मची दौड़ से विजय गोयल को बाहर करते हुए भाजपा ने बुधवार को ऐलान किया डा. हषर्वर्धन इस पद के लिए उसके उम्मीदवार होंगे।

हर्षवर्धन बनाए जा सकते हैं भाजपा के सीएम उम्मीदवार

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 00:07

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल की पार्टी छोड़ने की धमकी और अंदरूनी खींच-तान के बावजूद इस महीने के अंत तक हर्षवर्धन को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।

नहीं दी इस्तीफे की धमकी, किसी भी पद का उम्मीदवार नहीं हूं : विजय गोयल

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 18:38

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को ले कर भाजपा में जारी खींच-तान के बीच प्रदेश भाजपा प्रमुख विजय गोयल ने कहा कि वह इसके दावेदार नहीं हैं लेकिन पार्टी को वस्तुत: दो-फाड़ कर देने और उसके चुनाव अभियान को पटरी से उतार देने वाले इस मुद्दे पर जल्द से जल्द कोई फैसला किया जाना चाहिए।

दिल्ली भाजपा में सीएम पद को लेकर टकराव तेज

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 09:14

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई में मुख्‍यमंत्री पद को लेकर टकराव तेज हो गया है। यह टकराव पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया और नाराज प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने हषर्वर्धन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार पेश करने के किसी भी कदम का जोरदार विरोध किया।

दिल्ली : सीएम पद की उम्मीदवार को गोयल ने पेश की दावेदारी

Last Updated: Sunday, October 20, 2013, 23:53

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर नहीं पेश किए जाने से नाराज विजय गोयल ने रविवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की और इस पद के लिए हर्षवर्धन के नाम को घोषित करने के किसी भी कदम के खिलाफ अपने विरोध का संकेत दिया।

दिल्ली में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे हर्षवर्धन!

Last Updated: Sunday, October 20, 2013, 19:18

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर सहमति करीब-करीब बन गई है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए हर्षवर्धन के नाम पर मुहर लग गई है। सूत्रों ने बताया कि हर्षवर्धन का नाम तय है और इसकी घोषणा बाद में की जा सकती है।

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज, दिल्ली के सीएम पर फैसला संभव

Last Updated: Sunday, October 20, 2013, 17:13

दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शीला दीक्षित के मुकाबले में भाजपा से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा विजय गोयल या डॉ. हर्षवर्धन, इसका फैसला संभवत: आज हो जाएगा।

दिल्ली चुनाव : बीजेपी के गोयल ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा ठोका

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 22:12

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष विजय गोयल ने बुधवार को जोर देकर कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी की ओर से केवल वही दावा कर सकता है जिसने पार्टी के लिए `बढ़चढ़ कर` प्रचार किया हो।

हर्षवर्धन होंगे दिल्ली में भाजपा के सीएम उम्मीदवार!

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 09:29

अगले महीने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. हर्षवर्धन को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने का फैसला किया है। हालांकि इसपर अभी केंद्रीय नेतृत्व ने मुहर नहीं लगाई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस, भाजपा और आप रंगे चुनावी रंग में

Last Updated: Saturday, October 5, 2013, 23:27

कांग्रेस और भाजपा आज पूरे चुनावी माहौल में दिखे जब दोनों दलों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। वहीं मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने विपक्षी दल को चुनौती दी है कि उनकी सरकार के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप को साबित करने के लिए वह ‘सबूत’ पेश करे। चार दिसम्बर को होने वाले चुनावों में कड़ी टक्कर देने का वादा करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि अगर वह सत्ता में आती है तो जनलोकपाल विधेयक को अपनाने के लिए 29 दिसम्बर को रामलीला मैदान में विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन करेगी।

भ्रष्टाचार के आरोप के समर्थन में सबूत पेश करें: शीला

Last Updated: Saturday, October 5, 2013, 20:16

भाजपा र्आैर आम आदमी पार्टी द्वारा अपनी सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज उन्हें अपने आरोपों के समर्थन में ‘सबूत’ पेश करने की चुनौती दी और आरोप लगाया कि ये दोनों पार्टियां विधानसभा चुनाव जीतने के लिए लोगों को गुमराह कर रही है।

दिल्ली में BJP के पानी, महिलाओं की सुरक्षा समेत 5 चुनावी मुद्दे

Last Updated: Tuesday, October 1, 2013, 11:28

दिल्ली भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में पांच महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देगी। आने वाले दिनों में पार्टी की कार्रवाई योजना का खुलासा करते हुए भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष विजय गोयल ने आज कहा, पार्टी का विधानसभा चुनाव प्रचार अब खंड स्तर पर आगे बढ़ेगा।

देश को कांग्रेस की ‘डर्टी टीम’ नहीं, भाजपा की ‘ड्रीम टीम’ चाहिए : मोदी

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 19:15

उत्तरी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज रैली को संबोधित किया। खबर है कि लाखों लोग रैली में शामिल हुए।

दिल्ली में भाजपा के PM नरेंद्र मोदी की रैली आज, 5 लाख लोग जुटने की उम्मीद

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 11:49

उत्तरी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में नरेंद्र मोदी की आज सुबह 10 बजे होने वाली रैली के लिए भाजपा की दिल्ली इकाई कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। आयोजकों का कहना है कि सभा में पांच लाख लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।

शीला के शासन में भ्रष्टाचार की होगी जांच : गोयल

Last Updated: Sunday, September 22, 2013, 18:48

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि यदि उनकी पार्टी दिल्ली की सत्ता में आयी तो शीला दीक्षित के शासनकाल में हुए राष्ट्रमंडल घोटाले सहित कथित भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितता के बड़े मामलों की जांच कराएगी।

दिल्ली में मोदी की रैली के स्थल पर भूमि पूजन

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 22:37

दिल्ली में आगामी 29 सितंबर को होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली की सफलता के लिए प्रदेश भाजपा के नेताओं ने गुरुवार को रोहिणी के जापानी पार्क में रैली स्थल पर भूमि पूजन किया।

दिल्ली में मंगलवार से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेगी भाजपा

Last Updated: Monday, September 16, 2013, 21:25

दिल्ली में 15 साल के अंतराल के बाद सत्ता में लौटने को व्याकुल भाजपा मंगलवार को यहां एक रैली में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। मंगलवार को पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है।

एबीवीपी के पोस्टर में मोदी पर बवाल बेवजह : विजय गोयल

Last Updated: Thursday, September 12, 2013, 08:46

दिल्ली भाजपा ने कहा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए भाजपा के युवा धड़े द्वारा अपने पोस्टर में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का प्रमुखता से इस्तेमाल करने में कुछ भी गलत नहीं है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री उम्मीदवारी पर ऊहापोह में भाजपा

Last Updated: Sunday, August 11, 2013, 19:04

गुटबाजी से जूझ रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यह तय नहीं कर पा रही है कि नवंबर में होने वाले दिल्ली विधानसभा में चुनाव में चौथे कार्यकाल के लिए मैदान में उतरने वाली कांग्रेस की शीला दीक्षित से सीधा टक्कर लेने के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार पेश किया जाए या नहीं।

पीएम, सोनिया को 33-33 रुपये के मनीआर्डर

Last Updated: Wednesday, July 24, 2013, 23:54

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया को 33-33 रुपये के मनीआर्डर भेज एक दिन में अपने लिए खर्च करने की चुनौती दी है।

कोयला आयात से दिल्ली में और बढ़ेगी बिजली की दरें : भाजपा

Last Updated: Sunday, June 23, 2013, 10:16

भाजपा की दिल्ली इकाई ने कोयला आयात लागत उपभोक्ताओं पर डालने के केंद्र सरकार के फैसले की आज आलोचना करते हुए कहा कि इससे राजधानी में बिजली की दरों में 10 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी।

महिला मतदाताओं को लुभाने में जुटी दिल्ली भाजपा

Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 12:10

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने महिला मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कई एजेंडा पर काम कर रही है।

सत्ता में आए तो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा : भाजपा

Last Updated: Monday, June 10, 2013, 00:23

भाजपा ने अपने राजनैतिक प्रस्ताव में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का आज समर्थन किया। इसे गोवा में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में स्वीकार किया गया।

दिल्ली भाजपा ने गठित की कार्यकारी समिति

Last Updated: Wednesday, May 15, 2013, 23:37

दिल्ली में विधानसभा चुनाव इसी साल होने वाले हैं। इसकी तैयारी में भाजपा जुट गई है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल ने बुधवार को 89 सदस्यीय कार्यकारी समिति की घोषणा की।

दिल्ली प्रदेश भाजपा की नई टीम का ऐलान

Last Updated: Monday, May 13, 2013, 16:08

दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष विजय गोयल ने सोमवार को अपने पदाधिकारियों की टीम की घोषणा की। इसमें पार्टी के दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता, मोर्चा अध्यक्ष और अनुशासन समिति के सदस्य शामिल हैं।

गोयल को प्रशासनिक तंत्र का पता नहीं : शीला दीक्षित

Last Updated: Sunday, April 28, 2013, 19:52

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कानून व्यवस्था को लेकर उनकी बर्खास्तगी की मांग करने वाले भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल पर निशाना साधते हुए आज कहा कि उन्हें प्रशासनिक तंत्र के बारे में ‘पता नहीं’ है।

BJP में उठी आडवाणी की PM पद की दावेदारी, कांग्रेस ने कसा ताना

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 23:40

प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी की चर्चाओं के बीच शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विजय गोलय ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की दावेदारी को हवा दी। हालांकि, गोयल बाद में अपने बयान से पलट गए लेकिन उनका यह बयान भाजपा पर निशाना साधने के लिए एक मौका दे दिया।

आडवाणी को PM पद का दावेदार बता पलटे गोयल

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 16:53

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रबल उम्मीदवार पेश किए जाने की भाजपा में चल रही मुहिम के बीच पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख विजय गोयल ने शनिवार को यह कह कर सबको हतप्रभ कर दिया कि अगली सरकार लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में बनेगी।

PM पद की रेस में मोदी के साथ अब आडवाणी भी

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 14:51

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी के साथ अब वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का नाम फिर से उछाला गया है।