देश की प्रमुख हस्तियां पद्म सम्मान से सम्मानित

देश की प्रमुख हस्तियां पद्म सम्मान से सम्मानित

देश की प्रमुख हस्तियां पद्म सम्मान से सम्मानितनई दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को यहां आयोजित एक समारोह में अंतरिक्ष वैज्ञानिक रोद्दम नरसिम्हा, उद्योगपति आदि गोदरेज और पहलवान योगेश्वर दत्त जैसी प्रमुख हस्तियों को पद्म सम्मान से सम्मानित किए।

राष्ट्रपति ने नागरिक अलंकरण समारोह में दो पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 38 पद्मश्री सम्मान प्रदान किए। इस मौके पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री सुशीलकुमार शिंदे के अलावा कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

नरसिम्हा (विज्ञान एवं अभियांत्रिकी) और सैयद हैदर रजा (कला) को पद्म विभूषण, मुक्केबाज मैरी कॉम, गोदरेज, अभिनेता राजेश खन्ना (मरणोपरांत) और जसपाल भट्टी (मरणोपरांत) को पद्म भूषण से अलंकृत किया गया। कॉम समारोह में नहीं आ सकीं।

उर्दू के मशहूर शायर निदा फाजली और योगेश्वर दत्त पद्मश्री से सम्मानित होने वाली हस्तियों में शामिल हैं। नागरिक अलंकरण की घोषणा इसी वर्ष 25 जनवरी को की गई थी। इससे पहले पांच अप्रैल को भी एक समारोह में राष्ट्रपति ने कई हस्तियों को पद्म सम्मान प्रदान किए थे। (एजेंसी)

First Published: Saturday, April 20, 2013, 18:05

comments powered by Disqus