योगेश्वर दत्त - Latest News on योगेश्वर दत्त | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

पहली बार नए वजन वर्ग में उतरेंगे सुशील और योगेश्वर

Last Updated: Tuesday, May 27, 2014, 19:44

भारत के ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त 30 मई से इटली में होने जा रही सीनियर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में पहली बार नये वजन वर्ग के साथ देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अब तिरंगे तले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे खिलाड़ी: सुशील, योगेश्वर

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 16:44

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त ने भारत की ओलम्पिक में वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि खिलाड़ियों और देश के लिये यह फैसला बहुत महत्वपूर्ण है और अब तिरंगे तले खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे।

देश की प्रमुख हस्तियां पद्म सम्मान से सम्मानित

Last Updated: Saturday, April 20, 2013, 18:05

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को यहां आयोजित एक समारोह में अंतरिक्ष वैज्ञानिक रोद्दम नरसिम्हा, उद्योगपति आदि गोदरेज और पहलवान योगेश्वर दत्त जैसी प्रमुख हस्तियों को पद्म सम्मान से सम्मानित किए।

सुशील,योगेश्वर ओलम्पिक पदक लौटाने को तैयार

Last Updated: Thursday, March 7, 2013, 18:24

भारत के अग्रणी पहलवान सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त ने 2020 ओलम्पिक खेलों से कुश्ती को बाहर किए जाने के विरोध में अपना पदक वापस करने की इच्छा जाहिर की है।

IOC का फैसला भारतीय कुश्ती के लिए काला दिन: सुशील,योगेश्वर

Last Updated: Wednesday, February 13, 2013, 00:25

ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त सहित कुश्ती जगत के कई दिग्गजों ने 2020 ओलम्पिक खेलों के लिए चयनित 25 मुख्य स्पर्धाओं की सूची में कुश्ती का नाम शामिल नहीं किए जाने सम्बंधी अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के फैसले पर हैरानी जताई है।

आडवाणी से मिले पाकिस्तानी पहलवान

Last Updated: Monday, September 10, 2012, 18:34

पाकिस्तानी पहलवानों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। पाकिस्तानी पहलवान यहां चौधरी हुकम सिंह स्मृति कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए थे।

प्रधानमंत्री ने मैरीकॉम-योगेश्वर को किया सम्मानित

Last Updated: Saturday, September 8, 2012, 21:03

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लंदन ओलम्पिक में पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज एम.सी.मैरीकॉम और पहलवान योगेश्वर दत्त को शनिवार को विशेष सम्मान से नवाजा।

योगेश्वर-विजय को खेल रत्न, युवराज बने अर्जुन

Last Updated: Wednesday, August 29, 2012, 19:13

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने खेल दिवस के उपलक्ष्य में ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज विजय कुमार और पहलवान योगेश्वर दत्त को संयुक्त रूप से देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया।

विजय, योगेश्वर को खेल रत्न, युवराज को अर्जुन पुरस्कार

Last Updated: Wednesday, August 29, 2012, 10:28

ओलंपिक के नायक निशानेबाज विजय कुमार और पहलवान योगेश्वर दत्त आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न हासिल करेंगे। क्रिकेटर युवराज सिंह समेत 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार भी दिया जाएगा।

विजय-योगेश्वर को खेल रत्न देने की सिफारिश

Last Updated: Saturday, August 18, 2012, 21:19

लंदन ओलंपिक में पदक जीतने वाले निशानेबाज विजय कुमार और पहलवान योगेश्वर दत्त के नाम की संयुक्त सिफारिश आज देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की गई।

ब्रॉन्ज विजेता योगेश्वर का उसके गांव में शाही स्वागत

Last Updated: Tuesday, August 14, 2012, 21:55

हरियाणा के सोनीपत जिले के छोटे से गांव भैंसवाल कलां में आज भारी उत्सव मनाया गया जब पटाखे ढोल और नृत्य के साथ लंदन ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीत लौटे पहलवान योगेश्वर दत्त का शाही अंदाज में स्वागत किया गया।

घर वापसी पर सुशील-योगेश्वर का जोरदार स्वागत

Last Updated: Tuesday, August 14, 2012, 09:27

लंदन ओलंपिक में रजत और कांस्य पदक जीत कर घर वापस लौटे पहलवानों सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त का सोमवार रात भव्य स्वागत किया गया।

राष्ट्रपति ने सुशील-योगेश्वर को दी बधाई

Last Updated: Monday, August 13, 2012, 09:43

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पहलवान सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त को लंदन ओलंपिक में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

सपना पूरा कर बहुत खुश हूं : योगेश्वर

Last Updated: Monday, August 13, 2012, 09:25

लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर दत्त ने कहा कि वह 2008 बीजिंग ओलम्पिक में पदक नहीं जीत पाने से खासे निराश थे। हरियाणा सरकार ने योगेश्वर को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

कुश्ती में योगेश्वर ने जीता कांस्य, भारत को 5वां मेडल

Last Updated: Sunday, August 12, 2012, 01:00

भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने ओलम्पिक खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल के 60 किलो वजन वर्ग के रेपेचेज प्ले ऑफ मुकाबले में आज यहां उत्तर कोरिया के जांग म्यांग री को हराकर कांस्य पदक हासिल किया।

लंदन ओलम्पिक (कुश्ती) : योगेश्वर की प्रीक्वार्टर फाइनल में हार

Last Updated: Saturday, August 11, 2012, 23:05

भारत के पहलवान योगेश्वर दत्त लंदन ओलम्पिक की पुरुषों की 60 किलोग्राम फ्री स्टाइल स्पर्धा के प्रीक्वोर्टरफाइनल में हार गए। ।

लंदन ओलंपिक : सुशील और योगेश्वर पर टिकी उम्मीदें

Last Updated: Saturday, August 11, 2012, 09:32

खेलों के महाकुंभ ओलंपिक के लिए भारत को एक अदद स्वर्ण पदक के लिए सारी उम्मीदें दो पहलवानों सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त पर आ टिकी हैं। केवल तीन स्पर्धाओं में ही स्वर्ण के लिए देश की दावेदारी बची है।

कुश्ती: योगेश्वर, अमित को ओलम्पिक टिकट

Last Updated: Friday, March 30, 2012, 15:24

कजाकिस्तान के अस्ताना में दूसरे ओलम्पिक क्वालीफायर मुकाबले में पदक जीतने के साथ ही भारत के ओलम्पियन योगेश्वर और अमित ने लंदन ओलम्पिक 2012 के लिए टिकट पक्का कर लिया।