पाक रेंजर्स ने की भारतीय चौकियों पर गोलीबारी

पाक रेंजर्स ने की भारतीय चौकियों पर गोलीबारी

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के अर्निया सेक्टर में दो भारतीय सीमा चौकियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने `अकारण गोलीबारी` की। यह जानकारी सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने दी। अधिकारियों के मुताबिक जम्मू से 45 किलोमीटर दूर अर्निया सेक्टर में बुधवार व कोटा कुब्बा चौकियों पर पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात भारी गोलीबारी की। एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआत के 15 मिनटों तक भारी गोलीबारी हुई। इसके बाद रुक-रुककर गोलीबारी हुई, जो एक घंटे से लम्बे समय तक जारी रही।"

गोलीबारी में किसी के मारे जाने या घायल होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान घुसपैठियों को भारतीय सीमा में प्रवेश कराने के लिए अक्सर इस तरह की गोलीबारी करता है। बीएसएफ ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें पता लगाया जा रहा है कि क्या किसी घुसपैठिये ने सीमा में प्रवेश किया है।

अगले सप्ताह स्वतंत्रता दिवस होने के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय सीमा व नियंत्रण रेखा पर मौजूद सैनिकों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आतंकवादी स्वतंत्रता दिवस के आसपास हमले के प्रयास करते हैं।

पाकिस्तान साल 2006 से संघर्ष विराम का 250 से ज्यादा बार उल्लंघन कर चुका है। इस साल ही इसका 18 बार उल्लंघन हुआ है। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ाने के मकसद से नवंबर 2003 में सीमा पर संघर्ष विराम के लिए सहमत हो गए थे। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 6, 2012, 14:36

comments powered by Disqus