पाक रेंजर्स - Latest News on पाक रेंजर्स | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

अनजाने में सीमा पार करने वालों को वापस भेजने पर भारत-पाक सहमत

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 19:17

भारत और पाकिस्तान ने इस बात पर सहमति जतायी कि अनजाने में सीमा पार करने वालों को तत्काल उनके देश वापस भेजा जाए। यह निर्णय पाकिस्तानी रेंजर्स और भारत के सीमा सुरक्षा बल की द्विवार्षिक बैठक में किया गया।

भटक कर पाक सीमा में पहुंची बालिका घर लौटी

Last Updated: Tuesday, April 2, 2013, 00:31

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित खाजूवाला क्षेत्र में शुक्रवार को खेत में अपने भाइयों के साथ पशु चराते हुए छह वर्षीय बालिका पाकिस्तान सीमा की तारबंदी पार कर गयी थी, वह सोमवार को तीसरे दिन मिल गई। दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के मध्य हुई फ्लैग मिटिंग में पाक रेंजर्स ने बालिका को सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को सौंप दिया।

पाक रेंजर्स मुख्यालय के निकट आत्मघाती हमला, दो की मौत

Last Updated: Thursday, November 8, 2012, 10:58

पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में गुरुवार को एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक सामग्री से लदे ट्रक को पाक रेंजर्स मुख्यालय से जा भिड़ाया और इसमें हुए विस्फोट में दो व्यक्ति की मौत हो गई तथा 14 अन्य घायल हो गए।

पाक रेंजर्स ने की भारतीय चौकियों पर गोलीबारी

Last Updated: Monday, August 6, 2012, 14:36

जम्मू एवं कश्मीर के अर्निया सेक्टर में दो भारतीय सीमा चौकियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने `अकारण गोलीबारी` की।

पाक रेंजर्स-बीएसएफ के बीच 4 दिवसीय वार्ता शुरू

Last Updated: Monday, July 2, 2012, 18:30

पाकिस्तान रेंजर्स और सीमा सुरक्षा बल के शीर्ष अधिकारियों ने आज सीमा से संबंधित विभिन्न मुद्दों का समाधान करने के लिए अपनी चार दिवसीय वार्ता शुरू की। इन मुद्दों में हाल के दिनों में भारत पाक सीमा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटनाएं भी शामिल हैं।