Last Updated: Thursday, December 8, 2011, 14:54

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बुंदेलखंड में विकास की कमी के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकारों को जिम्मेदार बताते हुए आरोप लगाया कि केन्द्र प्रयोजित कल्याणकारी स्कीमों के फंड को दूसरे जगहों पर उपयोग किया जा रहा है।
गांधी ने बुंदेलखंड से आए लोगों के एक समूह से कहा, गरीब लोग जानते हैं कि उनके लिए क्या अच्छा है और क्या खराब। वास्तविक समस्या या कमी यह है कि सरकार आपके पास नहीं पहुंच रही है। विशेष कर उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश सरकार में यह कमी है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि गरीब लोगों के कल्याण के लिए कोष की कोई कमी नहीं है। उन्होंने विकास की कमी के लिए खराब शासन को जिम्मेदार बताया।
गांधी ने कहा, केन्द्र सरकार के पास कोष की कोई कमी नहीं है। भारत में जो भी विकास हो रहा है उसका योगदान अर्थव्यवस्था में हो रहा है। लेकिन वास्तविक समस्या यह है कि हम वह धन आपको भेजने में अक्षम हैं। उन्होंने अपने पिता और दिगंबर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शब्द दोहराए कि केन्द्र की ओर भेजे गए एक रूपये में से सिर्फ 15 पैसा ही लाभार्थियों को पहुंचता है। उन्होंने केन्द्र की तरफ से तमाम संभव मदद का आश्वासन दिया।
(एजेंसी)
First Published: Thursday, December 8, 2011, 23:26