Last Updated: Friday, July 27, 2012, 23:08
नई दिल्ली : असम में हिंसा के लिए भाजपा ने अवैध तरीके से आकर रहने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि कांग्रेस इन लोगों का राज्य में प्रवेश रोकने में नाकाम रही है और ऐसे में मुख्यमंत्री तरूण गोगोई को इस्तीफा दे देना चाहिए।
देश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने जोर दिया कि भारत-बांग्लादेश सीमा को तत्काल सील कर दिया जाना चाहिए और सीमा पर अधिक सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जानी चाहिए। भाजपा महासचिव विजय गोयल ने कहा कि सरकार ने असम में हिंसा रोकने के लिए सही समय पर कदम नहीं उठाया। समस्या के पीछे अवैध प्रवासी हैं। परंतु तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार इस मुद्दे पर कुछ नहीं कर रही है। वह सिर्फ वोटबैंक की राजनीति कर रही है। (एजेंसी)
First Published: Friday, July 27, 2012, 23:08