गोगोई - Latest News on गोगोई | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मुठभेड़ के समय SP का साथ छोड़ने वाले 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Last Updated: Saturday, June 7, 2014, 19:41

कारबी पीपुल्स लिबरेशन टाइगर के उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ के समय वहां से भाग गए चार पुलिसकर्मी आज निलंबित कर दिए गए। मुठभेड़ में पुलिस अधीक्षक और पीएसओ शहीद हो गए थे। पुलिस अधीक्षक के परिवार ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

राहुल से दो बार मिले गोगोई, असम कैबिनेट में फेरबदल संभव

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 09:44

लोकसभा चुनाव में असम में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद आंतरिक विद्रोह का सामना कर रहे मुख्यमंत्री तरण गोगोई ने मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से यहां दो दौर में बात की।

असम में मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के नेतृत्व का विरोध

Last Updated: Friday, May 23, 2014, 08:26

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई का गुरुवार को इस्तीफा नामंजूर करने और उनसे पद पर बने रहने के लिए कहने के बावजूद पार्टी के 46 असंतुष्ट विधायकों ने आज राज्यपाल से मुलाकात करने और उन्हें गोगोई नेतृत्व पर अपने विरोध से अवगत कराने का निर्णय किया है।

गोगोई सोनिया को आज सौंप सकते हैं इस्तीफा

Last Updated: Thursday, May 22, 2014, 08:26

असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को संभवत: अपना इस्तीफा सौंप देंगे। गोगोई ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने का समय मांगा है ।

एक हफ्ते के भीतर इस्तीफा देंगे तरूण गोगोई

Last Updated: Saturday, May 17, 2014, 20:20

असम में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए अपने भीतर के घमंड और आत्मसंतोष एवं आत्मसंतोष को जिम्मेदार करार देते हुए मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने आज कहा कि वह एक हफ्ते के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

तरुण गोगोई राज्य में कांग्रेस की हार पर देंगे इस्तीफा

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 13:31

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह लोकसभा चुनाव में राज्य में पार्टी के खराब प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देंगे।

असम हिंसा : 3 उग्रवादी मारे गए, मृतकों की संख्या 34 हुई

Last Updated: Sunday, May 4, 2014, 20:59

असम के कोकराझाड़ और बक्सा जिलों में जारी हिंसा के बीच दो मुठभेड़ों में एनडीएफबी (एस) के तीन उग्रवादी मारे गये और दो महिलाओं के शव बरामद हुए जिससे इस हिंसा में मरने वालों की कुल संख्या 34 हो गई।

असम हिंसा: अब तक 32 लोगों की मौत, डर से 40000 लोगों ने घर छोड़ा

Last Updated: Sunday, May 4, 2014, 11:31

असम के बोडोलैंड क्षेत्रीय प्रशासन जिलों के दो जिलों में शनिवार को नौ और शव मिलने के साथ ही बीटीएडीसी में बृहस्पतिवार से एनडीएफबी- सोंगबजित के उग्रवादियों की हिंसा मरने वालों की संख्या 32 तक पहुंच गई। सूत्रों ने बताया कि इस आतंकी हमलों के डर से इलाके में करीब 40 हजार लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है।

असम हिंसा : मरने वालों की संख्या 32 हुई, NIA करेगी जांच, 22 लोग गिरफ्तार

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 20:25

असम के बोडोलैंड क्षेत्रीय प्रशासन जिलों के दो जिलों में शनिवार को नौ और शव मिलने के साथ ही बीटीएडीसी में बृहस्पतिवार से एनडीएफबी- सोंगबजित के उग्रवादियों की हिंसा मरने वालों की संख्या 32 तक पहुंच गई। राज्य सरकार ने इस हिंसा की एनआईए से जांच कराने का निर्णय किया है।

असम हिंसा : भाजपा ने तरूण गोगोई सरकार एवं केंद्र पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 19:05

असम हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़ने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कांग्रेस एवं यूपीए सरकार पर निशाना साधा। भाजपा ने कहा है कि दोनों जगहों की सरकारें हिंसा रोकने में विफल हुई हैं।

तरुण गोगोई के पुत्र ने नामांकन का पर्चा भरा

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 19:22

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के परिवार की दूसरी पीढ़ी सक्रिय राजनीति में उतर गई है। उनके पुत्र गौरव गोगोई ने कोलियाबोर संसदीय क्षेत्र से आज अपना नामांकन का पर्चा भरा।

`मोदी चाय दुनिया में मशहूर असम चाय का अपमान`

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 17:16

‘नमो चाय’ पर हमला करते हुए असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगाई ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार के नाम पर चाय की ब्रांडिंग करना विश्व प्रसिद्ध असम चाय और असम के अवाम का अपमान है।

गुजरात की तुलना में असम की वृद्धिदर अधिक: गोगोई

Last Updated: Wednesday, February 12, 2014, 19:34

असम के विकास के संदर्भ में मोदी के दावे पर उन्हें आड़े हाथों लेते मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने बुधवार को कहा कि गुजरात की तुलना में उनके राज्य में ज्यादा विकास हुआ है। गोगोई ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि 2012-13 में असम की वृद्धि दर 13 फीसदी थी जबकि गुजरात की वृद्धिदर 8.52 फीसदी थी।

नितिन गडकरी ने केजरीवाल को भेजा कानूनी नोटिस, गोगोई ने कहा- `भ्रष्ट हैं साबित करें`

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 12:10

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अपने खिलाफ आरोप लगाने और उनका नाम भारत के सबसे भ्रष्ट की सूची में शामिल करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक कानूनी नोटिस भेजा। उधर कांग्रेस नेता और असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने केजरीवाल को चुनौती दी कि वह अपना यह आरोप साबित करेंगे कि वह भ्रष्ट हैं।

उग्रवादी गतिविधियां अभी समाप्त नहीं : गोगोई

Last Updated: Wednesday, October 30, 2013, 18:26

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने आज दावा किया कि राज्य में उग्रवाद से जुड़ी गतिविधियां पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं, लेकिन इनमें काफी कमी आई है।

2014 के चुनाव मेरे अंतिम लोकसभा चुनाव होंगे: गोगोई

Last Updated: Thursday, October 17, 2013, 23:03

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने गुरुवार को कहा कि 2014 के आने वाले लोकसभा चुनाव सांसद के तौर पर उनके अंतिम चुनाव होंगे, लेकिन वह विधानसभा चुनाव लड़ते रहेंगे।

गोगोई का फर्जी फेबसुक, ट्विटर अकाउंट, जांच के आदेश

Last Updated: Monday, September 23, 2013, 09:57

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने उनके नाम पर फर्जी फेसबुक और ट्विटर एकाउंट खोले जाने की सीआईडी जांच का आदेश दिया। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, गोगोई ने मुख्य सचिव से सोशल मीडिया नेटवर्किंग वेबसाइटों पर फर्जी एकाउंट खोले जाने की राज्य सीआईडी से जांच करने को कहा।

उग्रवादियों के समर्थन से बनी थी एजीपी सरकार: गोगोई

Last Updated: Friday, May 31, 2013, 08:54

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने विकीलीक्स के दावे के मुताबिक खबरों में आये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इस तथाकथित बयान का समर्थन किया कि असम गण परिषद राज्य में कथित तौर पर उग्रवादियों के समर्थन से सत्ता में आई थी।

असम की चुनावी हिंसा में गोगोई ने मानी चूक

Last Updated: Wednesday, February 13, 2013, 18:15

ग्वालपाड़ा और कामरूप जिलों में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में 19 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने बुधवार को माना कि हिंसा के दौरान राज्य सरकार से चूक हुई है।

‘छेड़खानी के आरोपी सैनिक को मिली सजा पर्याप्तो नहीं’

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 19:10

एक ग्रामीण महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में पदावनति और तीन माह जेल की सजा को असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने पर्याप्त नहीं बताया है। गोगोई ने कहा कि सेना अदालत ने अपराध के लिए `नरम` रुख अपनाया।

असम हिंसा पर पीएम ने गोगोई को किया फोन, अब तक 6 मरे

Last Updated: Friday, November 16, 2012, 12:00

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को फोन कर राज्य के कोकराझार व गोसाईगांव में ताजा हिंसा के बाद राज्य में कानून-व्यव्स्था की स्थिति पर चर्चा की। राज्य में शनिवार से छह लोग मारे जा चुके हैं।

गोगोई ने सरकार में भ्रष्टाचार की बात स्वीकारी

Last Updated: Saturday, November 10, 2012, 18:25

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने शनिवार को स्वीकार किया कि उनकी सरकार के लगभग सभी विभाग में भ्रष्टाचार है और इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया।

भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक हों असम के लोग: अन्ना

Last Updated: Thursday, November 8, 2012, 21:35

देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ माहौल तैयार करने में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे गुरुवार को असम पहुंचे। उन्होंने यहां के लोगों से अपील की कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक हों और अपने अधिकार पाने के लिए दूसरे स्वाधीनता संग्राम के लिए तैयार रहें।

वोट बैंक की राजनीति नहीं करती कांग्रेस : गोगोई

Last Updated: Friday, October 26, 2012, 18:51

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने ‘कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने’ के आरोपों को दुष्प्रचार करार देते हुए कहा कि प्रदेश में सत्तारुढ़ पार्टी इसमें शामिल नहीं है।

`गरीबी दूर कर सकता है ग्रामीण विभाग`

Last Updated: Tuesday, October 16, 2012, 12:37

असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने कहा है कि गरीबी और बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार को ग्रामीण इलाकों के विकास की ओर अधिक ध्यान देना होगा।

मोदी की टिप्पणी देश का अपमान : गोगोई

Last Updated: Sunday, October 14, 2012, 23:55

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने आज कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की असम और एफडीआई मुद्द को लेकर ट्विटर पर की गई टिप्पणी ‘देश का अपमान’ है।

मुस्लिम समुदाय अधिक बच्चे पैदा करते हैं: तरूण गोगोई

Last Updated: Sunday, September 9, 2012, 16:27

असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने राज्य में मुस्लिम आबादी के तेजी से बढ़ने के पीछे बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों की बात को खारिज किया और कहा कि समुदाय में शिक्षा की कमी उच्च जन्म दर का कारण है।

‘असम में विशेष अभियानों में सेना का उपयोग’

Last Updated: Wednesday, August 29, 2012, 14:57

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने बुधवार को कहा कि सेना का उपयोग राज्य में अवैध हथियार जब्त करने तथा शांति बहाली के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाने के लिए किया जाएगा।

‘गोगोई सरकार का एक मंत्री हिंसा में शामिल’

Last Updated: Monday, August 27, 2012, 15:51

असम गण परिषद (अगप) के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महंत ने असम में बोडो समुदाय और मुस्लिमों के बीच जारी हिंसा के लिए राज्य के एक मंत्री को आज जिम्मेदार ठहराया। महंत ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी नेता पूर्व उग्रवादियों के साथ अपने संबंधों का उपयोग करके मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के लिए संकट पैदा कर रहा है।

असम हिंसा के पीछे विदेशी हाथ : तरुण गोगोई

Last Updated: Sunday, August 19, 2012, 08:50

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा है कि राज्य में हाल ही में हुई हिंसा के पीछे विदेशी हाथ होने की उनकी आशंका की ‘पुष्टि’ हो गई है।

अफवाहों का फैलना बड़ी समस्या: गोगोई

Last Updated: Friday, August 17, 2012, 20:48

असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने शुक्रवार को कहा कि बोडो आदिवासियों और अल्पसंख्यक प्रवासियों के बीच हिंसा के मद्देनजर अफवाहों के कारण काफी संख्या में छात्रों और पेशेवरों का असम एवं अन्य राज्यों से पलायन हो रहा है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

असम हिंसा का वीडियो फर्जी: पुलिस

Last Updated: Friday, August 17, 2012, 08:38

मुंबई पुलिस का कहना है कि शहर भर में प्रचारित असम हिंसा का वीडियो फर्जी था। पुलिस ने कहा कि आठ और नौ अगस्त को पूर्वोत्तर के छात्रों पर हुये हमले के बाद शहर में कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुयी है।

गोगोई ने पूर्वोत्तर छात्रों से दहशत को दरकिनार करने की अपील की

Last Updated: Thursday, August 16, 2012, 16:15

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने असम के छात्रों और जनता से दहशत में आकर अपने घर वापस नहीं लौटने की अपील की है।

असम हिंसा पर भाजपा राजनीति कर रही है: गोगोई

Last Updated: Saturday, August 11, 2012, 21:52

असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने आज आरोप लगाया कि राज्य में हालिया हिंसा की घटना पर भाजपा और अगप राजनीति कर रही है और कहा कि बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए उनकी सरकार ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है।

असम हिंसा में AK-47 का इस्तेमाल हुआ

Last Updated: Wednesday, August 8, 2012, 11:54

असम में जातीय हिंसा का दौर अभी तक खत्म नहीं हुआ है और इस मुद्दे से जुड़े एक और खुलासे ने खलबली मचा दी है।

स्थिति में सुधार, शिविर से घर लौटने लगे हैं लोग: गोगोई

Last Updated: Wednesday, August 1, 2012, 17:46

असम के बीटीएडी और धुबरी जिलों में स्थिति सुधरने के साथ ही लोगों ने शरणार्थी शिविरों से लौटना शुरू कर दिया है जहां पिछले महीने हुए बोडो और अल्पसंख्यक प्रवासियों के बीच संघर्ष में 56 लोग मारे गये थे।

‘असम में विस्थापितों का पुनर्वास शीर्ष प्राथमिकता’

Last Updated: Tuesday, July 31, 2012, 22:07

असम के हिंसा प्रभावित जिलों में स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है और किसी बड़ी घटना की खबर नहीं है। इन जिलों में 56 लोग हिंसा की भेंट चढ़ गए हैं। तरूण गोगोई सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसकी शीर्ष प्राथमिकता विस्थापितों को राहत एवं पुनर्वास प्रदान करना है।

भाजपा ने गोगोई का इस्तीफा मांगा

Last Updated: Friday, July 27, 2012, 23:08

असम में हिंसा के लिए भाजपा ने अवैध तरीके से आकर रहने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि कांग्रेस इन लोगों का राज्य में प्रवेश रोकने में नाकाम रही है और ऐसे में मुख्यमंत्री तरूण गोगोई को इस्तीफा दे देना चाहिए।

निचले असम में भीषण हिंसा से घबराए गोगोई

Last Updated: Friday, July 27, 2012, 17:14

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने राज्य के चार जिलों में हिंसा को अपनी सरकार की ओर से सामना किए जाने वाला सबसे भीषण संकट करार देते हुए कहा कि अभी तक इसमें 45 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लाख लोग बेघर हुए हैं।

केंद्र सरकार ने सेना भेजने में देरी की : गोगोई

Last Updated: Saturday, July 28, 2012, 00:24

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने केंद्र पर राज्य के कोकराझार, चिरांग और धुबरी जिलों में भड़की हिंसा से निपटने के लिए देर से सेना भेजने का आरोप लगाया।

असम में छिटपुट हिंसा, मृतकों की संख्या 45 हुई

Last Updated: Friday, July 27, 2012, 15:00

निचले असम के जिलों में एक शव मिलने के बाद यहां हिंसा में मरने वालों की संख्या 45 हो गई जबकि सेना ने अशांत कोकराझार में फ्लैगमार्च किया और कुछ प्रभावित जिलों में कर्फ्यू में ढील दी गई।

तरुण गोगोई से नाराज है सोनिया और मनमोहन!

Last Updated: Friday, July 27, 2012, 14:15

सूत्रों के मुताबिक असम सरकार के कामकाज पर केंद्र सरकार बेहद नाखुश है।

पीएम ने असम मामले में गोगोई को निर्देश दिया

Last Updated: Tuesday, July 24, 2012, 16:12

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने असम में स्थिति का आज जायजा लिया जहां कई इलाके जातीय संघर्ष की चपेट में हैं ।

छेड़खानी का वीडियो बनाने वाला रिपोर्टर गिरफ्तार

Last Updated: Friday, July 20, 2012, 21:33

एक 20 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो रिकार्ड करने वाले न्यूज लाइव चैनल के रिपोर्टर गौरव ज्योति निओग को लड़की पर हमले के लिये उकसाने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया ।

SIT छेड़खानी मामले की फुटेज फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी

Last Updated: Thursday, July 19, 2012, 20:42

गुवाहाटी में गत नौ जुलाई को छेड़खानी मामले की जांच के लिए गठित असम पुलिस का विशेष जांच दल एक निजी चैनल की ओर से रिकॉर्ड किए गए फुटेज को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगा।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री गोगोई से मुलाकात की

Last Updated: Wednesday, July 18, 2012, 20:13

राष्ट्रीय महिला आयोग ने दस जुलाई को शहर में एक लड़की से हुए छेड़छाड़ के मामले में असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को आज सिफारिशों की एक सूची सौंपी ।

असम की नकारात्मक छवि पेश कर रहा है मीडिया: गोगोई

Last Updated: Tuesday, July 17, 2012, 23:44

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने नौ जून को एक लड़की के साथ हुई प्रताड़ना के मामले में असम के समाज की कथित ‘नकारात्मक छवि’ पेश करने के लिए आज राष्ट्रीय मीडिया के एक धड़े की आलोचना की।

छेड़छाड़ मामला: सीएम मिले पीड़ित लड़की से, आठ गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, July 17, 2012, 00:16

असम पुलिस ने यहां एक पब के बाहर लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके साथ ही इस कांड में अबतक आठ लोग पुलिस के गिरफ्त में आ गए हैं।

छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी ओड़िशा में, सीएम भड़के मीडिया पर

Last Updated: Monday, July 16, 2012, 19:41

असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने आज कहा कि यहां एक लड़की से हुई छेड़छाड़ की घटना के मुख्य आरोपी के भुवनेश्वर में मौजूद होने का पता चला है।

गुवाहाटी छेड़छाड़ मामला: सीएम ने पुलिस को दिया 48 घंटे का समय

Last Updated: Saturday, July 14, 2012, 21:26

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने यहां एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में शामिल सभी युवकों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को 48 घंटे का समय दिया है।

गुवाहाटी मामला: पत्रकार ने ही लड़की के साथ कराया छेड़छाड़ ?

Last Updated: Saturday, July 14, 2012, 21:05

आरटीआई कार्यकर्ता अखिल गोगोई ने आज आरोप लगाया कि गुवाहाटी में सोमवार की रात को एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना की वीडियो फिल्म बनाने वाले पत्रकार ने ही इस मामले को उकसाया था।

पुलिस ने बरती लापरवाही : तरुण गोगोई

Last Updated: Saturday, July 14, 2012, 16:12

गुवाहाटी में लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ और उत्पीड़न की शर्मनाक घटना के सामने आने के बाद असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने पुलिस की ओर से बरती गई लापरवाही को स्वीकार किया है।

गोगोई पर हुए हमले में कांग्रेस पार्षद गिरफ्तार

Last Updated: Saturday, July 7, 2012, 12:30

आरटीआई कार्यकर्ता और टीम अन्ना के सदस्य अखिल गोगोई पर हमले के मामले में कांग्रेस के एक पार्षद को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, हमले में कथित तौर पर शामिल पांच अन्य की तलाश की जा रही है।

टीम अन्ना के अखिल गोगोई पर जानलेवा हमला

Last Updated: Saturday, July 7, 2012, 09:06

आरटीआई कार्यकर्ता और टीम अन्ना के सदस्य अखिल गोगोई पर संदिग्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के नलबाड़ी जिले में शुक्रवार को जानलेवा हमला किया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रणब दो दिनों की पूर्वोत्तर यात्रा पर

Last Updated: Friday, July 6, 2012, 16:58

राष्ट्रपति पद के संप्रग उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी अपने प्रचार अभियान के तहत दो दिनों की पूर्वोत्तर यात्रा पर हैं। इस क्रम में वह आज गुवाहाटी पहुंचे।

अन्ना की अपील पर अखिल गोगोई ने तोड़ा अनशन

Last Updated: Monday, May 28, 2012, 23:55

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की अपील पर असम के किसान नेता और बांध विरोधी कार्यकर्ता अखिल गोगोई ने सोमवार की शाम अपना अनशन खत्म कर दिया।

शांति प्रक्रिया में शामिल होंगे और संगठन: सोनिया

Last Updated: Saturday, May 26, 2012, 16:46

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज विश्वास जताया कि वार्ता के लिए अभी तक आगे नहीं आए संगठनों को हिंसा की निर्थकता का अहसास होगा और वे शांति प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।

‘एनसीटीसी में पुलिस की भागीदारी जरूरी’

Last Updated: Monday, May 14, 2012, 13:57

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने केंद्र की ओर से प्रस्तावित राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र :एनसीटीसी: में संशोधन का समर्थन करते हुए इसमें पुलिस की ‘सक्रिय भूमिका’ का आज पक्ष लिया।

सुप्रीम कोर्ट के जज बने रंजन गोगोई

Last Updated: Monday, April 23, 2012, 08:19

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने आज सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली ।

'माओवादियों ने बनाया बांध विरोधी मोर्चा'

Last Updated: Thursday, January 12, 2012, 14:35

मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा कि माओवादियों ने बांध विरोधी मोर्चा गठित किया है और वे असम में लोवर सुबानसिरी पनबिजली परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं।

इंदिरा गोस्वामी पंचतत्व में विलीन

Last Updated: Wednesday, November 30, 2011, 11:28

असमी साहित्यकार इंदिरा गोस्वामी का अंतिम संस्कार यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी की ओर से पुष्पचक्र अर्पित किया।

‘असम में भी खुलेगा आईआईआईटी’

Last Updated: Monday, November 21, 2011, 14:26

मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने सोमवार को कहा कि आईआईटी की तर्ज पर राज्य में गुवाहाटी के पास मिर्जा में एक भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईआईटी स्थापित किया जाएगा।