‘भ्रष्टाचार से लड़ाई में गठबंधन सरकार कमजोर’

‘भ्रष्टाचार से लड़ाई में गठबंधन सरकार कमजोर’

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उनके उत्तर प्रदेश के समकक्ष अखिलेश यादव और पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि गठबंधन सरकारें हकीकत हैं लेकिन उनके अपने दबाव होते हैं जो उन्हें कई बार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में कमजोर बनाते हैं।

राजनीतिक खानदान से ताल्लुक रखने वाले तीनों युवा नेताओं ने यहां एचटी लीडरशिप सम्मेलन में कहा कि क्षेत्रीय दल आज की राजसत्ता में महत्वपूर्ण हो गए हैं और यहां तक कि वे केंद्र में अपनी भी चला सकते हैं।

उमर ने कहा,‘सत्ता आज गठबंधन राजनीति के चलते क्षेत्रीय दलों के हाथों में है। आप केंद्र की सरकार में अपरिहार्य हो जाते हैं और नीति में अपनी चलाते हैं। पश्चिम बंगाज जैसे राज्य बहुब्रांड खुदरा कारोबार में एफडीआई को रोकने में समर्थ हैं।’
यादव ने कहा कि क्षेत्रीय दल महत्वपूर्ण हो जाते हैं क्योंकि केंद्र में सत्तारूढ़ दल के पास पर्याप्त संख्याबल नहीं होता है और उन्हें उनके समर्थन की जरूरत होती है।

हालांकि, बादल ने कहा कि सभी राज्य समान अधिकार का लाभ नहीं उठा पाते और केंद्र हिमाचल प्रदेश छोटे राज्यों का ख्याल नहीं करता।

उन्होंने कहा,‘सारा खेल संख्या का है।’(एजेंसी)

First Published: Saturday, November 17, 2012, 17:49

comments powered by Disqus