गठबंधन सरकार - Latest News on गठबंधन सरकार | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

क्षेत्रीय आकांक्षाएं गठबंधन सरकार में बाधक : कांग्रेस

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 23:48

कांग्रेस ने माना कि क्षेत्रीय आकांक्षाओं के जरिए देश की विविध आवश्यकताएं कभी-कभी गठबंधन सरकार में प्रतिरोधक के तौर पर काम करती हैं। उसने मतदाताओं से इस हकीकत को समझने को कहा है।

गठबंधन सरकार में कुछ समझौते करने पड़े: मनमोहन

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 14:03

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने यह साबित किया है कि पार्टी गठबंधन सरकार सफलतापूर्वक चला सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के 10 सालों के कार्यकाल में कुछ समझौते भले ही करने पड़े हैं, लेकन वे सतही रहे हैं।

केजरीवाल गठबंधन चलाने को मनमोहन से सीख लें: शिंदे

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 09:06

केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को गठबंधन सरकार चलाने के तरीके पर सलाह देते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सीख लें। शिंदे ने यह भी कहा कि गठबंधन सरकार चलाना ‘मुश्किल काम’ है और इसके कर्णधारों को कुछ भी कहने से पहले ठीक से सोचना चाहिए।

आसान नहीं है गठबंधन सरकार चलाना: PM

Last Updated: Wednesday, April 3, 2013, 15:05

द्रमुक के सत्तारूढ़ संप्रग से अलग हो जाने के कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को स्वीकार किया कि गठबंधन चलाना आसान काम नहीं है।

संप्रग को बाहर से समर्थन नहीं : करुणानिधि

Last Updated: Friday, March 29, 2013, 22:20

डीएमके अध्यक्ष एम. करुणानिधि ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी केंद्र की कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को बाहर से कतई समर्थन नहीं देगी।

पिछली गलतियां से सबक ले UDF : एंटनी

Last Updated: Sunday, March 24, 2013, 18:39

रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने यह साफ किया है कि राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस नीत लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने अपनी पूर्व की गलतियों से सबक लिया तो यह उसके लिए लाभकारी रहेगा।

‘भ्रष्टाचार से लड़ाई में गठबंधन सरकार कमजोर’

Last Updated: Saturday, November 17, 2012, 17:49

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उनके उत्तर प्रदेश के समकक्ष अखिलेश यादव और पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि गठबंधन सरकारें हकीकत हैं लेकिन उनके अपने दबाव होते हैं जो उन्हें कई बार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में कमजोर बनाते हैं।

गठबंधन सरकार में लगता है काफी समय : प्रणव

Last Updated: Saturday, June 16, 2012, 22:24

केंद्रीय वित्त मंत्री ने शनिवार को कहा कि गठबंधन दौर जारी रहने के पीछे राष्ट्रीय दलों की कमजोरी हो सकती है। उन्होंने गठबंधन शासन को काफी समय लेने वाला और पेचीदा करार दिया।

गठबंधन सरकार चलाना एक कला: पवार

Last Updated: Saturday, May 5, 2012, 15:38

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के एकल पार्टी सरकार के फायदों पर विचार व्यक्त करने के एक दिन बाद आज कहा कि गठबंधन सरकार चलाना एक कला है।

'गठबंधन सरकार के चलते आर्थिक सुधारों में देरी'

Last Updated: Saturday, May 5, 2012, 07:20

भारत में अहम सुधारों की धीमी गति पर चिंता जाहिर करते हुए वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज कहा कि गठबंधन सरकार में सुधारों में देरी लाजिमी है क्योंकि उसे विभिन्न सत्तारूढ सहयोगियों की राय का ख्याल रखना पड़ता है और इस प्रक्रिया में वक्त लगता है ।