Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 10:02
नई दिल्ली : गुजरात और हिमाचल प्रदेश में प्रारंभिक रूझान में भाजपा को बढ़त मिलने के बीच पार्टी ने आज कहा कि यह भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए वोट है और इससे संकेत मिलता है कि लोगों ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है।
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि प्रारंभिक रूझानों से दोनों राज्यों में भाजपा की सत्ता में बने रहने के संकेत मिलते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए वोट है और इससे संकेत मिलता है कि लोगों ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है।’ (एजेंसी)
First Published: Thursday, December 20, 2012, 10:02