हिमाचल विधानसभा चुनाव - Latest News on हिमाचल विधानसभा चुनाव | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

हिमाचल में कांग्रेस के सीएम का चुनाव आज, वीरभद्र रेस में आगे

Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 00:06

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की शनिवार शाम बैठक होगी जिसमें नये नेता का चुनाव किया जायेगा।

महंगाई-भ्रष्टाचार नहीं बना चुनावी मुद्दा

Last Updated: Saturday, February 9, 2013, 20:53

देश भर में महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस और यूपीए सरकार के खिलाफ करीब दो साल से कई बड़े-बड़े आंदोलन हुए। पिछले साल 16 अगस्त को अन्ना के जन लोकपाल आंदोलन ने पूरे देश में भूचाल ला दिया था। देश के हर कोने में जनता सड़कों पर उतर आई थी लेकिन चुनावी राजनीति में इसका कहीं भी कोई असर नहीं देखा गया। इसी परिदृश्य के बीच गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए। उम्मीदों पर खड़े उतरते हुए नरेंद्र मोदी ने गुजरात में जीत की हैट्रिक बनाई और हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपी वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी देकर सत्ता हथिया ली। गुजरात में नरेंद्र मोदी की जीत तो समझ में आती है लेकिन अगर देश में महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में गुस्सा होता तो हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में नहीं आती।

मतदाताओं ने कांग्रेस को खारिज किया : भाजपा

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 10:02

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में प्रारंभिक रूझान में भाजपा को बढ़त मिलने के बीच पार्टी ने आज कहा कि यह भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए वोट है और इससे संकेत मिलता है कि लोगों ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है।

हम दोबारा सत्ता पर काबिज होंगे: धूमल

Last Updated: Thursday, November 8, 2012, 20:08

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करने का विश्वास जताया और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी समेत कांगेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं पर मतदाताओं को गुमराह करने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।

हिमाचल: कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 68 सीटों पर मतदान जारी

Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 10:32

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों के लिए रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। खबर लिखे जाने तक सभी क्षेत्रों में वोटिंग प्रक्रिया में तेजी आने लगी है। मतदान केंद्रों पर मतदाता सुबह आठ बजे से पहले ही पहुंचने लगे थे।

हिमाचल में 1162 दृष्टिहीन वोटर हैं

Last Updated: Friday, November 2, 2012, 13:56

हिमाचल प्रदेश में 46 लाख मतदाताओं में से 1,162 दृष्टिहीन हैं। यह जानकारी एक निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

हिमाचल में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन

Last Updated: Friday, November 2, 2012, 13:39

हिमाचल में चुनाव प्रचार का आज यानी शुक्रवार को अंतिम दिन है। शाम पांच बजे से आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले गुरुवार को सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में अपनी पूरी जान लगा दी। शिमला में गुरुवार को यूपीए सरकार के शासन के दौरान घोटालों से देश की छवि दुनिया के सामने धूमिल हुई है। भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने यह बात कही।

घोटालों से देश की छवि धूमिल हुई: आडवाणी

Last Updated: Friday, November 2, 2012, 08:11

संप्रग सरकार के शासन के दौरान घोटालों से देश की छवि दुनिया के सामने धूमिल हुई है। भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने यह बात कही।

गैर-भाजपा, गैर-कांग्रेसी दलों की बिसात

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 17:30

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है लेकिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा), वामपंथी पार्टियों और तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को खड़ा कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। भाजपा और कांग्रेस को छोड़ ये पार्टियां चुनाव में जीत भले ही दर्ज न कर पाएं लेकिन वे चुनावी समीकरण जरूर बिगाड़ सकती हैं।

हिमाचल में खुद को दोहराएगा इतिहास?

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 17:33

हिमाचल प्रदेश की राजनीति का इतिहास दिलचस्प रहा है। वर्ष 1971 में हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा मिलने के बाद यहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बारी-बारी से सरकार बनती रही है। या यह कहें कि यहां कि जनता बारी-बारी से भाजपा और कांग्रेस को जनादेश आती आई है।

भ्रष्‍टाचार एवं बेरोजगारी बना अहम मुद्दा

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 17:14

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में 28 राज्य और सात केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन प्रदेशों में भी प्रति पांच साल में जनता के द्वारा राज्य की शासन व्यवस्था सुचारू रुप से चलाने के लिए सरकार चुनी जाती है। इसी क्रम में चार नवंबर को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा-कांग्रेस में कांटे के मुकाबले की संभावना

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 16:59

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चार नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का संघर्ष होने की उम्मीद है। लोकहित पार्टी के संयोजन में भाकपा, माकपा एवं कुछ अन्य छोटे दल भी इसे त्रिकोणिय मुकाबला बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

69 उम्मीदवारों के खिलाफ हैं आपराधिक मामले

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 16:02

हिमाचल विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे 69 उम्मीदवार आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। चुनाव निगरानी संस्था हिमाचल प्रदेश इलेक्शन वाच ने यह रिपोर्ट जारी किया है।

चुनाव मैदान में खड़े हैं 146 करोड़पति

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 16:00

मतदाताओं के बीच जागरूकता पैदा करने का काम करने वाली गैर सरकारी संस्था हिमाचल प्रदेश इलेक्शन वाच की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के विधानसभा चुनाव में 146 करोड़पति उम्मीदवार खड़े हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष चुनाव में भाग ले रहे 54 विधायकों की संपत्ति में वर्ष 2007 के चुनावों के बाद 172 प्रतिशत के औसत से बढ़ोतरी हुई है।

163 उम्मीदवारों ने कभी रिटर्न नहीं किया दाखिल

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 15:57

चुनाव निगरानी संस्था की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रहे कुल 163 उम्मीदवारों ने कभी आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है।

विद्या स्टोक्स लड़ रहीं हैं अपना दसवां चुनाव

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 15:54

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स 84 साल की उम्र में अपना दसवां चुनाव लड़ने जा रही हैं । सात बार विधायक रहीं स्टोक्स हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए अगले महीने होने जा रहे चुनाव में शिमला के थेओग निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। इस सीट पर सात कोणीय मुकाबला है।

भाजपा को दोबारा सत्ता पर काबिज करें: बादल

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 17:53

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह हिमाचल प्रदेश में भाजपा को दोबारा सत्ता पर काबिज करें। नालगढ़, हारोली और उना में रैली के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केंद्र की सत्ता से हटा देना चाहिए।

भारी सुरक्षा में होंगे हिमाचल प्रदेश में चुनाव

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 15:48

हिमाचल प्रदेश में चार नवंबर को निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आईटीबीपी और सीआरपीएफ समेत अर्धसैनिक बलों की 65 कंपनियों को तैनात किया जाएगा।

असंभव वायदे कर रही है कांग्रेस : भाजपा

Last Updated: Sunday, October 21, 2012, 09:32

कांग्रेस पर अपने घोषणापत्र में लोगों से फर्जी वायदे करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कहा कि मतदाता ऐसे हथकंडों के झांसे में नहीं आयेंगे।