Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 16:50

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला इकाई की 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के कार्यालय के बाहर इक्कट्ठा होकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
हाथ में बैनर लिए भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मध्य दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर दोपहर बाद लगभग एक बजे जमा हुईं और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
महिला कार्यकर्ताओं ने नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश की, जिससे उन्हें तितर-बितर करने के लिए दिल्ली पुलिस को पानी की बौछारें छोड़नी पड़ी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है, जबकि पानी के बौछार से अन्य कार्यकर्ता तितर-बीतर हो गईं। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया है।" (एजेंसी)
First Published: Saturday, July 13, 2013, 16:50