Last Updated: Friday, August 23, 2013, 23:26

मुंबई : शहर में एक फोटो पत्रकार से सामूहिक दुष्कर्म पर गहरा दुख जाहिर करते हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आरोपियों के खिलाफ कठोर सजा की मांग की है।
उन्होंने एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा कि यह शर्मनाक कृत्य है। यह शर्म का विषय है और जो कुछ शर्मनाक चीज (सामूहिक दुष्कर्म) यहां हुआ है यह मुंबई शहर का अपमान है। एक फोटो पत्रकार जो अपना काम कर रही थी वह पीड़िता बन गई। घटना ने हम सबको दुखी किया है। बच्चन ने कहा कि जल्द से जल्द कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत है। (एजेंसी)
First Published: Friday, August 23, 2013, 23:26