मुंबई गैंगरेप - Latest News on मुंबई गैंगरेप | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मुंबई: 16 साल की लड़की से गैंगरेप मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 12:49

मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक नवंबर की रात 16 साल की लड़की के साथ हुए गैंगरेप मामले में मुंबई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मुंबई में दिवाली पर जश्न मनाने गई 16 साल की लड़की से दोस्तों ने किया गैंगरेप

Last Updated: Monday, November 4, 2013, 16:46

मुंबई के शक्ति मिल परिसर में फोटो जर्नलिस्ट के साथ गैंगरेप के करीब दो महीने के बाद एक बार फिर मुंबई को शर्मसार होना पड़ा। खबर है कि एक नवंबर की रात गोरेगांव इलाके में 16 साल की लड़की के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप किया।

ठाणे जेल में मिला मुंबई गैंगरेप का ‘लापता’ आरोपी

Last Updated: Thursday, September 26, 2013, 20:30

मुंबई पुलिस और जेल प्रशासन को आज उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब पता चला कि शक्ति मिल परिसर गैंगरेप मामले का आरोपी ‘लापता’ है और उसे अदालत में पेश नहीं किया जा सका लेकिन बाद में वह एक जेल में पाया गया।

मैं आरोपियों का हुलिया जानती हूं: मुंबई गैंगरेप पीड़िता

Last Updated: Friday, September 20, 2013, 09:47

पिछले महीने अपने साथ हुए नृशंस बलात्कार की घटना को याद करते हुए मुंबई की फोटोपत्रकार ने अपनी मां से कहा है कि पांच लोगों ने उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया, जिनका वह नाम नहीं जानती।

मुंबई गैंगरेप: पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर, 80 चश्मदीद

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 18:13

मुंबई के शक्ति मिल गैंगरेप मामले में मुंबई पुलिस ने चार्जशीट गुरुवार को दाखिल कर दी है।

मुंबई गैंगरेप केस: पुलिस आज दायर करेगी चार्जशीट

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 11:31

मुंबई पुलिस एक फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने की तैयारी कर रही है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा कि हमने अब तक जो भी सबूत एकत्र किए हैं उनके आधार पर आरोप पत्र को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आरोप पत्र दाखिल करने के लिए काम कर रहे हैं।

मुंबई गैंगरेप: पुलिस बृहस्पतिवार तक दाखिल करेगी आरोपपत्र

Last Updated: Monday, September 16, 2013, 22:34

महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने सोमवार को कहा कि फोटो पत्रकार सामूहिक बलात्कार मामले में मुंबई पुलिस बृहस्पतिवार को पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करेगी।

मुंबई गैंगरेप: आरोप पत्र दायर करने की तैयारी में पुलिस

Last Updated: Sunday, September 15, 2013, 13:06

मुंबई पुलिस एक फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में अगले कुछ दिनों में आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने की तैयारी कर रही है।

खुद के बचाव को चाकू रखें महिलाएं : शिल्पा शेट्टी

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 20:44

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की सलाह देते हुए आज कहा कि उन्हें छेड़छाड़ करने वालों से खुद को बचाने के लिए चाकू लेकर चलना चाहिए।

मुंबई गैंगरेप: 4 आरोपियों को 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत

Last Updated: Thursday, September 5, 2013, 15:07

तेईस वर्षीय महिला फोटोपत्रकार के साथ सामूहिक बलात्कार के चार आरोपियों को मजिस्ट्रेट अदालत ने आज 19 सितंबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

`फांसी नहीं तो मुंबई गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाओ`

Last Updated: Thursday, September 5, 2013, 13:05

मुंबई में फोटोग्राफर के साथ सामूहिक बलात्कार करने के पांच आरोपियों के खिलाफ एक अन्य महिला ने भी आरोप लगाया है कि इस गिरोह के कुछ अपराधियों ने बंद पड़ी शक्ति मिल परिसर में उसका भी बलात्कार किया। शक्ति मिल गैंगरेप की इस एक और पीडि़ता ने ज़ी मीडिया से बातचीत में अपनी दर्दनाक दास्‍तां सुनाई। साथ ही इस पीडि़ता ने कहा कि इन बलात्‍कारियों को फांसी दो, यदि फांसी नहीं मिलती है तो पांचों आरोपियों को नपुंसक बना दो।

मुंबई गैंगरेप के आरिपियों ने 6 महीने में किया 10 लड़कियों से गैंगरेप

Last Updated: Wednesday, September 4, 2013, 17:03

मुंबई गैंगरेप के आरोपियों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। ज़ी मीडिया की पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ है कि मुंबई गैंगरेप के आरोपियों ने 10 लड़कियों से गैंगरेप किए हैं।

एक महिला ने कहा- मुंबई के `रेपिस्टों` ने मेरा भी बलात्कार किया

Last Updated: Tuesday, September 3, 2013, 13:55

मुंबई गैंगरेप मामले में एक नया खुलासा हुआ है। मुंबई गैंगरेप के पांच आरोपियों में तीन आरोपियों के खिलाफ एक और महिला ने गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।

मुंबई गैंगरेप : आरोपी के और दो मोबाइल फोन बरामद

Last Updated: Monday, September 2, 2013, 19:48

फोटो पत्रकार के सामूहिक बलात्कार की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा कि इस वीभत्स घटना के दौरान आरोपी के पास मौजूद और दो मोबाइल फोन उसने बरामद किए हैं।

मुंबई गैंगरेप: आरोपियों की शिनाख्त परेड चाहती है पुलिस

Last Updated: Sunday, September 1, 2013, 12:14

मुंबई पुलिस फोटो पत्रकार सामूहिक बलात्कार मामले के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर यथाशीघ्र उनकी शिनाख्त परेड कराना चाहती है।

मुंबई गैंगरेप: आरोपी पर कुल्‍हाड़ी से हमला, अंडे व टमाटर फेंके

Last Updated: Friday, August 30, 2013, 21:00

मुंबई सामूहिक ब्लात्कार के आरोपी पर यहां के एक अदालत के बाहर शुक्रवार को कुल्हाड़ी से हमला किया गया। बलात्कार के आरोपी पर अदालत के बाहर अंडे भी फेंके गए।

मुंबई गैंगरेप पर बोली करीना, कहा- कड़े कानून की जरूरत

Last Updated: Thursday, August 29, 2013, 13:57

मुंबई सामूहिक दुष्कर्म की पृष्ठभूमि में अदाकारा करीना कपूर का मानना है कि इस समय चीजों का फिर से आकलन हो और भारत में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ा कानून लाया जाए।

मुंबई गैंगरेप: पुलिस ने घटनाक्रम को फिर से गढ़ा

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 22:46

मुम्बई सामूहिक बलात्कार मामले के आरोपियों को बुधवार को शक्ति मिल परिसर ले जाया गया ताकि उस पूरे घटनाक्रम को फिर से गढ़ा जा सके जिसके बाद यह अपराध हुआ था।

मुंबई गैंगरेप: पीड़ित फोटोग्राफर को अस्पताल से छुट्टी

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 18:28

मुंबई में पिछले हफ्ते सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई 23 वर्षीय फोटो पत्रकार का इलाज कर रहे डाक्टरों ने उसे ‘स्वस्थ’ घोषित करते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दी है।

मुंबई गैंगरेप: घटनास्थल पर ले जाए गए आरोपी

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 16:27

फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक बलात्कार के संबंध में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को अपराध की कड़ियों को जोड़ने के लिए मंगलवार को शक्ति मिल परिसर में ले जाया गया है।

मुंबई गैंगरेप: फोरेंसिक टीम ने की घटनास्थल की जांच

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 10:34

दिल्ली और गुजरात के फोरेंसिक विशेषज्ञ युवा फोटो पत्रकार के साथ पांच लोगों द्वारा किए गए सामूहिक दुष्कर्म के सबूत इकट्ठे करने के लिए मंगलवार को मुंबई पहुंचे।

मुंबई गैंगरेप : आरोपियों ने 6 महीने में 2 महिलाओं से किया रेप

Last Updated: Tuesday, August 27, 2013, 23:19

मुंबई गैंगरेप में मंगलवार को एक बड़ा खुलासा हुआ। सूत्रों के मुताबिक गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार पांचों आरोपी पिछले छह महीने में दो महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार कर चुके हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने घिनौने कृत्य को कबूला है।

मुंबई गैंगरेप: फोरेंसिक विशेषज्ञों ने वारदात स्थल की जांच की

Last Updated: Tuesday, August 27, 2013, 17:07

शक्ति मिल परिसर में फोटो पत्रकार से छह दिन पहले हुए सामूहिक बलात्कार की घटना के साक्ष्य जुटाने के लिए गुजरात और दिल्ली के फोरेंसिक विशेषज्ञों का दल मंगलवार को यहां पहुंचा।

मुंबई गैंगरेप के सभी आरोपी बालिग : पुलिस कमिश्नर

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 16:33

मुंबई गैंगरेप मामले में नया खुलासा करते हुए मुंबई के पुलिस कमिश्नर सतपाल सिंह ने सोमवार को कहा कि गैंगरेप के सभी पांचों आरोपी बालिग हैं और उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी।

मुंबई गैंगरेप के दरिंदों को फांसी दीजिए: सुषमा

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 15:11

मुंबई में पिछले सप्ताह एक युवा फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक बलात्कार को लेकर आज लोकसभा में सदस्यों ने गहरी नाराजगी जतायी और कई ने तो दोषियों को मौत की सजा देने की मांग कर डाली।

मुंबई गैंगरेप केस की सुनवाई जल्दी शुरू होगी : शिंदे

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 14:43

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोमवार को कहा कि मुंबई सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच महाराष्ट्र सरकार करीब-करीब पूरी कर चुकी है और आरोपियों पर मुकदमे की सुनवाई तेजी से होगी।

मुंबई गैंगरेप के आरोपियों ने एक और महिला के साथ किया था गैंगरेप!

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 09:52

मुंबई गैंगरेप में एक नई बात सामने आ रही है जो चौंकानेवाली है। इस मामले की जांच कर रही पुलिस का ऐसा मानना है कि सभी आरोपियों ने फोटो जर्नलिस्ट के अलावा भी एक दूसरी महिला के साथ गैंगरेप किया होगा, हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

मुंबई गैंगरेप: सभी आरोपी गिरफ्तार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 22:39

मुंबई में एक बंद पड़े मिल के सुनसान इलाके में एक फोटो पत्रकार के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात की सुनवाई एक त्वरित अदालत में होगी।

मुंबई गैंगरेप केस में पांचवां आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 14:42

मुम्बई पुलिस ने फोटो पत्रकार से सामूहिक बलात्कार करने के मामले में सभी पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पांचवां आरोपी आज दिल्ली से पकड़ा गया है।

मुंबई गैंगरेप: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता बोली- रेप से जीवन खत्म नहीं हो जाता

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 23:47

मुंबई में बलात्कार की शिकार फोटो पत्रकार ने कहा कि बलात्कार से जीवन खत्म नहीं हो जाता। मैं चाहती हूं कि सभी आरोपियों को कड़ा से कड़ा दंड मिले और यथाशीघ्र काम पर लौटना चाहती हूं।

प्रवासी मुद्दा उछालने पर दलों ने की राज की आलोचना

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 17:44

उत्तर भारतीय प्रवासियों को निशाना बनाने के लिए सुखिर्यों में रहने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने हाल के छाया पत्रकार सामूहिक बलात्कार कांड जैसी घटनाओं के लिए बाहरियों पर दोषारोपण कर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है, दरअसल विभिन्न दलों ने उन पर मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है।

मुंबई गैंगरेप: आरोपी ने किया नाबालिग होने का दावा

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 17:24

महिला फोटो पत्रकार से बलात्कार के आरोपी के परिजन ने शनिवार को दावा किया कि वह नाबालिग है। अगर यह दावा सही पाया जाता है तो वह कड़ी सजा से बच जाएगा और सुधार गृह में उसक केवल तीन वर्ष बिताने होंगे।

मुंबई गैंगरेप पर सोनिया गांधी ने दुख जताया

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 15:35

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुंबई में 23 वर्षीय फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना पर शनिवार को गहरा रोष प्रकट किया।

मुंबई गैंगरेप: लड़की ने की मिन्नतें लेकिन दरिंदों ने एक न सुनीं

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 17:26

मुंबई गैंगरेप मामले में आरोपियों ने पीड़ित लड़की पर किस तरह से जुल्म ढाहा, वह एक-एक कर सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने लड़की के गले पर टूटी बोतल रखकर धमकाया था। फोटो पत्रकार गिड़गिड़ाती रही लेकिन दरिंदगी पर उतरे आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी और मानवता को ताक पर रखकर सामूहिक बलात्कार किया।

मुंबई गैंगरेप: शिंदे सोमवार को संसद में देंगे बयान

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 13:59

मुम्बई में एक अंग्रेजी पत्रिका की 23 वर्षीय फोटो पत्रकार से सामूहिक बलात्कार मामले में गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे सोमवार को संसद में बयान देंगे।

मुंबई गैंगरेप : तीसरा आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 19:38

मुंबई में महिला पत्रकार से गैंगरेप मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। मुंबई पुलिस ने शनिवार को गैंगरेप के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई गैंगरेप में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, तीन की खोज जारी

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 11:23

मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में एक महिला फोटो पत्रकार से हुए गैंगरेप के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुंबई गैंगरेप के आरोपियों को कठोर सजा मिले: अमिताभ

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 23:26

शहर में एक फोटो पत्रकार से सामूहिक दुष्कर्म पर गहरा दुख जाहिर करते हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आरोपियों के खिलाफ कठोर सजा की मांग की है।

मुंबई में गैंगरेप की घटना पर सिनेमा जगत शर्मसार

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 18:45

मुंबई में एक महिला फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद सिनेमा उद्योग खुद को शर्मिदा महसूस कर रहा है।

मुंबई गैंगरेप : पीड़ित लड़की की हालत स्थिर लेकिन सदमें में

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 17:03

मंबई गैंगरेप की शिकार लड़की की हालत स्थिर है लेकिन वह सदमें में है। शुक्रवार शाम जारी मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। पीड़ित लड़की का इलाज मुंबई के जसलोक अस्पताल में किया जा रहा है। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक पीड़ित लड़की को आईसीयू में नहीं रखा गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और वह बातचीत कर पा रही है। पीड़त लड़की की सर्जरी भी की गई है।

अपराधियों में डर पैदा करने में कानून विफल: भाजपा

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 13:06

मुंबई के परेल इलाके में बीती रात 23 वर्षीय महिला फोटो पत्रकार के साथ हुए सामूहिक बलात्कार को जघन्य घटना करार देते हुए आज भाजपा ने कहा कि सरकार ने नया कानून बनाया है लेकिन यह अपराधियों में डर पैदा करने में विफल रहा है।

मुंबई गैंगरेप केस में एक आरोपी गिरफ्तार : पुलिस आयुक्त

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 15:08

मुंबई पुलिस ने महिला फोटोग्राफर से गैंगरेप की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए कहा है कि गैंगरेप के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंगरेप पीड़िता के दोस्त ने इस आरोपी की पहचान कर ली है।