Last Updated: Monday, June 18, 2012, 22:03
रांची : लगभग एक माह की देरी से मानसून ने रांची में सोमवार को दस्तक दे दी और दो घंटे में लगभग बीस मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई, जबकि इससे पूर्व कल शाम यहां मानसून पूर्व वर्षा हुई और 10. 8 मिमी वष्रा रिकार्ड की गई।
मौसम विभाग ने पुष्टि की है कि अब मानसून ने यहां दस्तक दे दी। मानसून के दस्तक से राजधानी रांची में लोगों को वषोर्ं बाद पड़ी कड़ाके की गर्मी से राहत मिली है। इससे पूर्व कल शाम भी झमाझम बारिश हुई। उमड़ते बादलों के रंग और रुख ने इशारा कर दिया कि मानसून झारखंड पहुंच चुका है।
इससे पहले पड़ोसी राज्यों उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में हो रही मानसूनी बारिश के दौरान ही मौसम विज्ञानियों ने घोषणा कर दी थी कि अगले 48 घंटों में राज्य में मानसून दस्तक दे सकता है।
कल हुई 10.8 मिमी बारिश से रांची के आसपास के क्षेत्रों के तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इसमें लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। रांची में दिन एवं रात का पारा क्रमश: 33.8 व 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी रांची एवं आसपास के क्षेत्रों में कल मानसूनी बादल छाए रहने एवं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। (एजेंसी)
First Published: Monday, June 18, 2012, 22:03