मॉनसून - Latest News on मॉनसून | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का कहर, केरल में आज दस्तक दे सकता है मॉनसून

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 12:48

दिल्‍ली और उत्‍तर भारत सहित देश के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली के लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी का यह कहर आगे भी झेलना पड़ सकता है। उधर मौसम विज्ञान विभाग ने आज (5 जून) मानसून के केरल तट पर पहुंचने का अनुमान जताया है।

मॉनसून समय पर आने की उम्मीद, 5 जून तक पहुंचेगा केरल

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 22:21

मॉनसून समय से चल रहा है और अगले 48 घंटे में इसके केरल पहुंचने की संभावना है।

मॉनसून इस साल सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 11:04

किसानों को मायूस करने वाली सूचना देते हुए भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि भारत में इस साल मॉनसून सामान्य से कम रहने की उम्मीद है और चार साल के अच्छे मानसून के बाद इस वर्ष 95 फीसदी बारिश दर्ज की जा सकती है।

राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 21:09

राज्यसभा के मानूसन सत्र की कार्यवाही आज अनिश्चिकाल के लिए स्थगित हो गई। राज्यसभा के सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

कोलगेट बना टेलीविजन धारावाहिक : सुषमा स्वराज

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 19:21

कोलगेट में मनमोहन सिंह पर प्रहार करते हुए भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री सवालों का जवाब देने को अनिच्छुक हैं और कोलगेट टेलीविजन का धारावाहिक बन गया है जिसकी नित नयी परतें खुलती जा रही हैं।

लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 00:17

लोकसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही आज रात अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किये जाने की घोषणा की।

लोकसभा में विपक्ष और अध्यक्ष के बीच तकरार

Last Updated: Wednesday, September 4, 2013, 17:03

लोकसभा में आज व्यवस्था नहीं बनने के बावजूद शोर शराबे के बीच पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण विधेयक पर चर्चा कराने के कारण भाजपा सदस्यों और अध्यक्ष मीरा कुमार के बीच कुछ तकरार हो गई।

टाटा स्टील ने 85 लाख टन बिक्री का लक्ष्य किया तय

Last Updated: Sunday, September 1, 2013, 11:34

टाटा स्टील ने चालू वित्त वर्ष में अपनी बिक्री बढ़ाकर 85 लाख टन करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने कहा है कि रुपये में जारी गिरावट के बीच इस्पात की कीमतें मानसून सीजन के बाद बढ़ने की संभावना बनेगी।

लोकसभा की कार्यवाही फिर हुई बाधित

Last Updated: Monday, August 12, 2013, 21:42

सौर पैनल घोटाले, तेलंगाना मुद्दे और राबर्ट वाड्रा के कथित भूमि सौदे समेत कई मुद्दों को लेकर विभिन्न दलों के सदस्यों द्वारा किए गए भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही आज भी बाधित रही और कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद तीन बजे दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

मॉनसून के सीजन में रखें पहनावे का खास ख्‍याल

Last Updated: Wednesday, August 7, 2013, 19:04

पुरुष, इस उमस भरे मौसम में भी अपने को शांत व सहज रखने के लिए अपनी अलमारी में सूती कमीज व कुर्ते शामिल करें। डिजाइनर के अनुसार, इस मौसम में गहरे रंग जैसे लाल, पीला और नीले रंग के पहनावों को भी पहना जा सकता है। मानसून के लिए डिजाइनर की ओर से दिए गए कुछ सुझाव इस प्रकार हैं :

तेलंगाना पर संप्रग समन्वय समिति की बैठक जल्द

Last Updated: Saturday, July 27, 2013, 22:29

तेलंगाना मुद्दे पर चर्चा के लिए संप्रग समन्वय समिति की अगले सप्ताह बैठक बुलाई गई है क्योंकि कांग्रेस आंध्र प्रदेश में से एक पृथक राज्य बनाने की दिशा में बढ़ती दिख रही है।

छत्तीसगढ़: विस सत्र का कांग्रेस ने किया बहिष्कार

Last Updated: Monday, July 15, 2013, 13:57

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज सोमवार को कांग्रेस के बहिष्कार के साथ हुआ। विधानसभा में सोमवार को सत्र की शुरूआत झीरम घाटी नक्सली हमले में दिवंगत नेताओं और उत्तराखंड आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देकर हुई। इसके बाद कांगेस ने आज के कार्यमंत्रणा समिति की बैठक का बहिष्कार किया।

...ताकि मॉनसून में भी दमकती रहें आपकी त्‍वचा

Last Updated: Friday, July 5, 2013, 11:12

मानसून दस्तक दे चुका है। इसके आते ही त्वचा संबंधी परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं। मेकअप की शौकीन युवतियों व महिलाओं को इनसे थोड़ा ज्यादा ही दो-चार होना पड़ता है। उनकी समस्या को देखते हुए बरसात में किस तरह का मेकअप किया जाए, इस बारे में ब्यूटी व मेकअप एक्सपर्ट की राय।

उत्तर भारत मानसून कमजोर, गर्मी में वृद्धि

Last Updated: Saturday, June 22, 2013, 16:19

उत्तर भारत में मानसून कमजोर पड़ने से बारिश पर रोक लग गई है और गर्मी एवं उमस में वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह धूप निकली और वातावरण गर्म रहा।

केदारनाथ-बद्रीनाथ तीर्थयात्रा 3 साल तक संभव नहीं

Last Updated: Thursday, June 20, 2013, 20:11

भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुई क्षति के कारण उत्तराखंड स्थित पवित्रतम तीर्थस्थल केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा अगले तीन वर्षों तक नहीं हो सकेगी।

केदारनाथ आपदा: 18 किमी. का पहाड़ी रास्‍ता ध्‍वस्‍त, एक वर्ष तक तीर्थयात्रा संभव नहीं

Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 23:30

उत्तराखंड में अप्रत्याशित वर्षा और बादल फटने के बाद भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण अभी हजारों लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा से अब तक 150 से ज्यादा लोगों की जान गई है और 62,000 से अधिक तीर्थयात्री व पर्यटक फंसे हुए हैं।

उत्तर भारत में मानसूनी बारिश का कहर जारी, मृतकों की संख्या 138 पहुंची

Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 15:23

मानसूनी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण आठ और लोगों की मौत के साथ ही आपदा प्रभावित उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है।

बारिश का कहर: अब तक 131 लोग मरे, केदारनाथ में भारी तबाही

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 23:45

आसमान से बारिश के रूप में बरसी आफत ने समूचे उत्‍तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। उत्तराखंड में बाढ़ और भूस्‍खलन से भारी तबाही मची है। जानकारी के अनुसार, केदारनाथ पूरी तरह तबाह हो गया है।

देश भर में 68 फीसदी ज्यादा बारिश

Last Updated: Monday, June 17, 2013, 23:41

मॉनसून आने से इस बार देश में खूब बारिश हो रही है और आज तक देश में 68 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि 36 सब डिविजनों में से 29 में अभी तक ज्यादा बारिश हो चुकी है।

बारिश से केरल में बिजली कटौती हुई खत्म

Last Updated: Saturday, June 15, 2013, 15:18

केरल में एक जून को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से यहां अच्छी बारिश हुई है। जल भंडारण की स्थिति में हुए सुधार को देखते हुए राज्य सरकार ने रात में होने वाली आधे घंटे की बिजली कटौती को खत्म कर दिया।

पंजाब और हरियाणा के कुछ भागों में भारी बारिश

Last Updated: Saturday, June 15, 2013, 13:48

पंजाब के अधिकतर स्थानों में आज मध्यम से भारी बारिश हुई और हरियाणा के भी कुछ स्थानों में मॉनसून से पहले बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।

दिल्ली में अगले पांच दिन में आएगा मॉनसून

Last Updated: Friday, June 14, 2013, 22:18

दिल्ली में शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई, लेकिन मॉनसूनी बारिश अगले पांच दिन में शुरू होगी, जबकि मॉनसून के यहां पहुंचने की संभावित तिथि 29 जून बताई गई थी। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।

बारिश से भीगा उ. भारत, राजस्थान पहुंचा मॉनसून

Last Updated: Friday, June 14, 2013, 00:25

दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के राजस्थान पहुंचने के साथ ही गुरुवार को उत्तरी भारत के विभिन्न भागों में भारी वर्षा हुई है, जिससे तापमान में अचानक गिरावट आई है। मानसून पूर्वानुमान से विपरीत पांच दिन पहले ही राजस्थान पहुंचा है।

झारखंड के अनेक हिस्सों में पहुंचा मॉनसून

Last Updated: Tuesday, June 11, 2013, 09:41

दक्षिण पश्चिमी मॉनसून उम्मीद से पांच दिनों पूर्व ही झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अनेक हिस्सों में पहुंच गया है और पिछले चौबीस घंटों में रांची में बीस मिलीमीटर और राज्य के अन्य हिस्सों में भी मानसूनी वर्षा की बौछारें पड़ी हैं।

मुंबई में भारी बारिश, हाईटाइड की चेतावनी

Last Updated: Monday, June 10, 2013, 13:49

मुंबई में रविवार को मॉनसून ने दस्तक दे दी है। कल से हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज हाईटाइड की चेतावनी दी है।

खाद्य सुरक्षा बिल को विशेष सत्र पर सुषमा तैयार

Last Updated: Sunday, June 2, 2013, 23:13

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने रविवार को कहा कि खाद्य सुरक्षा विधेयक को पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र या फिर मानसून सत्र समय से पहले बुलाया जा सकता है। इसमें भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है।

केरल और लक्षद्वीप में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का आगाज

Last Updated: Saturday, June 1, 2013, 20:16

उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर यह है कि केरल में मॉनसूनी बारिश का आगाज हो चुका है।

केरल में मॉनसून दो जून तक : मौसम विभाग

Last Updated: Thursday, May 30, 2013, 22:15

देश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए अहम दक्षिण पश्चिम मॉनसून के 2 जून तक केरल तट पर दस्तक देने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज यह जानकारी दी।

गर्मी से राहत नहीं, केरल में एक सप्ताह बाद पहुंचेगा मॉनसून

Last Updated: Sunday, May 26, 2013, 14:03

उत्तर भारत में दिन-ब-दिन बढ़ती गर्मी से राहत के लिए दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की आस लगाए बैठे लोगों का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। दरअसल मौसम वैज्ञानिकों ने केरल में मॉनसून के अभी एक सप्ताह बाद पहुंचने का अनुमान लगाया है।

बिहार में 10 जून तक मॉनसून की संभावना

Last Updated: Wednesday, May 22, 2013, 11:29

राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में हल्के बादल छाए हैं। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 10 जून के आसपास बिहार में मॉनसून आ सकता है।

मॉनूसन की कमी घटकर हुई 8 प्रतिशत : पवार

Last Updated: Wednesday, September 12, 2012, 22:52

कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा है कि मानसून की स्थिति सुधरी है और इस वर्ष अब तक वर्षा की कमी घटकर आठ प्रतिशत रह गयी है बावजूद इसके दलहन और मोटा अनाज के उत्पादन में कमी की आशंका है।

मॉनसून सत्र में हंगामे से 117 करोड़ पानी में

Last Updated: Sunday, September 9, 2012, 19:47

संसद के पिछले दिनों संपन्न मानसून सत्र में लगातार 13 दिन तक हंगामे के कारण जनता की 117 करोड़ रुपए की खून-पसीने की गाढ़ी कमाई पर पानी फेर दिया गया।

संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Last Updated: Friday, September 7, 2012, 15:34

कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले पर विपक्ष का संसद में भारी हंगामे के बाद संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

मॉनसून सत्र के बाद बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Last Updated: Tuesday, September 4, 2012, 10:38

संसद के मॉनसून सत्र के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। सात सिंतबर के बाद पेट्रो कीमतों में चार से पांच रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।

अब मॉनसून सत्र में संसद चलने के आसार नहीं

Last Updated: Sunday, September 2, 2012, 14:13

कोयला ब्लॉक आवंटन के मुद्दे पर संसद में दो सप्ताह तक कामकाज ठप रहने के बाद मॉनसून सत्र के कल से शुरू हो रहे आखिरी सप्ताह में भी गतिरोध समाप्त होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही।

`सितंबर में और बारिश से धान को फायदा`

Last Updated: Wednesday, August 29, 2012, 21:23

कृषि सचिव का मानना है कि मानसून के अल नीनो से प्रभावित होने की संभावना नहीं है। ऐसे में अगले महीने यानी सितंबर में बारिश बेहतर होने की उम्मीद है, जिसका फायदा धान और खरीफ की अन्य फसलों को मिलेगा।

उत्‍तर भारत में मॉनसून सक्रिय, 13 फीसदी की कमी

Last Updated: Monday, August 27, 2012, 10:57

उत्‍तर भारत में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है और जगह-जगह पर काफी बारिश हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उत्‍तर पश्चिम भारत में भी सोमवार को काफी वर्षा के आसार हैं। हालांकि, इस साल अब तक देश में मॉनसूनी बारिश में 13 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

संसद में तीन मामलों पर कैग की रिपोर्ट पेश

Last Updated: Friday, August 17, 2012, 12:42

संसद में आज तीन अहम मामलों पर कैग की रिपोर्ट पेश कर दी गई है। इसमें कोल ब्लॉक आवंटन मामला भी शामिल है जिसमें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी विपक्ष आरोप लगा रहा है।

सूखे की आहट के बीच मॉनसून सत्र का आगाज

Last Updated: Wednesday, August 8, 2012, 14:26

संसद के मॉनसून सत्र का आगाज हो चुका है। अच्छा मॉनसून देश में खुशहाली लाता है। लेकिन मॉनसून अनुकूल नहीं रहता है तो वह देश की राजनीति और सरकार के लिए भी खतरे की घंटी होती है।

मीरा कुमार ने 6 को बुलाई सर्वदलीय बैठक

Last Updated: Friday, August 3, 2012, 08:39

संसद के मानसून सत्र के दौरान सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने छह अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र शुरू

Last Updated: Thursday, August 2, 2012, 18:20

बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों का मानसून सत्र गुरुवार से शुरू हो गया, जिसमें प्रथम दिन वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए 9672.63 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया।

मॉनसून पर निर्भरता, आफत ही आफत

Last Updated: Tuesday, July 31, 2012, 17:39

तुलसीदास ने रामायण में लिखा है “का बरखा, जब कृषि सुखाने। समय चुके फिर का पछताने”। कमजोर पड़े मॉनसून और बारिश की कमी से देश भर में इस समय हाहाकार की नौबत उत्‍पन्‍न हो गई है। मॉनसून में कमी के चलते सिर्फ देश भर के किसान ही नहीं बल्कि पूरा तंत्र परेशान हैं। अगर ‘इंद्रदेव’ इसी तरह रूठे रहे तो पहले से खराब अर्थव्यवस्था का हाल और बुरा हो सकता है।

दिल्ली छोड़ उत्तर भारत पर बादल मेहरबान

Last Updated: Sunday, July 29, 2012, 22:37

मानसून उत्तर भारत में भले ही सक्रिय हो गया हो लेकिन बादलों की बेरुखी दिल्ली से रविवार को भी जारी रही। बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से भारी बरसात जारी रही।

कमजोर मॉनसून का असर घटने की संभावना

Last Updated: Thursday, July 26, 2012, 19:18

भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि कमजोर मॉनसून की वजह से कम बारिश होने की समस्या आने वाले समय में दूर हो सकती है क्योंकि देश के पूर्वी, मध्य और गंगा नदी के तटीय भागों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

‘बारिश की कमी से फसलों का उत्पादन होगा प्रभावित’

Last Updated: Tuesday, July 24, 2012, 23:16

कृषि सचिव आशीष बहुगुणा ने मंगलवार को कहा कि इस बार मानसूनी वर्षा की कमी के कारण खरीफ फसलों का उत्पादन प्रभावित होगा और इसमें मक्का जैसी मोटे अनाज की खेती पर सबसे अधिक पड़ने के असार हैं।

`6.6 मिलियन टन गेहूं बर्बाद होने के कगार पर`

Last Updated: Sunday, July 22, 2012, 00:35

मॉनसून सीजन में 12 हजार करोड़ रुपए मूल्य का 6.6 मिलियन टन गेहूं बर्बाद होने के कगार पर है। केंद्रीय खाद्य मंत्री के वी थॉमस ने शुक्रवार का सरकार का गेहूं खुले रखे होने के कारण बारिश में खराब हो सकता है।

धीमा पड़ा मॉनसून एक बार फिर हुआ सक्रिय

Last Updated: Monday, July 16, 2012, 21:13

राजधानी दिल्ली और मध्य प्रदेश में पिछले दो-तीन दिन से मानसून की सक्रियता धीमी पड़ गई थी। लेकिन सोमवार को उत्तर प्रदेश, बिहार सहित इन क्षेत्रों में भी मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया।

पूरे देश में छाया मॉनसून, अभी 23 फीसदी कम बारिश

Last Updated: Wednesday, July 11, 2012, 15:19

देश में खेती के लिए बड़े सहारे का काम करने वाला दर्क्षिण पश्चिमी मानसून इस बार बुधवार को पूरे देश में पहुंच गया। इसके बावजूद इस मौसम में अभी बारिश की मात्रा सामान्य से 23 प्रतिशत कम है।

महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से

Last Updated: Monday, July 9, 2012, 10:10

महाराष्ट्र सचिवालय में आग लगने के तीन हफ्ते बाद विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष की नाराजगी का सामना करने के लिए राज्य की लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार पूरी तैयारी में है।

दिल्ली में मॉनसून ने दी दस्‍तक, कई इलाकों में बारिश, पारा लुढ़का

Last Updated: Friday, July 6, 2012, 13:08

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और और एनसीआर के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह रुक-रुक बारिश हुई। आज सुबह दिल्‍ली के कई इलाकों में बारिश हुई। इस वर्षा के बाद तापमान में गिरावट आया है।

मुंबई में भारी बारिश, उ. भारत में मॉनसून का इंतजार

Last Updated: Thursday, July 5, 2012, 10:24

मुंबई में गुरुवार को दूसरे दिन भी भारी का क्रम जारी है। बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उत्‍तर भारत में मॉनसून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

अगले 48 घंटे में मॉनसून जोर पकड़ेगा: मौसम विभाग

Last Updated: Monday, July 2, 2012, 15:27

मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि मॉनसून अगले 48 घंटे में जोर पकड़ेगा। वहीं, इस हफ्ते के आखिर में दिल्ली में बारिश होने का अनुमान है।

अटके मॉनसून ने बढ़ाई फिक्र, भीषण तपिश जारी

Last Updated: Monday, July 2, 2012, 09:01

उत्तर भारत में मॉनसून की देरी के कारण भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इस बार मॉनसून के अटक जाने के कारण कई राज्यों में यह भारी चिंता का विषय हो गया है। यदि मॉनसून में कुछ और देरी होती है तो इसका खराब असर फसलों के उत्पादन पर पड़ सकता है।

मॉनसून में देरी, सूर्य की तपिश से जल रहा है उ. भारत

Last Updated: Sunday, July 1, 2012, 20:07

देश के उत्तरी इलाकों में मॉनसून के अब तक दस्तक नहीं देने से यह इलाका लू की चपेट में है । कई हिस्सों में अधिकारियों ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टिायां बढ़ा दी हैं ।

मॉनसून अटका, तीन-चार दिन नहीं बढ़ेगा आगे

Last Updated: Thursday, June 21, 2012, 19:06

हर बरस तय वक्त पर आने वाला मानसून का मुसाफिर अपने रास्ते में फंस गया है और ऐसी आशंका है कि अगले चार दिन तक वह आगे नहीं बढ़ पाएगा। देशभर में अब तक के मानसूनी सीजन में सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश हुई है।

बिहार, उड़ीसा में पहुंचा मॉनसून

Last Updated: Tuesday, June 19, 2012, 19:11

भीषण गर्मी से जूझ रहे बिहार लोगों के लिए राहत और किसानों के लिए आशा पैगाम लेकर दक्षिण पश्चिम मानसून मंगलवार को बिहार पहुंच गया और इसके अगले दो तीन दिनों तक सक्रिय रहने की संभावना है।

मॉनसून ने झारखंड में दी दस्‍तक

Last Updated: Monday, June 18, 2012, 22:03

लगभग एक माह की देरी से मानसून ने रांची में सोमवार को दस्तक दे दी और दो घंटे में लगभग बीस मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई, जबकि इससे पूर्व कल शाम यहां मानसून पूर्व वर्षा हुई और 10. 8 मिमी वष्रा रिकार्ड की गई।

अगले हफ्ते पश्चिमी क्षेत्रों में पहुंचेगा मॉनसून

Last Updated: Wednesday, June 13, 2012, 01:09

आने वाले हफ्ते में मॉनसूनी बारिश के पश्चिमी क्षेत्रों और पेनिनसुला तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार से 20 जून तक इन क्षेत्रों में लगातार वर्षा होने की उम्मीद जताई है।

मॉनसून की कमजोर शुरुआत, 30 फीसदी कम बारिश

Last Updated: Thursday, June 7, 2012, 22:17

दक्षिण पश्चिम मानसून के मंगलवार को आगमन के बाद से जून के पहले सप्ताह में देश में 30 फीसदी कम ही बारिश हुई है। यह मानसून की कमजोर शुरुआत है। भारतीय मौसम विभाग ने आज कहा कि देश में एक से छह जून के दौरान औसत 19.9 मिलीमीटर के बजाय 14 मिलीमीटर बारिश हुई।

मॉनसून ने केरल में दी दस्तक, बढ़ेगा पश्चिमी तट की ओर

Last Updated: Tuesday, June 5, 2012, 21:46

कृषि पर आधारित भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण दक्षिण पश्चिमी मानसून ने आज केरल में दस्तक दे दी और रिमझिम बरसती बूंदों से किसानों को राहत मिली।

इस मॉनसून लगेगा 30 फिल्मों का तड़का

Last Updated: Monday, June 4, 2012, 12:26

इस बार के मॉनसून के मौके पर बॉलीवुड की फिल्मों की भारी बरसात होनेवाली है।

प्रदूषण से मॉनसून प्रभावित

Last Updated: Sunday, October 2, 2011, 06:09

शोधकर्ताओं के अनुसार यूरोप के एरोसोल प्रदूषण के कारण पूरे मॉनसून मे कमी का 50 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित होता है.

मॉनसून कमजोर, मौसम हुआ गुलाबी

Last Updated: Saturday, September 17, 2011, 18:26

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में मॉनसून की गतिविधियां कमजोर पड़ गयी, और इस क्षेत्र में पारा सामान्य से नीचे रहा. दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री नीचे था. न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है.