राजनाथ के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

राजनाथ के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

नई दिल्ली : दिल्ली छावनी परिषद के सदस्य एवं इसकी वित्त समिति के अध्यक्ष संदीप तंवर के नेतृत्व में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी भाजपा विधायक करण सिंह तंवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों के अनुसार करण सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के दिन कथित तौर पर दिल्ली छावनी इलाके में एक ‘अशोभनीय’ कार्यक्रम का आयोजन किया था।

जब प्रदर्शनकारियों ने भाजपा अध्यक्ष के घर के बाहर लगाए गए अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें छोड़ीं। पुलिस ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 2, 2013, 08:28

comments powered by Disqus