कांग्रेस कार्यकर्ता - Latest News on कांग्रेस कार्यकर्ता | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुब्रह्मण्यम स्वामी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 22:03

अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रियंका गांधी और पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए स्वामी को ‘बिना शर्त माफी’ मांगने को कहा।

कांग्रेस को 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी : राहुल

Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 21:13

कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 100 सीटें मिलने की भविष्यवाणी करने वाले चुनाव सर्वेक्षणों को ‘मजाक’ बताकर खारिज करते हुए राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी को 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के सत्ता में आने का सवाल ही नहीं है।

अमेठी में कुमार विश्वास पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का `हमला`

Last Updated: Friday, March 14, 2014, 23:36

अमेठी लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुमार विश्वास ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को कुमरौली पुलिस थाने के सिन्दुरवा गांव के पास एक चुनावी सभा को संबोधित करने जाते समय कांग्रेस पार्टी के हथियारबंद कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थकों पर हमला कर दिया और उनके वाहन क्षतिग्रस्त कर डाले।

जलकर मरने वाली महिला ने राहुल गांधी को नहीं चूमा था : असम पुलिस

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 17:56

पुलिस ने इस बात से इंकार किया है कि असम में जलकर मरने वाली महिला ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चूमा था। मीडिया रिपोर्टों में शनिवार को यह दावा किया गया।

आम आदमी पार्टी (AAP) से समर्थन वापस ले सकती है कांग्रेस

Last Updated: Tuesday, December 24, 2013, 20:53

दिल्ली में आम आदमी पार्टी 26 दिसंबर को यानी गुरूवार को सरकार बनाने वाली है। उधर आप को बाहर से समर्थन दे रही कांग्रेस पार्टी समर्थन वापस लेने की बात कह रही है। सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता काफी नाराज हैं इसलिए पार्टी `आप` से समर्थन वापस लेने पर विचार कर रही है।

`आप` को समर्थन देने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्‍सा, केजरीवाल का पुतला फूंका

Last Updated: Tuesday, December 24, 2013, 20:02

दिल्ली के हालिया विधानसभा चुनाव में पिछले तीन बार से राज्य की मुख्यमंत्री रही कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को बाहर का रास्ता दिखाकर अरविंद केजरीवाल यहां के सातवें मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने की तैयारी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस की ओर से दिए गए समर्थन से कार्यकर्ता खासे नाराज हैं।

रायबरेली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी प्रियंका गांधी

Last Updated: Tuesday, October 29, 2013, 11:36

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिन के दौरे पर सोमवार को रायबरेली पहुंचीं। प्रियंका यहां दो दिनों तक रहेंगी और अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर महिला से छेड़छाड़ का केस दर्ज

Last Updated: Saturday, September 14, 2013, 08:35

हमीरपुर पुलिस ने अस्पताल में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के दबाव में आज कांग्रेस सेवा दल के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।

राजनाथ के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Last Updated: Monday, September 2, 2013, 08:28

दिल्ली छावनी परिषद के सदस्य एवं इसकी वित्त समिति के अध्यक्ष संदीप तंवर के नेतृत्व में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क एवं रेल यातायात किया बाधित

Last Updated: Sunday, May 26, 2013, 15:28

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नेताओं पर हुए घातक नक्सली हमले के विरोध में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए राज्य में एक दिवसीय बंद के मद्देनज़र रविवार को सड़क यातायात एवं रेल सेवाएं बाधित कीं।

कार्यकर्ता की सलाह से तय होंगे उम्मीदवार: राहुल

Last Updated: Thursday, April 25, 2013, 19:39

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में अब विधानसभा व लोकसभा के उम्मीदवार जमीनी स्तर के चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ता की सलाह पर तय किए जाएंगे। मध्य प्रदेश के दूसरे दिन गुरुवार को राजधानी भोपाल में निर्वाचित पंचायत व नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केरल व असम में हमारी स्थिति मजबूत है, क्योंकि वहां निचले स्तर के चुनाव जीतने वाले ही लोकसभा व विधानसभा का चुनाव लड़ते हैं।

विपक्ष को करारा जवाब दें पार्टी के लोग: सोनिया गांधी

Last Updated: Tuesday, April 23, 2013, 08:41

विभिन्न मुद्दों पर सरकार के विपक्षी दलों के निशाने पर रहने के परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को पार्टी के लोगों से कहा कि वे इसका जवाब दें और विपक्ष को ‘नकारात्मक छवि पेश नहीं करने दें।’

केंद्र की उपलब्धियों का प्रचार करें कार्यकर्ता: प्रियंका गांधी

Last Updated: Monday, March 18, 2013, 23:39

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री एवं रायबरेली में संगठन की प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए सोमवार को कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का प्रचार- प्रसार करें।

बतौर कांग्रेस अध्यक्ष काम आसान नहीं था : सोनिया

Last Updated: Thursday, March 14, 2013, 18:49

कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में 16वां साल शुरू करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि पार्टी की बागडोर संभालना आसान काम नहीं था और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बात का श्रेय दिया कि उनकी मदद से वह अपनी जिम्मेदारी निभा पाईं।

गुटबाजी से दूर रहें कार्यकर्ता: राहुल गांधी

Last Updated: Thursday, November 8, 2012, 16:36

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से दूर रहने की सख्त हिदायत देते हुए गुजरी बातों और शिकस्तों को भूलकर वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा।

`कोलगेट पर भाजपा के दुष्प्रचारों से लड़ें कांग्रेस कार्यकर्ता`

Last Updated: Sunday, September 2, 2012, 21:10

कोल ब्लॉक आवंटन से जुड़े भाजपा के आरापों का जवाब कांग्रेस के निचले पायदान का नेतृत्व जिस तरीके से दे रहा है, उससे सोनिया गांधी नाराज हैं। वह चाहती हैं कि पार्टी बड़ी राजनीतिक लड़ाई लड़े और भाजपा के दुष्प्रचारों का मुकाबला करे।

कानपुर में श्रीप्रकाश के खिलाफ बगावत

Last Updated: Thursday, January 19, 2012, 08:58

कांग्रेस के गढ़ समझे जाने वाले शहर कानपुर के पुराने कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने दोनों सांसदों श्रीप्रकाश जायसवाल और राजाराम पाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सोनिया की तस्‍वीर पर फेंकी कालिख, हुई झड़प

Last Updated: Monday, January 16, 2012, 11:46

नरामदेव पर हमले से क्षुब्ध उनके समर्थक सोमवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और सोनिया गांधी के पोस्टर पर काली स्याही फेंकी। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और योग गुरु के समर्थकों के बीच संघर्ष छिड़ गया।

रीता बहुगुणा के घर के बाहर लाठीचार्ज

Last Updated: Tuesday, January 10, 2012, 03:58

नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश की पार्टी की इकाई की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के इलाहबाद स्थित घर के बाहर प्रदर्शन किया।

बाबा रामदेव ने दी कांग्रेस को नसीहत

Last Updated: Friday, November 18, 2011, 11:15

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपने समर्थकों पर हुए हमले की निन्दा करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी को अपने कैडरों में ‘विनम्रता और अनुशासन’ के संस्कार पैदा करने चाहिए।