Last Updated: Saturday, September 21, 2013, 21:27
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए का विस्तार करने की भाजपा की इच्छा के बीच तेदेपा नेता एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से करीब एक घंटे तक मुलाकात की। हालांकि नायडू ने दावा किया कि इस बैठक में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। लेकिन राजनीतिक गलियारे में इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
दोनों नेताओं की यह बैठक काफी अहम है क्योंकि भाजपा राजग का विस्तार करने के प्रयासों के तहत चुनाव के पहले और चुनाव के बाद गठबंधन के लिए सहयोगी तलाश रही है। दोनों नेताओं की यह बैठक करीब घंटे भर चली। यह बैठक राजनाथ सिंह के दिल्ली के अशोक रोड स्थित आवास पर हुई।
बाद में नायडू ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने तेलंगाना राज्य के गठन के फैसले के बाद आंध्र प्रदेश की स्थिति से सिंह को अवगत कराया। लोकसभा चुनावों में दोनों दलों के बीच गठबंधन की किसी संभावना के बारे में पूछे जाने पर नायडू ने कहा कि यह समय राजनीति पर चर्चा करने का नहीं है।
First Published: Saturday, September 21, 2013, 21:27