राजनीति का ध्रुवीकरण करना बीजेपी का एजेंडा: दिग्विजय

राजनीति का ध्रुवीकरण करना बीजेपी का एजेंडा: दिग्विजय

राजनीति का ध्रुवीकरण करना बीजेपी का एजेंडा: दिग्विजय नई दिल्ली : अयोघ्या से विश्व हिंदू परिषद की ‘84-कोसी पदयात्रा’ पर प्रतिबंध लगाने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले को लेकर उठे विवाद के बीच कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए राजनीति का सांप्रदायिकरण और ध्रुवीकरण का प्रयास करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह उसी दिन स्पष्ट हो गया था जिस दिन अमित शाह (नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगी) को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा पार्टी के उत्तर प्रदेश मामलों का प्रभारी महासचिव बनाया गया था।

सिंह ने कहा कि इसमें नया कुछ नहीं है। क्योंकि उनका एजेंडा है साम्प्रदायिकरण, ध्रुवीकरण और चुनाव जीतने का प्रयास। यह भाजपा का फार्मूला है, शुरू से भाजपा की रणनीति है। इसमें नया क्या है। विश्व हिंदू परिषद ने कल समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी पार्टी के सहयोगी आजम खान के दबाव में आकर ‘84-कोसी पदयात्रा’ पर प्रतिबंध लगा दिया है। सिंघल ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद यह यात्रा निकलेगी और अगर उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उत्तर प्रदेश सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 21, 2013, 19:16

comments powered by Disqus