रामदेव के अभियान को हमारा समर्थन: नवीन

रामदेव के अभियान को हमारा समर्थन: नवीन

भुवनेश्वर : ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज योगगुरू रामदेव के काले धन के खिलाफ अभियान को समर्थन जताया लेकिन कहा कि उनका आंदोलन गांधीवादी तरीके से चलना चाहिए।

रामदेव और पटनायक की बाचतीत करीब घंटे भर तक चलने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में योगगुरू से मुखातिब होते हुए कहा, यदि काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ आपका आंदोलन गांधीवादी तरीके से शांति से चलता है तो हम उसका समर्थन करेंगे। रामदेव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ पटनायक द्वारा कुछ कदम उठाये जाने की प्रशंसा की और मीडिया की मौजूदगी में मुख्यमंत्री से आश्वासन मांगा। पटनायक ने कहा कि वह रामदेव द्वारा इस तरह का अभियान छेड़े जाने से खुश हैं।

रामदेव ने कहा कि ओड़िशा देश में एकमात्र राज्य है जिसने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए अलग अलग जोन में तीन विशेष अदालतें बनाई हैं। रामदेव ने कहा, अन्य राज्य इसकी बात कर रहे हैं। नवीनजी ने इसे बिना शोर मचाए कर दिया। रामदेव ने इससे पहले यहां पहुंचने पर संवाददाताओं से कहा, यदि विदेशों में जमा 400 लाख करोड़ रुपये का काला धन वापस लाया जाता है तो देश को ‘आर्थिक स्वतंत्रता’ हासिल होगी। कल सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने काले धन के खिलाफ योग गुरु के अभियान का समर्थन किया था। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, June 13, 2012, 21:53

comments powered by Disqus