`लोकपाल पर सरकार, सिविल सोसाइटी करे काम`

`लोकपाल पर सरकार, सिविल सोसाइटी करे काम`

हैदराबाद : भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एएम अहमदी ने सरकार और सिविल सोसाइटी से भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल विधेयक पर मतभेद दूर करने और इसके लिए जल्द रास्ता तैयार करने की अपील की।

अहमदी ने कहा कि दोनों पक्षों को मेज पर बैठकर मतभेद दूर करने चाहिए। बेहतर होगा कि जितनी जल्दी हो इसका रास्ता तैयार हो। वह यहां पर एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया में ‘लोकपाल विधेयक’ पर व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यह (लोकपाल विधेयक) एक बहुत महत्वपूर्ण विधान है। सवाल इसे लागू करने का है। किस तरह कानून लागू होगा यह चिंता का विषय है और मेरे भी अपने कुछ संदेह हैं।

उन्होंने कहा कि 10 क्षेत्रों में जनलोकपाल विधेयक और सरकार के लोकपाल विधेयक में मतभेद हैं। मतभेदों में जो प्रमुख हैं उसमें सिविल सोसाइटी की मांग है कि प्रधानमंत्री को लोकपाल के दायरे में लाया जाए जबकि सरकारी विधेयक चाहता है कि इस्तीफे के बाद उनकी जांच हो। (एजेंसी)

First Published: Monday, June 10, 2013, 09:54

comments powered by Disqus