लोकपाल - Latest News on लोकपाल | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

लोकपाल संबंधित कार्यों को लेकर बना नया प्रभाग

Last Updated: Sunday, May 25, 2014, 16:15

निवर्तमान सरकार ने लोकपाल से संबंधित कार्यों को निपटाने के लिए एक अलग प्रभाग बनाया है जिसकी अध्यक्षता निदेशक स्तर का एक अधिकारी करेगा। कार्मिक मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि यह पृथक इकाई आरटीआई के आवेदनों और अपीलों का निवारण करने सहित लोकपाल की कार्यप्रणाली से जुड़ी गतिविधियों में मदद करेगी।

नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस-भाजपा के बीच टकराव बढ़ा

Last Updated: Friday, May 2, 2014, 22:46

कांग्रेस और भाजपा के बीच टकराव शुक्रवार को उस समय बढ़ा जब सरकार ने कहा कि वह ‘कामचलाऊ सरकार’’ नहीं है और अंतिम दिन तक निर्णय लेती रहेगी जबकि भाजपा ने ‘अंतिम दिनों वाली सरकार’ द्वारा सीआईसी और लोकपाल तथा स्नूपगेट जांच के लिए न्यायाधीश की नियुक्ति सहित शीर्ष पदों पर नियुक्तियों पर आपत्ति जताई है।

सर्वसम्मति हो तो लोकपाल बनने को तैयार : जस्टिस सदाशिवम

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 20:12

प्रधान न्यायाधीश पी. सदाशिवम देश के प्रथम लोकपाल बनने या सेवानिवृत्ति के बाद कोई अन्य जिम्मेदारी लेने के खिलाफ नहीं हैं बशर्ते इस संबंध में बगैर किसी विवाद के सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाए।

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा-लोकपाल की नियुक्ति पर तुरंत कोई निर्णय नहीं

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 13:11

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को गुरुवार को आश्वस्त किया कि वह लोकपाल की नियुक्ति पर तुरंत कोई निर्णय नहीं लेने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लोकपाल की नियुक्ति की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 5 मई को सुनवाई करने पर राजी हो गया है।

अहम नियुक्तियां रोकने चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

Last Updated: Sunday, April 20, 2014, 09:43

भाजपा ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाकर उससे कहा कि वह सरकार को चुनाव के दौरान सेना प्रमुख और लोकपाल सहित महत्वपूर्ण नियुक्तियों को रोके।

आप का घोषणा पत्र : सत्ता मिली तो मीडिया में पारदर्शिता के लिए कानून लाएंगे केजरीवाल

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 00:25

लोकसभा चुनावों के लिए बुधवार को जारी किए गए राष्ट्रीय घोषणा-पत्र में आम आदमी पार्टी (आप) ने पुलिस रिफॉर्म पर जोर देते हुए कहा कि हमारी सरकार बनी तो पुलिस थानों और अदालत कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

लोकपाल: एनजीओ की अर्जी पर SC ने मांगा जवाब

Last Updated: Monday, March 31, 2014, 13:59

उच्चतम न्यायालय ने केंद्र से उस याचिका पर आज जवाब मांगा जिसमें एक गैर सरकारी संगठन ने लोकपाल के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की संपूर्ण चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाया है और उस पर रोक लगाने की मांग की है।

राजनीति में कोई स्थाई शत्रु या मित्र नहीं: सुप्रीम कोर्ट

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 23:08

दिल्ली विधान सभा में जन लोकपाल विधेयक पर अरविन्द केजरीवाल सरकार का विरोध करने के लिये कांग्रेस और भाजपा द्वारा हाथ मिलाये जाने पर टिप्पणी करते हुये उच्चतम न्यायालय ने आज कहा कि राजनीत में कोई भी स्थाई शत्रु या मित्र नहीं होता है।

लोकपाल कमेटी के सदस्यों के चयन को तेज होंगे प्रयास

Last Updated: Tuesday, March 4, 2014, 16:43

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने लोकपाल की खोज कमेटी के सात सदस्यों और अध्यक्ष के चयन के प्रयास तेज कर दिये हैं।

जस्टिस केटी थॉमस ने लोकपाल सर्च कमेटी से दिया इस्‍तीफा

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 18:33

यूपीए सरकार को बड़ा झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस ने लोकपाल सर्च कमिटी में प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है।

लोकपाल सर्च कमेटी का हिस्सा बनने से नरीमन का इंकार

Last Updated: Thursday, February 27, 2014, 21:42

जाने-माने विधिवेत्ता फली एस नरीमन ने उस प्रक्रिया का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है जिसके तहत लोकपाल के विभिन्न पदों के लिए नामों का चयन किया जाना है।

लोकपाल खोज समिति के गठन में खामी नहीं : सरकार

Last Updated: Thursday, February 27, 2014, 21:20

प्रख्यात न्यायविद फली एस नरीमन द्वारा लोकपाल खोज समिति का हिस्सा बनने से इनकार कर दिए जाने के बाद आज केंद्र सरकार ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक संस्था लोकपाल के अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन की खातिर खोज समिति गठित करने में सभी प्रक्रिया का पालन किया गया।

`लोकपाल नियुक्तियों की प्रक्रिया बेहद अनुचित`

Last Updated: Thursday, February 27, 2014, 15:06

लोकपाल की प्रमुख नियुक्तियों के लिए सरकार द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा नेता अरूण जेटली ने इसे बेहद अनुचित बताया और आरोप लगाया कि कार्मिक विभाग चयन और खोज समितियों की भूमिका को कमतर कर रहा है।

सरकारी कर्मियों को अलग से भरना होगा संपत्ति कर रिटर्न

Last Updated: Monday, February 17, 2014, 22:00

सभी सरकारी कर्मचारियों को एक संशोधित घोषणा पत्र दाखिल करना होगा जिसमें उन्हें अपनी देनदारियों एवं पत्नी एवं अपने आश्रित बच्चों के दायित्वों की सूचना देनी होगी। दो दिन पहले लागू लोकपाल व्यवस्था के तहत यह घोषणा पत्र दाखिल करने की अनिवार्यता है।

वी पी के नक्शेकदम पर केजरीवाल!

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 18:18

देश की राजधानी में चल रहे पॉलिटिकल ड्रामे का आखिरकार अंत हो चुका है.

आप का सत्ता में बने रहने का कोई मतलब नहीं था : भूषण

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 14:54

आप नेता प्रशांत भूषण ने भाजपा और कांग्रेस को अरविंद केजरीवाल सरकार के गिरने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए आज कहा कि पार्टी के पास सत्ता छोड़ने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था।

भाजपा-कांग्रेस ने कहा, हम जनलोकपाल विधेयक के खिलाफ नहीं

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 21:45

दिल्ली विधानसभा में जन लोकपाल विधेयक पेश नहीं होने के बाद भाजपा नेता हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी विधेयक के खिलाफ नहीं है और आप सरकार से 100 गुना ज्यादा बार इसका समर्थन करती है। जबकि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी ने जनलोकपाल विधेयक के खिलाफ नहीं, बल्कि उपराज्यपाल द्वारा दिए गए संदेश के पक्ष में मतदान किया।

केजरीवाल ने CM पद से दिया इस्तीफा, विधानसभा भंग करने और चुनाव कराने की सिफारिश

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 00:28

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने केजरीवाल के इस्तीफे की पुष्टि की है।

थोड़ी देर में इस्तीफा दे सकते हैं केजरीवाल, पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को बुलाया

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 18:52

दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल विधेयक के पेश न हो सकने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। केजरीवाल इस बैठक में बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

कांग्रेस और बीजेपी के बीच सांठगांठ, अंबानी को बचाने के लिए एक हुई दोनों पार्टियां: केजरीवाल

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 00:33

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियों पर दिल्‍ली विधानसभा को बाधित करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच मिलीभगत का अब खुलासा हो गया है। कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत की वजह से विधानसभा नहीं चल पाई।

दिल्ली विस का विशेष सत्र आज से, जनलोकपाल बिल आज पेश नहीं होगा

Last Updated: Thursday, February 13, 2014, 12:06

आप सरकार आज जनलोकपाल बिल को विधानसभा में पेश नहीं करेगी। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने अब यह फैसला किया है कि वह 15 फरवरी को स्वराज बिल और 16 फरवरी को जनलोकपाल बिल पर बहस करेगी।

दिल्ली विधानसभा में आज पेश होगा जनलोकपाल विधेयक

Last Updated: Wednesday, February 12, 2014, 23:49

आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार केंद्रीय विधि मंत्रालय की केंद्र सरकार की मंजूरी को अनिवार्य बताने वाली राय देने के बावजूद कल दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल विधेयक केंद्र की मंजूरी लिए बिना पेश करने वाली है।

आप सरकार ने नजीब जंग का अनुरोध किया खारिज

Last Updated: Wednesday, February 12, 2014, 21:19

आप सरकार ने बुधवार को दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग के उस अनुरोध को नामंजूर कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि वह जनलोकपाल विधेयक पारित करने के लिए विधानसभा का सत्र एक स्टेडियम में करने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे। आप सरकार ने कहा कि वह सत्र का आयोजन एक सार्वजनिक स्थान पर करने की योजना के साथ आगे बढ़ेगी।

जनलोकपाल विधेयक मामले में उपराज्‍यपाल ने केंद्र की राय मांगी

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 23:51

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने सोमवार को केंद्र से इस बारे में संवैधानिक स्थिति स्पष्ट करने को कहा कि क्या दिल्ली की आप सरकार पूर्व अनुमति के बिना जन लोकपाल विधेयक पेश कर सकती है। उधर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर कायम रहते हुए अपने इस्तीफे की धमकी दी है।

गृह मंत्रालय के सामने नहीं झुकेंगे: केजरीवाल

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 20:57

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार वित्त मंत्रालय के ‘असंवैधानिक’ आदेश के सामने नहीं झुकेगी, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार को विधानसभा में कोई विधेयक पेश करने से पहले केन्द्र से पूर्व अनुमति लेनी होगी।

मैं अपदस्थ होने की कोशिश नहीं कर रहा, यह धारण गलत: केजरीवाल

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 19:23

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार रोधी विधेयक पर कांग्रेस पार्टी के साथ अपनी तकरार बढ़ने के बीच कहा है कि वह अपदस्थ होने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।

किसी सूरत में जनलोकपाल बिल नहीं आने देंगे: मोहम्‍मद आसिफ

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 17:26

जनलोकपाल विधेयक को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकार के बीच तनातनी काफी बढ़ गई है। कांग्रेस विधायक मोहम्‍मद आसिफ ने सोमवार को कहा कि वे किसी भी सूरत में जनलोकपाल बिल को नहीं आने देंगे।

किरण बेदी ने ट्वीट कर केजरीवाल पर साधा निशाना

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 00:30

टीम अन्ना की सदस्य किरण बेदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से जनलोकपाल विधेयक पारित नहीं होने पर इस्तीफे की धमकी दिए जाने को लेकर उन पर निशाना साधा है।

जन लोकपाल बिल पास नहीं हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा : केजरीवाल

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 23:43

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जन लोकपाल विधेयक पास कराने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अगर यह विधेयक पास नहीं हुआ तो वह इस्तीफा दे देंगे।

जन लोकपाल पर गोविंदाचार्य ने केजरीवाल का समर्थन किया

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 18:48

जन लोकपाल विधेयक पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के रुख का समर्थन करते हुए जाने माने चिंतक के एन गोविंदाचार्य ने रविवार को कहा कि जो लोग इन्हें आराजक कह रहें हैं, वे नैतिक राजनीति के बढ़ने से अपने आप को खतरे में पा रहे हैं।

विधेयकों के मुद्दे पर केजरीवाल के आग्रह पर विचार कर सकता है गृह मंत्रालय

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 16:24

गृह मंत्रालय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस आग्रह पर विचार कर सकता है जिसमें उन्होंने 12 वर्ष पुराने आदेश को वापस लेने क आग्रह किया है जिसमें किसी भी विधेयक को दिल्ली विधानसभा में पेश किए जाने से पहले केंद्र की मंजूरी प्राप्त करना जरूरी बनाया गया है।

नेक व्यक्ति हैं नजीब जंग, उनके साथ बेहतर तालमेल: केजरीवाल

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 11:50

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जनलोकपाल विधेयक के मुद्दे पर भले ही उपराज्यपाल नजीब जंग से मतभेद रखते प्रतीत होते हों, लेकिन उनकी प्रशंसा करते समय वह भावुक हो गए और कहा कि आप नेताओं को अपनी नाराजगी के बावजूद अपनी भाषा को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

आप अडिग, केंद्र की बगैर मंजूरी के पेश होगा जनलोकपाल विधेयक

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 22:29

भाजपा और कांग्रेस पर जनलोकपाल विधेयक की राह में अड़ंगे लगाने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार केंद्र की पूर्वानुमति के बगैर विधानसभा के विशेष सत्र में प्रस्तावित विधेयक का पारित होना सुनिश्चित करेगी।

केजरीवाल सरकार ने जनलोकपाल बिल पर नहीं मांगी थी सलाह : पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 15:43

पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के एन भट्ट ने आज कहा कि उनसे जनलोकपाल विधेयक पर सलाह नहीं ली गई थी, अपितु केवल कुछ नियमों की वैधता के बारे में विचार विमर्श किया गया था। भट्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कल दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही।

जन लोकपाल विधेयक के विरोध में उतरी कांग्रेस

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 21:39

कांग्रेस ने आज कहा कि वह जन लोकपाल विधेयक को दिल्ली विधानसभा में पेश किये जाने की इजाजत नहीं देंगे बशर्ते कि आम आदमी पार्टी सरकार पहले इसके लिए केन्द्र सरकार से जरूरी, संवैधानिक रूप से अनिवार्य मंजूरी प्राप्त नहीं कर लेती।

जांच पड़ताल को जनलोकपाल बिल केंद्र को भेजना होगा

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 19:13

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि सभी विधेयकों को कानूनी जांच पड़ताल के लिए केंद्र सरकार के पास भेजना होता है चाहे उनका कोई वित्तीय प्रभाव हो या नहीं।

जन लोकपाल बिल पर उप राज्यपाल के कदम पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 20:22

जन लोकपाल विधेयक पर दिल्ली सरकार और उप राज्यपाल के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उप राज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिखा।

दिल्ली जनलोकपाल विधेयक पारित करना होगा असंवैधानिक : सॉलिसिटर जनरल

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 23:14

सॉलिसिटर जनरल मोहन परासरण ने इस बात पर जोर दिया है कि उपराज्यपाल की पूर्व मंजूरी के बिना अगर आप सरकार ने दिल्ली का जनलोकपाल विधेयक पारित किया तो यह असंवैधानिक होगा।

लोकपाल चयन पैनल से नाखुश राष्ट्रपति से मिलेंगी सुषमा

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 18:30

देश के पहले लोकपाल के चयन पैनल का गठन सरकार और विपक्ष के बीच तनातनी का एक और मुद्दा बन गया है। भाजपा ने प्रधानमंत्री के उस प्रस्ताव का विरोध किया है, जिसमें उन्होंने वरिष्ठ वकील पी पी राव को इसका पांचवां सदस्य बनाने का प्रस्ताव दिया है और वह इस मामले में राष्ट्रपति का हस्तक्षेप चाह रही है।

जन लोकपाल पर दिल्ली कैबिनेट का फैसला गैरकानूनी, नहीं करेंगे समर्थन : लवली

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 15:43

दिल्ली कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि जन लोकपाल विधेयक पर दिल्ली कैबिनेट का फैसला गैरकानूनी है और वह दिल्ली सरकार के इस कदम का समर्थन नहीं करेगी। प्रदेश कांग्रेस ने हालांकि कहा कि वह एक मजबूत लोकपाल के पक्ष में है।

लोकपाल पैनल: पीपी राव के नाम पर भाजपा का विरोध

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 14:44

नए लोकपाल के चयन पैनल का गठन सरकार और विपक्ष के बीच एक और तनातनी का मुद्दा बनने वाला है। भाजपा ने प्रधानमंत्री के उस प्रस्ताव का विरोध किया है, जिसमें उन्होंने वरिष्ठ वकील पी पी राव को इसका पांचवां सदस्य बनाने का प्रस्ताव दिया है।

केजरीवाल सरकार को झटका, SAI ने IGI स्टेडियम देने से किया इंकार

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 13:21

दिल्ली की केजरीवाल सरकार को तगड़ा झटका लगा है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया ने इंदिरा गांधी स्टेडियम (आईजीआई) देने से इंकार कर दिया है। केजरीवाल सरकार ने विशेष सत्र के आयोजन के लिए 13 से 16 फरवरी तक आईजीआई स्टेडियम देने की मांग की थी।

दिल्ली कैबिनेट ने जन लोकपाल बिल को दी मंजूरी, CM भी दायरे में

Last Updated: Monday, February 3, 2014, 23:58

दिल्ली कैबिनेट ने सोमवार को जन लोकपाल विधेयक को पारित कर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। केजरीवाल ने लोगों को धन्यवाद दिया है। खास बात है कि इस विधेयक के दायरे में मुख्यमंत्री भी होंगे।

दिल्‍ली कैबिनेट आज जन लोकपाल विधेयक पर लगा सकती है मुहर

Last Updated: Monday, February 3, 2014, 10:37

आम आदमी पार्टी की सरकार जनलोकपाल बिल को चर्चा के लिए सोमवार को कैबिनेट के सामने लाएगी। इस बात की संभावना है कि आप कैबिनेट आज जन लोकपाल बिल पर मुहर लगा सकती है। गौर हो कि बीते शुक्रवार को जनलोकपाल बिल पर कैबिनेट की मुहर नहीं लग पाई थी।

इस माह के अंत तक लोकपाल प्रमुख की नियुक्ति संभव

Last Updated: Sunday, February 2, 2014, 12:27

भ्रष्टाचार निरोधक निकाय लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्त इसी माह के आखिर तक हो सकती है क्योंकि सरकार ने इन पदों के लिए नाम आमंत्रित करने संबंधी विज्ञापन भाजपा की मांग के बावजूद वापस न लेने का फैसला किया है।

जनलोकपाल बिल 16 फरवरी को पारित होगा : सिसोदिया

Last Updated: Friday, January 31, 2014, 15:44

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि सरकार जन लोकपाल विधेयक पारित करने के लिए 16 फरवरी को इंदिरा गांधी स्टेडियम में विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन करेगी।

दिल्‍ली: लोकपाल बिल को आज मिल सकती है मंजूरी

Last Updated: Friday, January 31, 2014, 10:42

आम आदमी पार्टी की सरकार शुक्रवार को जनलोकपाल पर फैसला ले सकती है। केजरीवाल कैबिनेट की बैठक में लोकपाल बिल को मंजूरी मिलने के पूरे आसार हैं। इस बिल को लेकर फिर से केंद्र और दिल्‍ली सरकार के बीच टकराव के आसार हैं।

दिल्ली : जनलोकपाल विधेयक को आज मिल सकती है मंजूरी

Last Updated: Tuesday, January 28, 2014, 09:41

जन लोकपाल विधेयक को मंगलवार को दिल्ली मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है क्योंकि उसके मसौदे को मुख्य सचिव की अगुवाई वाली समिति ने करीब करीब अंतिम रूप दे दिया है।

लोकपाल बिल में अपने अधिकार खोज रही सीबीआई

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 23:03

लोकपाल अधिनियम में कुछ ‘विसंगतियों एवं कानूनी जटिलताओं’ की ओर इशारा करते हुए सीबीआई ने सवाल किए हैं कि यदि उसके किसी अधिकारी को भ्रष्टाचार या सबूतों से छेड़छाड़ करने का दोषी पाया जाता है तो क्या पूरी जांच एजेंसी से सारे अधिकार छीन लिए जाएंगे।

राष्ट्रपति ने की अन्ना के लोकपाल आंदोलन की प्रशंसा

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 19:54

लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने में अन्ना हजारे के नेतृत्व में समाज की भूमिका को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि पहली बार कोई कानून जन सहभागिता के आधार पर तैयार किया गया।

लोकपाल संस्था को चाहिए अध्यक्ष और 8 सदस्य, सरकार ने मंगाए आवेदन

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 19:12

केन्द्र सरकार ने शनिवार को भ्रष्टाचार रोधी संस्था लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्य पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं।

छत्तीसगढ़ में लोकपाल बनाएंगे: रमन सिंह

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 10:00

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में लोकायुक्त काम कर रहा है। लोकपाल की दिशा में भी कदम बढ़ाए जाएंगे।

कांग्रेस ने जयराम रमेश के `आप` संबंधी बयान से किया किनारा

Last Updated: Thursday, January 9, 2014, 09:42

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के उस बयान से अपने को अलग कर लिया जिसमें उन्होंने कथित तौर पर यह संकेत दिया था कि दो साल पहले लोकपाल विधेयक पारित हो गया होता तो आम आदमी पार्टी नहीं उभरती।

जनलोकपाल विधेयक सरकार की प्राथमिकता: नजीब जंग

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 13:32

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने सोमवार को कहा कि जनलोकपाल विधेयक आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की प्राथमिकता है। विधानसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उनके वादे को पूरा किए जाने की उम्मीद जताई।

लोकपाल बना कानून, राष्ट्रपति ने किए बिल पर दस्तखत

Last Updated: Wednesday, January 1, 2014, 21:43

बहुप्रतीक्षित लोकपाल विधेयक को आज राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गयी। विधेयक को राज्यसभा ने 17 दिसंबर को पारित किया था और 18 दिसंबर को यह लोकसभा में पारित हो गया था।

बहुत कुछ खास हुआ खत्म हो रहे साल 2013 में

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 15:41

अंत के करीब पहुंच चुके वर्ष 2013 में बड़ी पार्टियों को आइना दिखाते हुए एक बिल्कुल नये राजनीतिक दल ‘आम आदमी पार्टी’ का उदय, बहुचर्चित और दशकों से लंबित लोकपाल विधेयक को संसद की मंजूरी, वायुसेना में ‘सुपरसोनिक युग’ की शुरुआत करने वाले मिग-21 एफएल विमानों को विदाई, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट से सन्यास और 163 साल पुरानी टेलीग्राम सेवा का अंत जैसी कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं।

पिंजरे में बंद तोते (CBI) को नए साल में पंख मिलने की उम्मीद

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 14:47

कोयला खंड आवंटन घोटाले की जांच में उच्चतम न्यायालय से ‘पिंजरे में बंद तोते’ के तमगे से नवाजी गई सीबीआई के लिए यह साल काफी उथल पुथल भरा रहा। यहां तक कि कानून मंत्री अश्विनी कुमार को भी एजेंसी द्वारा की जा रही मामलों की जांच में कथित तौर पर हस्तक्षेप करने के विवाद के चलते पद से हाथ धोना पड़ा।

जनलोकपाल विधेयक 15 दिन में पारित करेंगे: केजरीवाल

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 19:49

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में सरकार गठन के 15 दिनों के भीतर उनकी पार्टी जनलोकपाल विधेयक पारित करेगी। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित कौशांबी इलाके में अपने आवास पर केजरीवाल ने कहा कि इस प्रक्रिया में हालांकि कई बाधाएं हैं, लेकिन आप सभी बाधाओं को पार करेगी और विधेयक पारित करेगी।

बदलाव नहीं किया तो कांग्रेस का भविष्य नहीं : सत्यव्रत

Last Updated: Sunday, December 22, 2013, 15:59

45 साल से लटका लोकपाल बिल पास हो चुका है। इस बिल को लेकर सभी सियासी दलों में सहमति बनाने में सेलेक्ट कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर सत्यव्रत चतुर्वेदी के सामने कई मुश्किलें आईं। जानते हैं सियासत की बात में चतुर्वेदी से कि आखिरकार सभी सियासी दलों में लोकपाल बिल को लेकर कैसे सहमति बन पाई।

लोकपाल प्रकरण: जेटली ने राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

Last Updated: Thursday, December 19, 2013, 22:01

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने राहुल गांधी पर गुरुवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि हाल में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के चलते वह लोकपाल की ‘लाभकारी गाड़ी’ पर सवार हो गए लेकिन ऐसा करते हुए वह लोकसभा में दो साल पहले दिए गए अपने उस भाषण को भूल गए जिसमें उन्होंने इसके एकदम उलट बातें कहीं थीं।

अन्ना के आंदोलन ने लोकतंत्र के नए आयाम खोले: राष्‍ट्रपति

Last Updated: Thursday, December 19, 2013, 21:17

संसद द्वारा लोकपाल विधेयक पारित किए जाने के एक दिन बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कहा कि अन्ना हजारे ने जिस तरह का आंदोलन किया, उस तरह के आंदोलनों ने लोकतांत्रिक ढांचों के नए आयाम खोले हैं जिनकी अनदेखी नहीं की जा सकती।

46 साल के इंतजार के बाद भारत को मिला लोकपाल

Last Updated: Thursday, December 19, 2013, 12:14

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त हथियार के रूप में आखिरकार साढ़े चार दशक बाद यानी करीब 46 साल बाद अब देश को लोकपाल कानून मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर आम आदमी पार्टी में मतभेद: केजरीवाल

Last Updated: Thursday, December 19, 2013, 00:24

दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) में अब मतभेद की बात सामने आई है। `आप` के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से दिल्ली में साझा सरकार के गठन के खिलाफ हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि पार्टी के भीतर इस मामले पर मतभेद हैं।

जानिए, अन्ना हजारे ने कब, किसलिए और कितने किए अनशन

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 23:52

अन्ना हजारे ने अपनी जिंदगी का 18वां अनशन आज 18 दिसंबर को तोड़ा। सार्वजनिक जीवन से जुड़े अलग-अलग मुद्दों को लेकर अन्ना काफी लंबे समय से संघर्ष करते आए हैं और इसी क्रम में उन्होंने अब तक 18 अनशन किए। हालांकि, अब भी यह नहीं कहा जा सकता कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी अनशन था।

देश अब भ्रष्टाचार से लड़ने में हुआ सक्षम: अन्ना हजारे

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 21:16

लोकपाल विधेयक के संसद में पारित हो जाने पर प्रसन्न समाजसेवी अन्ना हजारे ने बुधवार को कहा कि हम देश और समाज के लिए कुछ करने में सक्षम होंगे।

लोकपाल बिल का पास होना अन्ना के संघर्ष का उपहार: मोदी

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 21:08

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद द्वारा लोकपाल विधेयक पारित करने के बाद आज भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने वाले अन्ना हजारे के दृढ़ निश्चय की प्रशंसा की।

जानिये ये हैं लोकपाल एवं लोकायुक्‍त विधेयक के मुख्य बिंदु

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 20:49

संसद द्वारा पारित लोकपाल एवं लोकायुक्त विधेयक 2011 के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं।

9 दिनों के बाद अन्ना हजारे ने तोड़ा अनशन

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 15:52

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बुधवार को लोकपाल विधेयक संसद में पारित हो जाने के बाद सतर्क रहने के आह्वान के साथ नौ दिनों की भूख हड़ताल के बाद अपना अनशन तोड़ दिया।

लोकपाल बिल खतरनाक, इससे अराजकता बढ़ेगी: मुलायम

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 15:39

समाजवादी पार्टी ने लोकपाल बिल का संसद में आज विरोध किया। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने लोकपाल बिल को खतरनाक बताया और कहा कि इस बिल से देश का विकास रुक जाएगा।

लोकपाल बिल पास होने पर मनमोहन और सोनिया खुश

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 15:31

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकपाल विधेयक पारित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई में ‘ऐतिहासिक’ कदम बताया।

लोकपाल पास होते ही रालेगण-सिद्धि में खुशी की लहर

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 14:45

लोकसभा में भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल विधेयक के बुधवार को पारित होने के साथ ही यहां सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के सैकड़ों समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

लोकपाल बिल लोकसभा में भी पास, अन्ना ने खुश होकर तोड़ा अनशन

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 15:27

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल का सपना साकार होने के करीब है।

लोकसभा में लोकपाल बिल पारित होने के बाद तोड़ दूंगा अनशन : अन्ना हजारे

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 23:15

राज्यसभा में लोकपाल विधेयक पारित होने के बाद वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के गांव रालेगण सिद्धी में जश्न का माहौल है। इस मौके पर अन्ना हजारे ने कहा कि लोकसभा में बुधवार को लोकपाल विधेयक के पारित होने के बाद वह अपना अनशन तोड़ देंगे।

राज्यसभा में पारित हुआ लोकपाल विधेयक, लोकसभा में आज होगी चर्चा

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 00:52

राजनीतिक खींचतान के बाद लोकपाल बिल आखिरकार मंगलवार को राज्यसभा में पारित हो गया। यह विधेयक लोकसभा में पहले ही पारित हो चुका है। राज्यसभा में यह विधेयक सेलेक्ट कमेटी के संशोधनों के साथ पास हुआ है। अब इस विधेयक को दोबारा लोकसभा में पारित कराना होगा। लोकपाल विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

लोकपाल बिल पर लोकसभा में कल होगी चर्चा, सपा को छोड़ ज्यादातर दलों का लोकपाल को समर्थन

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 15:36

राज्यसभा में भाजपा, वाम और बसपा सहित अधिकतर दलों ने मंगलवार को संशोधनों के साथ पेश लोकपाल विधेयक का समर्थन करते हुए उम्मीद जतायी कि देश में भ्रष्टाचार को समाप्त करने में इस कदम से काफी मदद मिलेगी। सपा ने इस बहुचर्चित विधेयक पर उच्च सदन में हुई चर्चा के दौरान बहिर्गमन किया।

लोकपाल पर अन्ना और राहुल ने एक-दूसरे को लिखा खत

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 13:03

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को आश्वसन देते हुए कहा कि वह देश को मजबूत लोकपाल देने के प्रति कृत संकल्प हैं।

अन्ना के अनशन का आठवां दिन, राहुल को कहा-धन्यवाद

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 12:46

अन्ना हजारे ने संसद में लोकपाल विधेयक पारित करने के प्रति ‘प्रतिबद्धता’ जताने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद किया है और विधेयक में प्रवर समिति की सिफारिशें शामिल करने की मांग की है।

लोकपाल बिल: लोकपाल बिल पास हो जाएगा - सोनिया गांधी

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 18:02

मंगलवार को राज्यसभा में लोकपाल विधेयक की फिर अग्नि परीक्षा है। आज इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

चूहा क्या शेर को भी जेल भेज सकता है लोकपाल बिल: अन्‍ना

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 19:52

लोकपाल विधेयक के संबंध में अरविन्द केजरीवाल की आलोचना को खारिज करते हुए अन्ना हजारे ने आज कहा कि इस विधेयक से शेर को भी जेल पहुंचाया जा सकता है। इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि मौजूदा विधेयक से एक चूहे तक को जेल नहीं भेजा जा सकता।

लोकपाल विधेयक पर लगभग आम सहमति, सपा अभी भी विरोध पर अडिग

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 20:21

अन्ना हजारे का अनशन सातवें दिन में प्रवेश कर गया है और सरकार ने सोमवार को ऐलान किया कि लोकपाल विधेयक उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा वह इस विधेयक को पारित कराने के लिए संसद का मौजूदा सत्र बढ़ाने को भी तैयार है।

अगर जरूरत हुई तो लोकपाल की खातिर संसद सत्र को बढ़ाया जाएगा: कमलनाथ

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 15:58

संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि लोकपाल विधेयक सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अगर इसके लिए संसद का सत्र भी बढ़ाना पड़ेगा, तो हम ऐसा करेंगे

अन्ना हजारे का अनशन सातवें दिन भी जारी

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 12:36

संसद में जन लोकपाल विधेयक को पारित कराने का दबाव बनाने लिए गांधीवादी नेता अन्ना हजारे का अनिश्चितकालीन अनशन आज सातवें दिन में प्रवेश कर गया।

लोकपाल को `जोकपाल` कहना बेहद शर्मनाक: हर्षवर्धन

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 10:50

लोकपाल बिल के मुद्दे पर सियासी वार-पलटवार जारी है।

मोदी ने लोकपाल की पैरवी के लिए कांग्रेस की खिल्ली उड़ाई

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 22:40

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज लोकपाल विधेयक की पैरवी करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कानून बनाने को लेकर उन्हें इतनी ही चिंता है तो उत्तराखंड में भुवनचंद्र खंडूरी के कार्यकाल में पारित लोकायुक्त कानून को लागू क्यों नहीं किया जा रहा है।

सरकारी लोकपाल कमजोर, अन्ना के रूख से केजरीवाल को लगा धक्का

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 21:55

राज्यसभा में विचाराधीन लोकपाल विधेयक को ‘कमजोर’ और प्रभावहीन बताकर खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसके पारित होने से कांग्रेस को छोड़कर किसी को इसका फायदा नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह अन्ना के इस रूख से दुखी हैं कि लोकपाल विधेयक पारित होता है तो वह अपना अनशन तोड़ देंगे।

पारित हो लोकपाल, बाद में हो जाएगा संशोधन : तेदेपा

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 19:26

तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू का कहना है कि लोकपाल विधेयक पहले संसद में पारित होना चाहिए। हमारी पार्टी इसका स्पष्ट रूप से समर्थन करेगी। एक बार विधेयक पारित हो जाए तो कई सुधार करने होंगे। इन सुधारों पर काम होना चाहिए।

लोकपाल विधेयक पर सपा करे पुनर्विचार : कांग्रेस

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 18:48

लोकपाल विधेयक को भाजपा के समर्थन का हवाला देते हुए कांग्रेस ने आज आशा जताई कि संप्रग को बाहर से समर्थन दे रही समाजवादी पार्टी (सपा) भ्रष्टाचार निरोधक विधेयक के अपने विरोध पर पुनर्विचार करेगी।

लोकपाल बिल पर है आपत्ति तो अनशन करें केजरीवाल : अन्ना

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 21:15

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल के लिए आंदोलन चला रहे समाजसेवी अन्ना हजारे ने आज कहा कि अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल को एक साथ जोड़कर देखना ठीक नहीं है।

सरकारी लोकपाल से भ्रष्टाचार खत्म नहीं : AAP

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 18:53

अन्ना हजारे द्वारा राज्यसभा में पेश सरकारी लोकपाल बिल पर सहमति जताने के बाद उनके पूर्व सहयोगियों ने सरकारी लोकपाल को खारिज कर दिया। शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने इसे जोकपाल करार दिया था। उसके बाद रविवार को आप के ही एक नेता प्रशांत भूषण ने कहा, सरकारी लोकपाल भ्रष्टाचार खत्म नहीं कर सकता।

रालेगण सिद्धी में अन्ना का अनशन छठे दिन भी जारी

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 13:48

संसद में जन लोकपाल विधेयक को पारित कराने की मांग को लेकर समाजसेवी अन्ना हजारे का अनिश्चितकालीन अनशन रविवार को छठे दिन भी जारी रहा।

लोकपाल विधेयक पारित होने को लेकर केंद्र आश्वस्त

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 13:42

भाजपा द्वारा ‘बिना चर्चा के ही’ लोकपाल विधेयक पारित कराने में समर्थन का वादा किए जाने पर केंद्र ने यकीन जताया है कि यह विधेयक सोमवार को राज्यसभा में पारित हो जाएगा।

लोकपाल पर आमने-सामने हुए अन्ना और केजरीवाल

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 11:02

सरकारी लोकपाल को लेकर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और आम आदमी पार्टी (आप) पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आमने-सामने आ गए हैं।

लोकपाल नहीं, इस `जोकपाल` पर क्यों सहमत हुए अन्ना : केजरीवाल

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 23:47

अन्ना हजारे द्वारा राज्यसभा में पेश मौजूदा सरकारी लोकपाल बिल पर मुहर लगाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकपाल के मुद्दे पर गांधीवादी नेता अन्ना हजारे को भ्रमित किया जा रहा है क्योंकि जो बिल सरकार पारित कराने जा रही है वह उनकी मांगों को पूरा नहीं करता और यह `जोकपाल` बनेगा।

लोकपाल बिल के खिलाफ किसी भी हद तक जाएगी सपा: अग्रवाल

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 21:26

लोकपाल विधेयक को पारित करने के लिए आज राहुल गांधी की अपील से बेअसर समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी कि वह इस विधेयक को रोकने के लिए संसद में किसी भी हद तक जा सकती है।

राहुल गांधी ने लोकपाल पर दिया जोर, बाकी दलों से मांगा समर्थन

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 00:24

लोकपाल विधेयक की जोरदार वकालत करते हुए राहुल गांधी ने आज सभी राजनीतिक दलों से मतभेदों को एक ओर रखकर भ्रष्टाचार का मुकाबला करने के लिए इस विधेयक को पारित कराने की अपील की और इस बात को खारिज किया कि दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार और अन्ना हजारे का अनशन सरकार को इस दिशा में बढने को बाध्य कर रहा है।

हम लोकपाल पारित कराने को तैयार हैं लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल बाधा बन रहे हैं: भाजपा

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 20:39

लोकपाल विधेयक को पारित कराने के बारे में राहुल गांधी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए भाजपा ने आज कहा कि वह इसे संसद से मंजूरी दिलाने के लिए सदैव तैयार है और आरोप लगाया कि ये कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हैं जो इसमें बाधा डाल रहे हैं।

मौजूदा सरकारी लोकपाल बिल जनहित में है : अन्ना हजारे

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 20:22

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने राज्यसभा में पेश मौजूदा लोकपाल बिल पर अपना रुख नरम करते हुए कहा कि वह राज्यसभा में पेश किए गए संशोधित बिल से खुश हैं।

लोकपाल बिल पास कराने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध: राहुल गांधी

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 20:03

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकपाल विधेयक पारित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राहुल ने कहा कि यह विधेयक राष्ट्रीय महत्व का है और सभी पार्टियों को मिलकर इस विधेयक को पारित कराना चाहिए।

लोकपाल विधेयक पर अन्ना हजारे का रूख पड़ा नरम

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 16:35

लोकपाल के मामले पर अपना रख नरम करते हुए अन्ना हजारे ने राज्यसभा में पेश किए गए संशोधित विधेयक के साथ आगे बढ़ने की आज सलाह दी। हजारे ने कहा कि विधेयक में बाद में संशोधनों के जरिए सुधार लाया जा सकता है।

बीजेपी ने लोकपाल विधेयक पर जताई असहमति

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 00:11

संसद में लोकपाल विधेयक पारित कराने में नई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि भाजपा ने सीबीआई की स्वतंत्रता और धार्मिक संस्थानों को छोड़कर जिन संस्थानों को सरकार से वित्तीय सहयोग नहीं मिल रहा है उन्हें लोकपाल के दायरे से बाहर रखने सहित चार बिंदुओं पर असहमति जताई है।