17 साल में 3 लाख किसानों ने की आत्महत्या

17 साल में 3 लाख किसानों ने की आत्महत्या

नई दिल्ली : सरकार ने शुक्रवार को बताया कि 1995 से 2011 के दौरान खेती से जुड़े 2.9 लाख लोगों ने विभिन्न वजहों से आत्महत्या कर ली।

कृषि राज्य मंत्री हरीश रावत ने अनिल कुमार साहनी और रणवीर सिंह प्रजापति के सवालों के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार 1995 से 2011 के बीच कृषि से जुड़े 2,90,740 लोगों ने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि आत्महत्या की वजहों में पारिवारिक समस्याएं, बीमारी, नशे का सेवन, बेरोजगारी, संपत्ति विवाद, आर्थिक परेशान, गरीबी, विवाह, दहेज आदि शामिल हैं। रावत ने कहा कि सरकार ने किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए और उन्हें सरल रिण मुहैया कराने के लिए कई कदम उठाए हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 31, 2012, 14:37

comments powered by Disqus