Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 10:59
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव और पूर्व संचार मंत्री सुखराम के खिलाफ जांच में शामिल रहे एक सीबीआई अधिकारी समेत एजेंसी के 28 अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्कृष्ट और उल्लेखनीय सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है।
विशेष अपराध इकाई में तैनात पुलिस अधीक्षक रिषी प्रकाश ने नीरा यादव और सुखराम जैसे प्रभावशाली नौकरशाहों और नेताओं के खिलाफ मामलों की जांच की है। दोनों को दोषी करार दिया गया था। प्रकाश को इस साल के उत्कृष्ट सेवा के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त करने वाले एजेंसी के अधिकारियों में एसपी एल एम मांझी (भिलाई), अतिरिक्त एसपी डीएस डागर (दिल्ली) और अतिरिक्त एसपी वीएन अशोक कुमार (चेन्नई), उप एसपी एसके त्रिपाठी (कोलकाता), निरीक्षक दिलीप चक्रवर्ती (कोलकाता) के नाम हैं। यह जानकारी सीबीआई के एक प्रवक्ता ने यहां दी।
उल्लेखनीय सेवा के पुलिस पदक पाने वाले आईपीएस अधिकारियों में यहां पदस्थ डीआईजी अमिताभ सिंह ढिल्लन, डीआईजी वेलुसामी मुरुगसेन और चेन्नई में तैनात सेल्वाराज संगाथीर हैं। सम्मानित किये जाने वाले अन्य अधिकारियों में अतिरिक्त एसपी रॉय अलेक्जेंद्र, अतिरिक्त एसपी अजायब सिंह, उप एसपी वीएस वर्मा, उप एसपी कोल्लन भट्टाचार्य, उप एसपी योगेश कुमार शर्मा और उप एसपी प्रसन्नजीत रॉय, निरीक्षक दयानंद शर्मा, निरीक्षक सुरेंद्र राय और निरीक्षक प्रेमा लोगान, उप निरीक्षक महेश कुमार कालिया, उप निरीक्षक कालीदास मफतभाई चौहान और उप निरीक्षक फरीद कासिम, सहायक उप.निरीक्षक अशोक कुमार चटर्जी, सहायक उप निरीक्षक राजेश सिंह और सहायक उप निरीक्षक पूरन चंद, हैड कांस्टेबल पी पी थॉमस और हैड कांस्टेबल कृष्ण पाल सिंह और कांस्टेबल विजय गोस्वामी हैं। (एजेंसी)
First Published: Saturday, January 26, 2013, 10:59