गणतंत्र दिवस - Latest News on गणतंत्र दिवस | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

गणतंत्र दिवस पर नेपाल सरकार ने छोड़े 155 कैदी

Last Updated: Thursday, May 29, 2014, 17:31

देश के सातवें गणतंत्र दिवस के मौके पर नेपाल सरकार ने आज विभिन्न जेलों में सजा काट रहे 155 कैदियों को रिहा कर दिया। राष्ट्रपति राम बरन यादव ने आज सरकार की सिफारिश पर 155 कैदियों की बची हुई सजा माफ कर दी।

बीटिंग रिट्रीट : रंगारंग समारोह के साथ गणतंत्र दिवस का समापन

Last Updated: Wednesday, January 29, 2014, 23:37

राष्ट्रपति भवन, नार्थ ब्लॉक, साउथ ब्लाक एवं इंडिया गेट बुधवार शाम को रोशनी से जगमगा उठे। परंपरागत रूप से आयोजित बीटिंग रिट्रीट (विजय स्मृति समारोह) के साथ ही इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोहों का समापन हो गया।

पद्म श्री पाना मेरे लिए बहुत गर्व की बात : विद्या बालन

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 17:30

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन ने पदम श्री सम्मान के लिए चयनित होने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह उनके लिए बड़े गर्व की बात है।

गणतंत्र दिवस पर बॉलीवुड कलाकारों ने दी शुभकामनाएं

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 16:53

देश के 65वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉलीवुड के कलाकारों ने ट्विटर के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अभिनेता अनुपम खेर ने हर बार भारत में ही जन्म लेने की इच्छा जताई।

निर्भया के माता-पिता ने इंदौर में फहराया विशाल तिरंगा

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 16:20

यौन अपराधों की शिकार महिलाओं से चुप्पी तोड़कर संघर्ष की राह पकड़ने की भावुक अपील करते हुए निर्भया के माता-पिता ने देश के 65 वें गणतंत्र दिवस पर आज यहां विशाल तिरंगा फहराया।

शिंजो अबे गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले जापानी PM

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 15:54

देश के 65वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे इस मौके की शोभा बढ़ाने वाले पहले जापानी प्रधानमंत्री हैं।

गणतंत्र दिवस पर पाक सैनिकों ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 16:20

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए बगैर उकसावे के करीब तीन घंटे तक गोलीबारी की। 1

बगैर उकसावे के पाक सैनिकों ने सीमा पर की गोलीबारी

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 15:18

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पाकिस्तानी सैनिकों ने संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए बगैर उकसावे के करीब तीन घंटे तक गोलीबारी की।

लोकलुभावन अराजकता संबंधी राष्ट्रपति की टिप्पणी से भाजपा सहमत

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 14:51

भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के 2014 के आम चुनाव में स्थिर सरकार की जरूरत का स्वागत करते हुए उनके इस विचार से सहमति जताई कि लोकलुभावन अराजकता कभी भी शासन का विकल्प नहीं हो सकता।

कश्मीर में मोबाइल फोन, वायरलेस इंटरनेट सेवाएं जाम

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 14:19

आज सुबह यहां गणतंत्र दिवस के आधिकारिक समारोह के शुरू होने के साथ ही कश्मीर घाटी में सेल फोन और वायरलेस इंटरनेट सेवाएं जाम कर दी गयीं।

पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया गया 65वां गणतंत्र दिवस

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 16:11

पूरे देश में आज 65वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। राष्ट्रीय राजधानी के विजय चौक से ऐतिहासिक लालकिले तक दोनों ओर उत्साही जनता के विशाल हुजूम के बीच आधुनिक युग की विभिन्न क्षेत्रों की देश की उपलब्धियों और देश की सुरक्षा की गारंटी देने वाली फौज की क्षमता का आज भव्य प्रदर्शन हुआ।

राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्रमुग्ध हुए शिंजो अबे

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 13:23

ऐतिहासिक राजपथ पर लोगों के हुजूम के बीच भारतीय सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय धरोहर, आधुनिक उपलब्धियों एवं सैन्य ताकत को प्रदर्शित करने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को देख मुख्य अतिथि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे भावविभोर दिखे।

गणतंत्र दिवस के मौके पर इम्फाल में 4 शक्तिशाली बम विस्फोट

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 14:11

मणिपुर में आज गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चार शक्तिशाली बम विस्फोट हुए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बम विस्फोटों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

धूमधाम से मनाया गया 65वां गणतंत्र दिवस, राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, राजपथ से हिंदुस्तान ने दुनिया को दिखाया दम

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 16:11

देशभर में आज 65वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश ने अपने मौजूदा संविधान को अपनाया था। इस दिन सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया था कि प्रतिवर्ष 26 जनवरी का दिन `पूर्ण स्वराज दिवस` के रूप में मनाया जाएगा। इस तरह 26 जनवरी अघोषित रूप से भारत का स्वतंत्रता दिवस बन गया था। तब से प्रति वर्ष आज के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस परेड में आज `तेजस` होगा मुख्य आकर्षण

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 00:34

देश के 65वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को ऐतिहासिक राजपथ पर भव्‍य परेड के दौरान अत्‍याधुनिक रक्षा संसाधनों और सैन्‍य क्षमता के अलावा देश की समृद्धि व बेजोड़ सांस्‍कृतिक विरासत के साथ राष्‍ट्र की उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी।

राष्ट्रपति से मिले जापानी पीएम, कई मुद्दों पर की चर्चा

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 21:23

भारत की यात्रा पर आए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे ने आज कहा कि भारत और जापान के बलों के बीच सहयोग समूचे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखने में मदद करेगा। एबे ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।

पेस, गोपीचंद को पद्म भूषण, युवराज को पद्म श्री

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 21:01

टेनिस स्टार लिएंडर पेस और बैडमिंटन खिलाड़ी से कोच बने पुलेला गोपीचंद को शनिवार को प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार के लिए चुना गया जबकि क्रिकेटर युवराज सिंह उन सात खिलाड़ियों में शामिल रहे जिन्हें इस साल पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया।

लोकलुभावन अराजकता शासन का विकल्प नहीं हो सकती : राष्ट्रपति

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 19:58

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हाल ही में दिए गए धरने पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि सरकार कोई परोपकारी निकाय नहीं है और लोकलुभावन अराजकता शासन का विकल्प नहीं हो सकती।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली में 776 सुरक्षाकर्मी सम्मानित

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 18:48

65वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस, अर्धसैनिक और अन्य सुरक्षा बलों के 776 कर्मियों को सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

`भारत के साथ सहयोगपूर्ण संबंधों के लिए पाक प्रतिबद्ध`

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 18:17

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान भारत के साथ मित्रवत एवं सहयोगात्मक संबंधों को लेकर प्रतिबद्ध है।

गणतंत्र दिवस पर ओबामा ने भारत को दीं शुभकामनाएं

Last Updated: Friday, January 24, 2014, 19:17

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गणतंत्र दिवस पर भारत को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि दोनों देश ‘इस वास्तविक वैश्विक साझेदारी’ के लिए लोगों की अपेक्षाओं और महात्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे।

गणतंत्र दिवस परेड के लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्‍यवस्‍था

Last Updated: Friday, January 24, 2014, 14:56

परंपरागत गणतंत्र दिवस परेड के लिए राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-ओ-चौबंद किया गया है। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगभग 25 हजार सुरक्षा कर्मी पूरी दिल्ली पर पैनी नजर रख हुए हैं।

परेड रिहर्सल के चलते यातायात पर रहेगा प्रतिबंध

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 11:43

गणतंत्र दिवस परेड के लिए गुरुवार को होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण दिल्ली पुलिस ने यातायात संबंधी सलाह परामर्श जारी किया और लोगों को सुबह के समय राजपथ की ओर आने वाली सड़कों से बचने की सलाह दी है। यह सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद रहेगा।

जापानी पीएम शिंजो आबे की भारत यात्रा 25 जनवरी से

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 23:16

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे 25 जनवरी से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आएंगे जिस दौरान वह मुख्य अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे।

देश भर में उमंग एवं उत्साह से मना गणतंत्र दिवस

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 22:14

देश भर में शनिवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया और इस अवसर पर तिरंगा फहराकर रंगारंग परेड निकाली गई। कहीं से किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है और नक्सलियों और पूर्वोत्तर के उग्रवादी संगठनों द्वारा गणतंत्र दिवस का बहिष्कार किए जाने के आह्वानों का प्रभाव भी देखने को नहीं मिला।

चीनी मीडिया की सुर्खियों में रहा ‘अग्नि पांच’

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 21:57

नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुए परेड में भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन और विशेष रूप से ‘इंटरकौंटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि पांच’ का प्रदर्शन चीन के आधिकारिक मीडिया में छाया रहा।

पदम भूषण न मिलने से निराश हुए सुशील

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 20:02

पहलवान सुशील कुमार एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीते हैं और वह पदम भूषण नहीं मिलने से निराश हैं जबकि उनके नाम की सिफारिश की गई थी।

जानकी ने पद्म भूषण पुरस्कार लेने से किया इंकार

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 18:23

दक्षिण भारत की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका एस जानकी ने पद्म भूषण पुरस्कार स्वीकार करने से इंकार कर दिया है क्योंकि उनका मानना है कि उनके साढ़े पांच दशक लंबे करियर में उनके लिए सम्मान बहुत देर से आया है।

`नैतिकता का स्तर ऊंचा रखने की जरूरत`

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 17:43

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राजधानी दिल्ली में 23 वर्षीय लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार सहित हाल के ‘पीड़ादायी’ घटनाक्रमों के मद्देनजर नैतिकता बरकार रखने की जरूरत के साथ कोई समझौता नहीं हो।

भारतीय सिनेमा पर झांकी ने बटोरी वाहवाही

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 15:26

भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरा होने पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुत की गयी झांकी ने सब लोगों की खूब वाहवाही लूटी।

जयराम रमेश ने नक्सलियों के गढ़ में फहराया तिरंगा

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 15:01

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने झारखंड के नक्सलियों का गढ़ समझे जाने वाले इलाके में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया।

राजपथ से भारत ने दिखाई अपनी सैन्य ताकत, झांकियों ने मन मोहा

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 23:12

भारत के 64वें गणतंत्र दिवस समारोह में दुनिया में सबसे अधिक विविधताओं वाले देश भारत की बहुमूल्य संस्कृति और सैन्य ताकत का भव्य नजारा राजपथ पर जमीन से आसमान तक देखने को मिला।

भारत के गणतंत्र बनने के साक्षी थे सुकर्णो

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 12:21

देश के पहले गणतंत्र दिवस पर तत्कालीन गवर्नमेंट हाउस (वर्तमान राष्ट्रपति भवन) जगमग रोशनी से गुलजार था जहां भारत के गणतंत्र के रूप में दुनिया के पटल पर उभरने के साक्षी रहे लोगों में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो शामिल थे।

कश्मीर घाटी में मोबाइल फोन सेवाएं बंद

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 11:38

जम्मू एवं कश्मीर में श्रीनगर व अन्य स्थानों पर गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से कश्मीर घाटी में शनिवार को मोबाइल फोन सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

छत्तीसगढ़ में नहीं चला नक्सली फरमान, मनाया गणतंत्र दिवस

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 11:35

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में जनजातीय लोगों ने नक्सली फरमान की अनसुनी करते हुए शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोहों में हिस्सा लिया।

पटनायक राज में अब एक रुपए किलो चावल

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 11:31

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी सरकार के इस फैसले की घोषणा की कि अगले महीने से गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वालों को एक रुपया प्रति किलो चावल दिया जाएगा।

CBI के 28 अफसर उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 10:59

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव और पूर्व संचार मंत्री सुखराम के खिलाफ जांच में शामिल रहे एक सीबीआई अधिकारी समेत एजेंसी के 28 अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्कृष्ट सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है।

इंडिया गेट पर PM ने सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 11:16

भारत ने शनिवार को अपना 64वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शहर के बीचों बीच स्थित इंडिया गेट युद्ध स्मारक पर अज्ञात सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

भूटान की विदेश नीति की आधारशिला बना रहेगा भारत : वांगचुक

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 09:18

भूटान ने कहा है कि भारत के साथ दोस्ती उसके भविष्य की सफलता के लिए अपरिहार्य है। भूटान ने साथ ही यह बात भी दोहराई कि भारत उसकी विदेश नीति की आधारशिला बना रहेगा।

64 साल का हुआ भारतीय गणतंत्र, राष्ट्रपति ने फहराया झंडा

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 12:05

64वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर मुख्य समारोह का आयोजन सुबह नौ बजे शुरू हुआ। इस मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रीय झंडा फहराया और परेड की सलामी ली।

25 हजार सुरक्षाकर्मी रखेंगे दिल्ली पर नजर

Last Updated: Friday, January 25, 2013, 21:50

शनिवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी।

गणतंत्र दिवस पर नौ मेट्रो स्टेशन होंगे बंद

Last Updated: Thursday, January 24, 2013, 09:06

मध्य दिल्ली के नौ मेट्रो स्टेशनों को गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा कारणों से छह घंटो से ज्यादा समय के लिए बंद रखा जाएगा।

गणतंत्र दिवस: आपकी सुरक्षा करेंगे बॉबी, लिलि व रोज़ी

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 16:56

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली की सुरक्षा की जिम्मेदारी बॉबी, लिली और रोज़ी जैसे कुछ खास सुरक्षाबलों पर होगी। दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान आप इन्हें आसानी से देख सकते हैं।

गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर 22 बालवीर होंगे सम्मानित

Last Updated: Friday, January 18, 2013, 18:05

घर में लगी आग से बहन को बचाने वाला मणिपुर का सात वर्षीय कोरगंबा कुमाम हो या नदी में डूबते चार लोगों को बचाने वाला गुजरात का 17 वर्षीय तरंग मिस्त्री। ऐसे 22 बहादुर बच्चों के साहसिक कारनामों के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उन्हें गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर सम्मानित करेंगे।

राजपथ पर अभ्यास परेड आज से, मार्ग में परिवर्तन

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 00:27

गणतंत्र दिवस की परेड के लिए गुरुवार से अभ्यास शुरू होगा। पुलिस ने आज लोगों को सलाह दी है कि इस दौरान दोपहर तक इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

राष्ट्रीय पर्व नहीं हैं स्वतंत्रता दिवस !

Last Updated: Tuesday, August 14, 2012, 13:27

देश में हर वर्ष सरकारी स्तर पर भव्य पैमाने पर मनाये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयन्ती और गणतंत्र दिवस आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय पर्व नहीं हैं।

'बीटिंग द रिट्रीट' के लिए पुख्ता इंतजाम

Last Updated: Friday, January 27, 2012, 16:41

गणतंत्र दिवस समारोहों की समाप्ति के सूचक 'बीटिंग द रिट्रीट' कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा औार यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बॉलीवुड ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Last Updated: Thursday, January 26, 2012, 14:36

शांति पूर्ण भारत और भारतीय होने पर गर्व जताते हुए बॉलीवुड सितारों ने अपने प्रशंसकों को ट्विटर के जरिए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

पूर्वोत्तर में गणतंत्र दिवस का बहिष्कार बेअसर

Last Updated: Thursday, January 26, 2012, 14:14

पूर्वोत्तर राज्यों में विद्रोहियों के बहिष्कार के आह्वान को नजरंदाज करते हुए 63वां गणतंत्र दिवस समारोह गुरुवार को पूरे उल्लास के साथ मनाया गया।

राजपथ पर दुनिया को कराया ताकत का अहसास

Last Updated: Thursday, January 26, 2012, 12:19

देशभर में 63वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। देश का मुख्य राजकीय समारोह दिल्ली में राजपथ पर आयोजित किया गया, जहां सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया।

गूगल ने भी मनाया गणतंत्र दिवस

Last Updated: Thursday, January 26, 2012, 11:50

भारत के गुरुवार को 63वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल के होम पेज पर सजे धजे हाथियों की सवारी करते राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पाने वाले बच्चों की छवि दिखाई दे रही हैं।

राजपथ पर दिखी आन, बान और शान

Last Updated: Thursday, January 26, 2012, 07:37

राजपथ से ऐतिहासिक लालकिले तक गुरुवार को निकली परंपरागत गणतंत्र दिवस परेड के दौरान विभिन्न झांकियों के जरिए दुनिया की सबसे अधिक सांस्कृतिक विविधता वाले देश भारत की संस्कृति, कला, संगीत, नृत्य और त्योहारों आदि का अद्भुत संगम देखने को मिला।

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में मौसम साफ

Last Updated: Thursday, January 26, 2012, 07:18

63वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को राजधानी दिल्ली का मौसम बिल्कुल साफ है। सर्द हवाओं के बीच गुनगुने धूप खिलने से लोग गणतंत्र दिवस पर छुट्टी का आनंद ले रहे हैं।

इंफाल में उग्रवादियों ने किया विस्फोट

Last Updated: Thursday, January 26, 2012, 06:49

गणतंत्र दिवस पर आज मणिपुर की राजधानी इंफाल के कड़े सुरक्षा वाले इलाके में संदिग्ध उग्रवादियों ने आज शक्तिशाली बम विस्फोट किया लेकिन इस घटना में किसी के मौत की खबर नहीं है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बेहोश हुए

Last Updated: Thursday, January 26, 2012, 05:08

छत्तीसगढ़ की राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर संबोधन के दौरान राज्यपाल शेखर दत्त की तबीयत अचानक खराब हो गई और वह मंच पर लड़खड़ा गए।

राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, मना जश्न

Last Updated: Thursday, January 26, 2012, 04:58

देश 63वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर आज राजपथ पर राष्ट्रपति ने परेड की सलामी ली। इससे पहले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिल्ली : जमीन से आसमान तक चौकसी

Last Updated: Thursday, January 26, 2012, 04:20

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली में किसी तरह के आतंकी हमले या अप्रिय घटना से निपटने के लिए कड़ी निगरानी के साथ जमीनी और हवाई सुरक्षा उपकरणों की तैनाती की गई है।

गणतंत्र दिवस पर राज्यों को अलर्ट

Last Updated: Wednesday, January 25, 2012, 16:11

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशों को अलर्ट करते हुए अधिक चौकसी बरतने की हिदायत दी है।

26 को 9 मेट्रो स्टेशन 6 घंटे बंद रहेंगे

Last Updated: Monday, January 23, 2012, 14:17

गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्य दिल्ली में पड़ने वाले नौ मेट्रो स्टेशन छह घंटे के लिए बंद रहेंगे जबकि तीन लाइनों पर सेवाएं प्रभावित होंगी।

गणतंत्र दिवस के पूर्वाभ्यास से प्रभावित होगा यातायात

Last Updated: Sunday, January 22, 2012, 12:59

गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास के कारण सोमवार की सुबह मध्य दिल्ली की ओर आने वाले लोगों को यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

गणतंत्र दिवस: भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी

Last Updated: Sunday, January 22, 2012, 08:40

गणतंत्र दिवस के करीब आने के बीच उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की पड़ोसी मुल्क नेपाल से सटी सीमा पर सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमला संभव

Last Updated: Wednesday, January 18, 2012, 05:05

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका जताते हुए खुफिया विभाग ने पुलिस को आगाह किया है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी रहमान दिल्ली-एनसीआर में कहीं छिपा है।

'क्या 26 को हाथी का प्रदर्शन जायज होगा'

Last Updated: Tuesday, January 17, 2012, 16:06

विधानसभा चुनाव वाले राज्य उत्तर प्रदेश में हाथी की मूर्तियों को ढ़कने पर चल रही बहस के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या गणतंत्र दिवस परेड में हाथी की सवारी भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

26 को थाई पीएम होंगी मुख्य अतिथि

Last Updated: Tuesday, January 10, 2012, 10:56

थाईलैंड की प्रधानमंत्री यिंग्लुक शिनावात्रा इस साल 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की मुख्य अतिथि होंगी।