Last Updated: Friday, January 18, 2013, 17:38
देहरादून : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार को जबरदस्त हिमपात हुआ, वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। पर्यटन स्थल मसूरी और धनौल्टी में बर्फ की पतली चादर सी बिछ गई।
मौसम विभाग ने बताया कि देहरादून में 62.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मुक्तेश्वर में 48.4 मिलीमीटर और टिहरी में 43.0 मिलीमीटर बारिश हुई। पिथौरागढ (29.4 मिलीमीटर), नैनीताल (27.2 मिलीमीटर) और पंतनगर (15.4 मिलीमीटर) सहित कुछ अन्य स्थानों पर बारिश हुई। देर रात हुई बारिश और हिमपात के कारण सुबह में अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
देहरादून में 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को 10.56 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। कुछ दिनों से जारी भीषण शीतलहर से राहत के बाद हुई बारिश से मैदानी भागों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। (एजेंसी)
First Published: Friday, January 18, 2013, 17:38