हिमपात - Latest News on हिमपात | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

केदारनाथ, बद्रीनाथ को जोड़ने वाले दो राजमार्ग बंद

Last Updated: Saturday, April 19, 2014, 23:17

उत्तराखंड में नए सिरे से हिमपात के कारण केदारनाथ और बद्रीनाथ को जोड़ने वाले दो राजमार्ग बंद हो गए।

कश्‍मीर में भारी हिमपात, बाकी हिस्सों से कटा

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 15:46

मंगलवार को हुए भारी हिमपात के कारण कश्मीर घाटी देश के बाकी हिस्सों से कट गई। हिमपात के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा और शहर के हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन भी प्रभावित हुआ।

हिमपात से ठहरा स्लोवेनिया, लाखों घरों में बिजली गुल

Last Updated: Monday, February 3, 2014, 09:25

भारी हिमपात और ओलावृष्टि से स्लोवेनिया का अधिकतर हिस्सा प्रभावित हुआ है। पूरे देश में जगह जगह सड़कें एवं रेल मार्ग बाधित हो है और 1,20,000 घरों में बिजली गुल हो गई।

भारी हिमपात के कारण श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 14:08

कश्मीर घाटी में बुधवार को हुए भारी हिमपात के बाद श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद कर दिया गया और घाटी का देश के दूसरे हिस्से से संपर्क टूट गया। बनिहाल और पटनीटाप क्षेत्रों में भारी हिमपात और रामबन क्षेत्र में हुए भूस्खलन को देखते हुए सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बुधवार सुबह सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया।

शिमला में भारी हिमपात, जनजीवन हुआ ठप

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 00:17

हिमाचल की राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में आज मौसम की सबसे भारी बर्फबारी हुई जिससे सामान्य जनजीवन ठप हो गया जबकि वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। निचले पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गयी।

कई स्थानों पर हिमपात, श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग फिर से बंद

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 14:39

कश्मीर को देश के शेष हिस्सों से जोड़ने वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को खोले जाने के एक दिन के बाद, इसे यातायात के लिए एक बार फिर से बंद कर दिया गया है। 294 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को कल रात कई स्थानों पर हिमपात होने के बाद बंद कर दिया गया।

भारी बर्फबारी के चलते बाकी हिस्सों से कटी रही कश्मीर घाटी

Last Updated: Wednesday, January 1, 2014, 15:37

कश्मीर घाटी में मंगलवार को हुए भारी हिमपात के कारण आज लगातार दूसरे दिन भी घाटी देश के बाकी हिस्सों से कटी रही। जहां श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को भी बंद रहा वहीं श्रीनगर हवाईअड्डे पर भी हवाई परिचालन बाधित रहा।

तापमान में गिरावट, ठंड से ठिठुरा रहा है उत्तर भारत

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 23:24

क्रिसमस के दिन उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में आज का दिन साफ रहा। क्षेत्र में कहीं भी भारी हिमपात या बारिश नहीं हुई। हालांकि, तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई। दिल्ली में आज खुशनुमा सुबह रही। थोड़ा बहुत कुहासा था जो दिन में साफ हो गया।

कश्मीर में भीषण ठंड की 40 दिन की अवधि शुरू

Last Updated: Saturday, December 21, 2013, 16:31

कश्मीर घाटी में भीषण ठंड की 40 दिन की अवधि शनिवार सुबह शुरू हो गई जिसे ‘चिल्लई कलां’ कहा जाता है। मौसम विभाग ने दोपहर बाद हिमपात होने की बात कही है।

अमेरिका में तूफान से 13 लोगों की मौत

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 11:50

अमेरिका में आए तूफान से देश के पांच राज्यों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। इसके चलते बारिश और हिमपात से लोगों के लिए दिक्कतें बढ़ गई हैं।

केदारनाथ के समीप भैरवनाथ मंदिर शीतकाल के लिए बंद

Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 19:34

गढ़वाल में केदारनाथ के समीप स्थित भैरवनाथ मंदिर के द्वार वैदिक मंत्रोच्चार एवं हल्के हिमपात के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

हिमाचल में बारिश,हिमपात ने पहुंचाई राहत

Last Updated: Monday, May 27, 2013, 19:33

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई और प्रदेश के ऊंचाई वाले कबीलाई इलाकों में एक बार फिर से हिमपात हुआ। सूरज की तपिश से बेहाल लोगों को इस वर्षा और हिमपात से राहत मिली है।

अमेरिका में तूफान से तबाही, तीन की मौत

Last Updated: Saturday, April 13, 2013, 11:04

एक शक्तिशाली तूफान की वजह से दक्षिणी अमेरिका में भारी बवंडर आया जिससे घरों की छतें उड़ गयीं और मध्यपश्चिम अमेरिका में भयानक हिमपात हुआ। इन दोनों घटनाओं से तीन लोगों की मौत हो गयी।

कश्मीर, हिमाचल में ताजा हिमपात

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 22:12

कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में ताजा हिमपात होने से तापमान घट गया और जम्मू कश्मीर में प्रशासन ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

कश्मीर घाटी में हिमस्खलन की चेतावनी

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 15:32

कश्मीर घाटी में हिमपात के बाद प्रदेश अधिकारियों ने कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

हिमपात से जम्मू-कश्मीर राजमार्ग फिर बंद

Last Updated: Wednesday, February 27, 2013, 13:39

भारी हिमपात के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है और 150 से अधिक वाहन बीच रास्ते में फंस गए हैं। पुलिस ने बताया कि राजमार्ग के बंद हो जाने के कारण 150 से अधिक वाहन विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं।

बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

Last Updated: Saturday, February 23, 2013, 12:36

हिमपात के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज दूसरे दिन भी बंद रहा।

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

Last Updated: Friday, February 22, 2013, 14:17

भारी हिमपात और भूस्खलन के कारण कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

ताजा हिमपात से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद

Last Updated: Saturday, February 16, 2013, 12:10

जम्मू एवं कश्मीर में ताजा हिमपात के बाद श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के बानिहाल सेक्टर के 300 किलोमीटर लंबे मार्ग पर परिवहन अवरुद्ध हो गया है।

किन्नौर में हिमस्खलन, 3 की जान बची

Last Updated: Wednesday, February 6, 2013, 15:15

हिमाचल प्रदेश में तीन दिनों से जारी भारी हिमपात के कारण बुधवार को किन्नौर जिले में हुए हिमस्खलन में दो घरों के ढह जाने से सात लोग मलबे में दब गए।

बर्फ की सफेद चादर में लिपटा शिमला

Last Updated: Wednesday, February 6, 2013, 13:17

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला व आसपास के इलाके बुधवार सुबह बर्फ की सफेद चादर में लिपटे हुए थे।

पाकिस्तान में भारी बारिश और हिमपात, 33 की मौत

Last Updated: Wednesday, February 6, 2013, 13:22

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में लगातार तेज बारिश और हिमपात के कारण अबतक 33 लोगों की मौत हो चुकी है।

बर्फबारी, भूस्खलन से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद

Last Updated: Tuesday, February 5, 2013, 11:00

कश्मीर घाटी में हिमपात और भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बंद रहा।

ताजा हिमपात से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद

Last Updated: Monday, February 4, 2013, 10:05

जम्मू एवं कश्मीर में बानिहाल सेक्टर के करीब 300 किलोमीटर लम्बे मार्ग में हुए ताजा हिमपात के बाद सोमवार सुबह श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद कर दिया गया।

शिमला में हिमपात ने 8 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

Last Updated: Saturday, January 19, 2013, 15:23

पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले शिमला में हिमपात ने बीते आठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को यहां बताया कि शिमला ने जनवरी महीने में एक दिन में सर्वाधिक हिमपात का बीते आठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद

Last Updated: Saturday, January 19, 2013, 12:35

कश्मीर घाटी में पिछले दो दिनों से हो रहा भारी हिमपात लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी जारी है। कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नौगाम सेक्टर में शुक्रवार को सेना के दो जवानों की छावनी के भीतर दम घुटने की वजह से मौत हो गई।

उत्तराखंड में भारी हिमपात और बारिश

Last Updated: Friday, January 18, 2013, 17:38

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार को जबरदस्त हिमपात हुआ, वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। पर्यटन स्थल मसूरी और धनौल्टी में बर्फ की पतली चादर सी बिछ गई।

कश्‍मीर में भारी हिमपात, शेष भारत से कटा

Last Updated: Friday, January 18, 2013, 13:38

कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में भारी हिमपात से सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने तथा हवाई यातायात के रद्द रहने से घाटी का संपर्क देश के अन्य हिस्सों से कट गया है।

कश्मीर में हिमपात से जनजीवन प्रभावित

Last Updated: Friday, January 18, 2013, 12:26

कश्मीर में शुक्रवार को हुए इस मौसम की पहले भारी हिमपात के बाद क्षेत्र में जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। क्षेत्र में जहां बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, वहीं सड़क और हवाई यातायात भी ठप पड़ गया है।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, यूपी में 8 और लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 22:27

उत्तर भारत में आज तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के कारण लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली है लेकिन उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में अभी भी पड़ रही कड़ाके की सर्दी के कारण और आठ लोगों की मौत हो गई।

बर्फ की सफेद चादर में लिपटा शिमला

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 10:38

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला शुक्रवार की सुबह बर्फ की सफेद चादर में लिपटी हुई रही। मौसम के पहले हिमपात ने राजधानी की खूबसूरती को और भी बढ़ा दिया।

मास्को में भारी हिमपात, टूटा 50 साल का रिकॉर्ड

Last Updated: Thursday, November 29, 2012, 17:05

रूस की राजधानी मास्को में रिकार्ड 12 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है जिससे उड़ानें बाधित हो गईं और बड़े पैमाने पर यातायात जाम हो गया।

लद्दाख में हिमपात, कश्मीर में बारिश

Last Updated: Monday, March 26, 2012, 10:57

लद्दाख क्षेत्र में ताजा हिमपात होने के कारण सोमवार को कारगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री नीचे चला गया।

चीन में हिमपात, जन-जीवन प्रभावित

Last Updated: Friday, March 23, 2012, 06:46

चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत में भारी बर्फबारी की वजह से 650 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि 25,000 से ज्यादा भोजन और गर्म कपड़ों की कमी का सामना कर रहे हैं।

हिमाचल में हिमपात और ओलावृष्टि

Last Updated: Monday, March 5, 2012, 17:17

हिमाचल प्रदेश के उचे इलाकों में सोमवार को हिमपात हुआ। वहीं राज्य के कम उंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि हुई।

हिमपात से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद

Last Updated: Tuesday, February 14, 2012, 06:43

ताजा हिमपात और सड़क पर फिसलन पैदा हो जाने की वजह से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बंद रहा।

पंजाब और हरियाणा में ठंड की वापसी

Last Updated: Tuesday, February 7, 2012, 11:29

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के उपरी इलाकों में हिमपात होने के कारण पंजाब और हरियाणा के न्यूनतम तापमान में दो से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है।

हिमाचल प्रदेश में हिमपात और बारिश

Last Updated: Sunday, February 5, 2012, 17:56

हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति, किन्नौर के जनजातीय क्षेत्रों तथा उंचाई वाले अन्य स्थानों पर फिर से मध्यम हिमपात हुआ है जबकि अन्य इलाकों में बारिश हुई है।

हिमपात से जम्मू-कश्मीर राजमार्ग बंद

Last Updated: Saturday, February 4, 2012, 11:21

हिमपात और भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर में हवाई यातायात प्रभावित हुआ और 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा।

जापान में भारी हिमपात, 55 मरे

Last Updated: Thursday, February 2, 2012, 10:15

उत्तरी जापान में कई हफ्तों से जारी भारी हिमपात के कारण बर्फ की चट्टान ढह जाने से कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई। उधर भारी हिमपात से यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

कश्मीर घाटी में फिर से हिमपात

Last Updated: Thursday, January 26, 2012, 11:56

कश्मीर घाटी में गुरुवार को फिर से हिमपात हुआ लेकिन न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की बढोत्तरी से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।

उ. भारत फिर कड़कड़ाती ठंड की चपेट में

Last Updated: Tuesday, January 17, 2012, 14:04

उत्तर भारत न्यूनतम तापमानों में आंशिक वृद्धि के बावजूद बारिश एवं हिमपात की वजह से मंगलवार को फिर कड़कड़ाती ठंड की चपेट में आ गया।

कश्मीर घाटी का देश से संपर्क टूटा

Last Updated: Sunday, January 15, 2012, 14:39

कश्मीर घाटी में रविवार को भारी हिमपात होने के बाद सभी उड़ानें रद्द कर दी गई जबकि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया है जिसके कारण घाटी का शेष देश से संपर्क टूट गया है।

शिमला में भारी हिमपात से पारा लुढ़का

Last Updated: Monday, January 9, 2012, 07:17

हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थलों शिमला व मनाली में सोमवार को और हिमपात हुआ।

भारी हिमपात होने से गंगोत्री मार्ग बंद

Last Updated: Saturday, January 7, 2012, 12:06

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त हिमपात से ऋषिकेश- गंगोत्री मार्ग दो अलग-अलग स्थानों पर बंद हो गया है, जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया।

बीजिंग में हिमपात, कई उड़ानें प्रभावित

Last Updated: Saturday, January 7, 2012, 06:47

चीन की राजधानी बीजिंग में इस साल पहली बार हिमपात हुआ जिससे कई उड़ानें प्रभावित हुईं।

उत्तर भारत में छाया कोहरा, बारिश भी

Last Updated: Friday, January 6, 2012, 15:47

उत्तर भारत में तापमान में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन कोहरा, बारिश और हिमपात ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया।

हिमपात से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग अवरुद्ध

Last Updated: Friday, January 6, 2012, 11:36

रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग शुक्रवार सुबह जवाहर सुरंग इलाके में हुए हिमपात के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया।

कश्मीर घाटी में शीतलहर से राहत

Last Updated: Thursday, January 5, 2012, 10:44

ताजा हिमपात और बारिश से कश्मीर में एक माह से चल रही शीतलहर से लोगों को राहत मिली।

बर्फ की आगोश में लिपटी मनाली

Last Updated: Thursday, January 5, 2012, 07:35

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में गुरुवार को मध्यम दर्जे का हिमपात हुआ।

हिमपात के बीच किम का अंतिम संस्कार

Last Updated: Wednesday, December 28, 2011, 08:18

उत्तर कोरिया के दिवंगत नेता किम जोंग इल का आज परंपरागत कम्युनिस्ट तरीके से उनके बेटे और उत्तराधिकारी ने हिमपात के बीच प्योंगयांग में अंतिम संस्कार किया।

बर्फबारी से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद

Last Updated: Friday, December 9, 2011, 05:53

काजीगुंड इलाके में जवाहर टनल के पास हिमपात के कारण श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।