Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 10:57
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य जिलों में पिछले 36 घंटों से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान सूबे के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। लगातार तीसरे दिन भी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई है।
मौसम अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को गोरखपुर, बहराइच, और लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना व्यक्त की गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, June 19, 2013, 10:57