Last Updated: Wednesday, March 21, 2012, 09:55
भुवनेश्वर : ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने बुधवार को अथागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर ली। बीजद ने कांग्रेस प्रत्याशी को 47,000 मतों से हराया। पूर्व खेल मंत्री रामेंद्र प्रताप स्वेन को 87,604 मत मिले जबकि कांग्रेस के सुरेश मोहपात्रा 40,214 मतों से पिछड़ गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तीसरे स्थान (2,452 मत) से संतोष करना पड़ा। स्वेन अपने चार कार्यकालों में 1990 से 2009 तक लगातार इसी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।
वह 2000 से 2004 के दौरान मंत्री रहे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल, युवा सेवा व आवास सहित विभिन्न मंत्रालयों का कार्यभार संभाला। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 2009 के दिसंबर में इस सीट पर हुए चुनाव के परिणामों को रद्द करने व ताजा चुनाव कराने का आदेश दिए जाने के बाद 18 मार्च को यहां चुनाव हुआ। स्वेन ने अदालत से उपचुनाव लड़ने की इजाजत मांगी थी। उनका कहना था कि 2009 में उन्हें अवैध तरीके से चुनाव लड़ने से रोका गया था।
(एजेंसी)
First Published: Wednesday, March 21, 2012, 15:56